खबर
Top News

अपहरण और फिरौती केस सुलझाने वाली टीम को दिया विशेष पुरस्कार: पुलिस के 28 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

29 अप्रैल 2026, 5:58 pm
शेयर करें:
अपहरण और फिरौती केस सुलझाने वाली टीम को दिया विशेष पुरस्कार

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पुलिस कमिश्नरेट में बेहतर पुलिसिंग को बढ़ावा देने और उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के उत्साहवर्धन के लिए चलाए जा रहे साप्ताहिक पुरस्कार कार्यक्रम के तहत मंगलवार को पलासिया स्थित कार्यालय में पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह ने 28 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने सभी को भविष्य में भी इसी तरह समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम में थाना पलासिया क्षेत्र में नाबालिग बच्चों के अपहरण कर फिरौती मांगने वाले मामले का खुलासा करने वाली टीम को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर अपहृत बच्चों को सकुशल बरामद कर उनके परिजन के सुपुर्द किया।

इस सराहनीय कार्य के लिए अति. पुलिस उपायुक्त जोन-3 रामस्नेही मिश्र, सहायक पुलिस आयुक्त संयोगितागंज तुषार सिंह, कार्य. निरीक्षक सुरेंद्र सिंह रघुवंशी, कार्य. प्रधान आरक्षक 3315 इमरत यादव, कार्य. प्रधान आरक्षक 1850 धनराज, आरक्षक 1324 सिद्धार्थ (थाना पलासिया), आरक्षक 639 गौरव सिंह गुर्जर, आरक्षक 1108 पंकज चौहान, आरक्षक 3406 विकास बछानिया, आरक्षक 1185 अंकित दास (थाना राजेंद्र नगर), प्रधान आरक्षक 1500 लोकेश गाथे, आरक्षक 1391 पवन प्रजापत (थाना छोटी ग्वालटोली), कार्य. प्रधान आरक्षक 1749 देवेंद्र जादौन, आरक्षक 1611 राहुल जाट (थाना तुकोगंज), कार्य. प्रधान आरक्षक 944 कालीचरण, आरक्षक 946 संदीप एवं आरक्षक 1604 विजय (थाना संयोगितागंज) को सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में थाना सदर बाजार की टीम को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 114.33 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त करने पर सम्मानित किया गया, जिसमें उपनिरीक्षक जयदत्त शर्मा, कार्य. उपनिरीक्षक रणवीर सिंह एवं आरक्षक 744 कृष्ण कुमार त्रिपाठी शामिल रहे।

वहीं थाना परदेशीपुरा पुलिस द्वारा अंधे कत्ल का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार करने पर उपनिरीक्षक दीपक जामोद, प्रधान आरक्षक 3227 देवी सिंह मीणा एवं आरक्षक 474 जेवेंद्र सिंह गुर्जर को पुरस्कृत किया गया।

थाना जूनी इंदौर पुलिस द्वारा दोपहिया वाहन चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर चार वाहन बरामद करने पर आरक्षक 237 श्याम मालवीय एवं आरक्षक 3120 योगेश कुमार जाट को सम्मानित किया गया।

इसके अलावा यातायात प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य के लिए म.आर. 3292 रिंकू, म.आर. 4777 लक्ष्मी चौहान तथा आरक्षक 3844 मिथुन राठौर को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन एवं एक्सीडेंटल डाटा का समय पर संधारण कर सराहनीय योगदान दिया।

इस अवसर पर पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे पुरस्कारों से पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ता है और वे आमजन की सुरक्षा व सेवा में और अधिक तत्परता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित होते हैं।

संबंधित समाचार

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला
Top News

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

about 10 hours ago
फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन
Top News

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

about 13 hours ago
आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त
Top News

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

about 13 hours ago
महंगाई का एक और झटका
Top News

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

about 13 hours ago
धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट
Top News

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

about 14 hours ago
मारपीट के दो मामले
Top News

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

about 14 hours ago
विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’
Top News

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

about 14 hours ago
माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू
Top News

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

about 14 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

about 15 hours ago
भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली
Top News

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

about 15 hours ago
अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी
Top News

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

about 15 hours ago
सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद
Top News

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

about 15 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

about 15 hours ago
नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर
Top News

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

about 15 hours ago
एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा
Top News

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

about 15 hours ago
आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली
Top News

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

about 16 hours ago
बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल
Top News

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

about 16 hours ago
देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा
Top News

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

about 16 hours ago
भक्ति के रंग गरबे की उमंग
Top News

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

about 16 hours ago
कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र
Top News

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे

about 16 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!