एक रुपया खर्च करो, 24 दिन चलाओ: इस कंपनी का फ्रीडम 2.0 ऑफर; रोज 1 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों के लिए कई नए ऑफर और प्लान पेश किए हैं। इनमें ₹1 में 24 दिन की मोबाइल सेवा, ₹2399 के रिचार्ज पर 412 दिन की वैधता, 200 एमबीपीएस की स्पीड वाला फाइबर प्लान और ग्रामीण इलाकों के लिए ₹259 का ब्रॉडबैंड प्लान शामिल है।
शुक्रवार को कार्यालय प्रधान महाप्रबंधक महेंद्र सिंह धाकड़ ने बीएसएनएल की आगामी योजनाओं और नई सेवाओं की जानकारी दी।
₹1 में 24 दिन अनलिमिटेड कॉलिंग और 1 जीबी डेटा
बीएसएनएल का ‘फ्रीडम 2.0’ प्रमोशनल ऑफर 12 अगस्त से 12 सितंबर तक उपलब्ध रहेगा। इसमें ₹1 के एफआरसी पर 24 दिन की वैधता के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 1 जीबी डेटा और 100 एसएमएस मिलेंगे।
₹2399 के रिचार्ज पर 47 दिन फ्री
स्वतंत्रता दिवस स्पेशल ऑफर के तहत ₹2399 के रिचार्ज पर 47 दिन की अतिरिक्त वैधता दी जाएगी। इससे प्लान की कुल वैधता 412 दिन हो जाएगी। यह ऑफर भी 12 अगस्त से 12 सितंबर तक लागू रहेगा।
इसके अलावा बीएसएनएल मोबाइल ग्राहकों के लिए मुफ्त एंटरटेनमेंट टीवी सेवा शुरू की गई है, जिसमें लाइव टीवी, फिल्में, वेब सीरीज, म्यूजिक और धार्मिक कंटेंट उपलब्ध होगा।
₹1111 में 200 एमबीपीएस की रफ्तार
एफटीटीएच फाइबर सुपर प्लस ओटीटी प्लान में 200 एमबीपीएस स्पीड, 5000 जीबी डेटा, 27 ओटीटी सेवाएं, अनलिमिटेड कॉलिंग और डुअल-बैंड वाई फाइ ओएनटी मिलेगा।
ग्रामीण क्षेत्रों के लिए ₹259 के रूरल एंट्री प्लान में 25 एमबीपीएस स्पीड के साथ हर महीने 700 जीबी तक डेटा दिया जाएगा।
मध्यप्रदेश में 4679 नई मोबाइल साइटें
बीएसएनएल के मुताबिक मध्यप्रदेश में 4679 नई मोबाइल साइटें स्थापित की गई हैं। इनमें डिजिटल भारत निधि के सहयोग से 1223 टाॅवर लगाए गए हैं, जबकि 190 टाॅवर निर्माणाधीन हैं। भोपाल में 86 4जी सैचुरेशन साइट काम कर रही हैं।
स्वदेशी 4जी नेटवर्क का देशभर में विस्तार
बीएसएनएल ने स्वदेशी 4जी तकनीक पर आधारित नेटवर्क का राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार किया है। कंपनी के अनुसार यह नेटवर्क सी-डॉट के स्वदेशी 4जी कोर पर आधारित है और भविष्य में 5जी स्टैंड-अलोन नेटवर्क में अपग्रेड किया जा सकता है।
पुनरुद्धार पैकेज से मजबूत हुई कंपनी
बीएसएनएल के पुनरुद्धार के लिए 2019 में पहला रिवाइवल पैकेज, 2022 में भारत ब्रॉडबैंड नेटवर्क लिमिटेड का बीएसएनएल में विलय और 2023 में विस्तारित पैकेज को मंजूरी दी गई थी। कंपनी का कहना है कि इन फैसलों से 4जी/5जी नेटवर्क विस्तार और ग्रामीण ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी को गति मिली है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री की मां के त्रयोदशी कार्यक्रम में उमड़ा देशभर के नेताओं का हुजूम:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पोती को दुलारकर जताया स्नेह; बहू ने छुए पैर
इस शहर में होगी राष्ट्रीय पुलिस ड्यूटी मीट:शहर की पुलिस ने आयोजित की दक्षता चयन परीक्षा; फॉरेंसिक, फिंगर प्रिंट और क्राइम इन्वेस्टिगेशन में परखी पुलिसकर्मियों की प्रतिभा

कांग्रेस पार्षद के पट्ठे के संरक्षण में धड़ल्ले से जारी है अवैध निर्माण:नगर निगम के नोटिस का कमल लुधवानी पर नहीं हुआ कोई असर

मकान मालिकों की मनमानी या निगम अधिकारियों की मेहरबानी:एक साल से कथित अवैध निर्माण; पड़ोसी की ओर खोल दीं खिड़कियां

दोस्त की बात पर भरोसा करना पड़ा भारी:मिठाई समझकर मुंह में रख ली ऐसी वस्तु; चली गई जान

छठ पूजा में अब एक दिन शेष:150 से अधिक स्थानों पर तैयारियां; 13 नवंबर को नहाय-खाय से शुरू होगा चार दिवसीय महापर्व

रिटायर हुए हैं रोजगार से, जिंदगी से नहीं:86 की उम्र में भी दोस्ती ऐसी कि हर दिन जवान

शहर में दुनिया भर के स्नूकर दिग्गजों का जमावड़ा:विश्व चैंपियनशिप में 32 देशों के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम; पुरुष और महिला वर्ग में होगी खिताबी जंग, 40 हजार डॉलर की इनामी राशि दांव पर

बड़े गांव की जीत को अपनी बताकर अब मना रही खुशियां:जब इंदौर नंबर वन था तो ढोल-नगाड़े बजाकर नाचती थी भाजपा

सोना सस्ता हुआ तो बाजार में लौटी खरीदारों की भीड़:धनतेरस और दीपावली पर देशभर में इतने टन सोने की बिक्री; हीरों की बिक्री ने चौंकाया

खुलासा फर्स्ट का बड़ा खुलासा:दर केवल 10 से 15 पैसे प्रति एक हजार लीटर; ग्रेसिम को गुजरात की तुलना में मिल रहा बेहद सस्ता पानी

लोकल ट्रेन में छेड़छाड़ का विरोध करना युवती को पड़ा भारी:आरोपी ने चलती ट्रेन के सामने दिया धक्का; बायां हाथ कोहनी के पास से कटा, सिर में आए 16 टांके

स्वच्छता में उदाहरण बना मध्य प्रदेश, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:9 शहरों को मिला राष्ट्रीय सम्मान; सबसे बड़ा श्रेय स्वच्छता मित्रों को

डूबते सूरज को प्रणाम:उगते सूरज से उम्मीदों का अर्घ्य; चहुंओर गूंजती है छठ मैया की महिमा, आस्था के रंग में रंग जाता है पूरा शहर

संतों के श्रीचरणों में पहुंचे मंत्री:गच्छाधिपति और आचार्य से लिया आशीर्वाद; चातुर्मास के दौरान संतों के सान्निध्य को बताया समाज के लिए प्रेरणादायी

आम आदमी की जेब पर महंगाई की मार:अक्टूबर में खुदरा महंगाई बढ़कर 6.09% पर पहुंची; बिगाड़ गया रसोई का बजट

साइबर ठगों के हाथों में बैंक खाते:18 लाख की ठगी का रास्ता बनाया; तुकोगंज पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

वीडियो देखिये, शहर में नशे के कारोबार पर कांग्रेस का हमला:प्रदेश प्रवक्ता बोले-राज्य को 'उड़ता मध्य प्रदेश' बनाने में जुटी सरकार; पूर्व विधायक के पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखने की नौबत पर उठाए सवाल

फिरोज खान की संपत्तियों की खरीद-फरोख्त पर रोक:लोकायुक्त विभाग ने रजिस्ट्रार कार्यालय को लिखा पत्र

ड्रग्स के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा:तीन थाना क्षेत्रों में कार्रवाई; ब्राउन शुगर, गांजा और चरस के साथ इतने आरोपी गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!