खबर
Top News

अवकाश के दिन हुई विशेष सुनवाई: मेट्रो प्रोजेक्ट के बारे में दायर आपत्तियों का मामला; संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी कंपनी

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 जून 2026, 12:11 pm
शेयर करें:
अवकाश के दिन हुई विशेष सुनवाई

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के मेट्रो प्रोजेक्ट के प्रस्तावित मार्ग और ऐतिहासिक धरोहरों पर इसके संभावित प्रभाव को लेकर दायर आपत्तियों पर शनिवार को अवकाश के दिन विशेष सुनवाई हुई।

कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई इस सुनवाई में याचिकाकर्ता किशोर कोडवानी द्वारा उठाए गए कई बिंदुओं पर मेट्रो कंपनी की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा सका। इसके बाद प्रशासन ने कंपनी को निर्देश दिया है कि वह 16 जून तक आवश्यक दस्तावेज और विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करे।

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया कि मेट्रो प्रोजेक्ट की ओर से पुरातत्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय संचालनालय के 7 दिसंबर 2021 के पत्र को पूर्ण अनुमति के रूप में प्रस्तुत किया गया, जबकि उसमें कई शर्तों के साथ सीमित अनुमति दी गई थी।

नियमों के अनुसार 100 मीटर का क्षेत्र प्रतिबंधित और 200 मीटर का क्षेत्र नियंत्रित माना जाता है। निर्माण कार्य के दौरान कंपन, खुदाई और निरीक्षण की जानकारी पुरातत्व विभाग को देना अनिवार्य बताया गया है।

2 जून 2026 को प्रशासनिक टीम ने प्रस्तावित मार्ग के आसपास स्थित ऐतिहासिक स्थलों का निरीक्षण किया था। इसमें पाया गया कि राजवाड़ा लगभग 205 मीटर, कृष्णपुरा छत्रियां 188 मीटर और बोलिया छत्री 178 मीटर की दूरी पर स्थित हैं।

याचिकाकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि कई 100 वर्ष से अधिक पुराने और पुरातात्विक महत्व के भवनों का उल्लेख मेट्रो कंपनी के दस्तावेजों में नहीं किया गया है। सुनवाई में 74वें संविधान संशोधन का हवाला देते हुए जिला योजना समिति की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए। साथ ही यह आरोप भी लगाया गया कि परियोजना से जुड़े कई दस्तावेज सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।

पर्यावरणीय मंजूरी और भूमिगत जल पर संभावित प्रभाव का मुद्दा भी उठाया गया। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशों का उल्लेख करते हुए कहा गया कि बड़े निर्माण कार्यों के लिए पर्यावरण प्रभाव आकलन रिपोर्ट और आवश्यक स्वीकृतियां जरूरी हैं।

सुनवाई के बाद प्रशासन ने मेट्रो कंपनी को धरोहरों से संबंधित अधिसूचनाएं, पर्यावरण प्रभाव आकलन रिपोर्ट, परियोजना प्रस्ताव की प्रतियां और मार्ग में किए गए बदलावों का विस्तृत नक्शा प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

साथ ही निरीक्षण रिपोर्ट और दस्तावेज याचिकाकर्ता को उपलब्ध कराने को भी कहा गया है। मामले की अगली सुनवाई 16 जून को होगी, जिसमें धरोहर संरक्षण, पर्यावरणीय प्रभाव और परियोजना की वैधानिक स्वीकृतियों पर विस्तार से विचार किया जाएगा।

संबंधित समाचार

आधी रात को पीएम मोदी का बड़ा संदेश
Top News

आधी रात को पीएम मोदी का बड़ा संदेश:बोले- पेपर लीक पर अब और होगी सख्ती; शुक्रवार की कैबिनेट बैठक में होंगे बड़े फैसले

37 minutes ago
प्रधानमंत्री  मोदी के ऐलान पर बड़ा एक्शन
Top News

प्रधानमंत्री मोदी के ऐलान पर बड़ा एक्शन:पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में स्पेशल जज नियुक्त; दोषियों पर होगी त्वरित कार्रवाई

about 1 hour ago
नीट विवाद पर बन सकती है सहमति
Top News

नीट विवाद पर बन सकती है सहमति:सरकार से बातचीत को तैयार हुई सीजेपी; आज मंत्रियों से होगी अहम बैठक

about 1 hour ago
छात्र आंदोलन के बीच केंद्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला
Top News

छात्र आंदोलन के बीच केंद्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला:उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी हटाए गए; नरेश पाल गंगवार को मिली जिम्मेदारी

about 2 hours ago
पुलिस में बंपर भर्ती
Top News

पुलिस में बंपर भर्ती:इतने पदों को मिली मंजूरी; जल्द होगी भर्ती प्रक्रिया शुरू

about 2 hours ago
उपचुनाव में भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत
Top News

उपचुनाव में भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत:छह मंत्री डटे; 25 जुलाई से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव संभालेंगे मोर्चा

about 2 hours ago
कुबेरेश्वरधाम में उमड़ा आस्था का महासैलाब
Top News

कुबेरेश्वरधाम में उमड़ा आस्था का महासैलाब:कथा शुरू होने से पहले ही पंडाल हाउसफुल, लाखों श्रद्धालु पहुंचे

about 2 hours ago
तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से की शादी
Top News

तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से की शादी:वायरल वीडियो पर आया नया मोड़; बोले- 'यह रील नहीं, हकीकत है'

about 3 hours ago
जिला अस्पताल में बड़ा खेल
Top News

जिला अस्पताल में बड़ा खेल:सलाइन की जगह मिनरल वाटर की ड्रिप चढ़ाई, सीएमएचओ ने कलेक्टर को सौंपी जांच रिपोर्ट

about 3 hours ago
70 करोड़ के एमडी ड्रग्स रैकेट पर ईडी की बड़ी कार्रवाई
Top News

70 करोड़ के एमडी ड्रग्स रैकेट पर ईडी की बड़ी कार्रवाई:मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

about 3 hours ago
देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर मंदिर में हंगामा
Top News

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर मंदिर में हंगामा:गर्भगृह में श्रद्धालुओं से बदसलूकी और मारपीट का आरोप

about 4 hours ago
पेपर लीक के विरोध में राहुल गांधी का मार्च
Top News

पेपर लीक के विरोध में राहुल गांधी का मार्च:विपक्षी दलों संग गांधी स्मृति तक निकाली पदयात्रा; छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ जताया विरोध

about 4 hours ago
एयरपोर्ट पर 20 मिनट की 'सियासी गुफ्तगू'
Top News

एयरपोर्ट पर 20 मिनट की 'सियासी गुफ्तगू':सीएम मोहन से दिग्विजय की कानाफूसी; बोले- 'तुलसी का टिकट कटेगा'

about 4 hours ago
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास
Top News

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:टी-20 के सबसे युवा हाफ सेंचुरियन बने; भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया

about 5 hours ago
समस्याओं को प्रखरता से उठाता है खुलासा फर्स्ट
Top News

समस्याओं को प्रखरता से उठाता है खुलासा फर्स्ट

about 5 hours ago
मन्नत से लौट रहे परिवार पर हमला
Top News

मन्नत से लौट रहे परिवार पर हमला:साइड देने को कहा तो भड़के कार सवार; भाजपा नेता के रिश्तेदारों पर एफआईआर, फॉर्च्यूनर जब्त

about 5 hours ago
शहीद जवान, अक्षुण्ण आस्था अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में सेंध
Top News

शहीद जवान, अक्षुण्ण आस्था अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में सेंध:आतंकी साया ड्यूटी पर तैनात J&K पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या, विदेशी TRF आतंकी पर शक...

about 5 hours ago
राहुल के 'सड़क से संसद' वाले आक्रामक तेवरों के क्या निहितार्थ
Top News

राहुल के 'सड़क से संसद' वाले आक्रामक तेवरों के क्या निहितार्थ:छात्र असंतोष का राजनीतिकरण, अवसर का लाभ, हाईजैक का खतरा या व्यवस्था परिवर्तन की छटपटाहट

about 5 hours ago
लड़कों को रात 10 बजे तक एंट्री, हमें 8 बजे क्यों
Top News

लड़कों को रात 10 बजे तक एंट्री, हमें 8 बजे क्यों:गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने सीएम हेल्पलाइन पर की भेदभाव की शिकायत

about 5 hours ago
कनक स्मार्ट सिटी के भ्रष्ट कॉलोनाइजर ने पार्षद से मिलकर तुड़वा दी 40 दुकानें
Top News

कनक स्मार्ट सिटी के भ्रष्ट कॉलोनाइजर ने पार्षद से मिलकर तुड़वा दी 40 दुकानें:एक दिन पूर्व रात्रि में नोटिस दिया, अगले दिन कार्रवाई

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!