मसाला कारोबारी ने घर में की आत्महत्या: पत्नी ने देर रात कमरे में देखा तो फंदे पर लटके मिले; पुलिस जांच में जुटी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
शहर के जनकगंज थाना क्षेत्र में एक मसाला कारोबारी द्वारा घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। कारोबारी ने शनिवार और रविवार की दरमियानी रात अपने किराए के मकान में यह कदम उठाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
14 वर्षों से ग्वालियर में कर रहे थे कारोबार
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान कपिल बंसल (43) के रूप में हुई है। वे मूल रूप से डबरा के ठाकुर बाबा क्षेत्र के निवासी थे। पिछले करीब 14 वर्षों से पत्नी के साथ ग्वालियर के नई सड़क स्थित त्रिवेदी नर्सिंग होम के पीछे किराए के मकान में रह रहे थे। शहर के महाराज बाड़ा स्थित चौड़ी बाजार में उनकी मसालों की दुकान थी।
रात में खाना खाकर कमरे में चले गए
परिजनों के मुताबिक, शनिवार रात करीब 9 बजे कपिल बंसल ने पत्नी के साथ सामान्य रूप से भोजन किया। इसके बाद वे अपने कमरे में सोने के लिए चले गए। देर रात जब उनकी पत्नी की नींद खुली और उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो कपिल फांसी के फंदे पर लटके हुए थे। इसके बाद तत्काल परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई।
परिवार ने कहा- किसी परेशानी की जानकारी नहीं थी
मृतक के बड़े भाई नितिन बंसल ने बताया कि कपिल ने प्रेम विवाह किया था। उनकी पत्नी उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद की रहने वाली हैं। विवाह के कुछ समय बाद दोनों ग्वालियर आकर बस गए थे। परिवार का कहना है कि कपिल किसी आर्थिक, पारिवारिक या अन्य परेशानी में थे, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। ऐसे में आत्महत्या के कारणों को लेकर परिवार भी असमंजस में है।
पुलिस ने शुरू की जांच
जनकगंज थाना प्रभारी अतुल सोलंकी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!