भीषण गर्मी से कुछ राहत: जानिये पारा कहां टिका है; अब मानसून के दस्तक देने का इंतजार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में पिछले तीन दिनों से दिन का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास स्थिर बना हुआ है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली है। तीन दिन पहले आई तेज आंधी और बारिश के कारण अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई थी और पारा 38 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था।
बुधवार को अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री कम रहा। लगातार तीसरे दिन तापमान सामान्य से नीचे रहने के कारण दिन में गर्मी का असर अपेक्षाकृत कम रहा। हालांकि, रात के तापमान में अचानक तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 7 डिग्री का उछाल आया और बुधवार रात यह 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य स्तर पर पहुंच गया है। इसके चलते रात में उमस और गर्मी का असर महसूस किया गया। इस सीजन में नौतपा के नौ दिनों के दौरान भी तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक नहीं पहुंचा। आखिरी दिनों में हुई बारिश के कारण तेज गर्मी का प्रभाव कम रहा।
प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में इन दिनों प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय हैं। टर्फ और वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में कहीं-कहीं बारिश हो रही है। हालांकि इंदौर में पिछले दो दिनों से वर्षा नहीं हुई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार मानसून की दस्तक सामान्य तिथि से 5 से 7 दिन देरी से हो सकती है।
20 जून के बाद मानसून आने का अनुमान
प्रदेश में मानसून की सामान्य एंट्री 15 जून मानी जाती है, जो दक्षिणी हिस्से से प्रवेश करता है। पिछले वर्ष 16 जून को मानसून ने प्रदेश में दस्तक दी थी और 15 अक्टूबर तक इसकी विदाई हुई थी। सामान्यतः केरल में मानसून आने के लगभग 15 दिन बाद मध्यप्रदेश में इसकी एंट्री हो जाती है, हालांकि बीच में ब्रेक की स्थिति भी बनती है। इस बार अनुमान है कि मानसून 20 से 22 जून के बीच प्रदेश में प्रवेश कर सकता है। तब तक प्री-मानसून गतिविधियों का दौर जारी रहने की संभावना है।
जून के पुराने रिकॉर्ड
पिछले सात वर्षों (2020 से 2025) में जून के दौरान इंदौर में अधिकतम तापमान 39.6 से 41.6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है। पिछले वर्ष जून में तापमान 41.6 डिग्री तक पहुंचा था। सामान्यत: जून में कुल औसत वर्षा का लगभग 20 प्रतिशत हिस्सा दर्ज हो जाता है। पिछले वर्ष जून में शहर में करीब साढ़े पांच इंच बारिश हुई थी।
ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो वर्ष 1980 में जून माह में 17 इंच से अधिक वर्षा दर्ज की गई थी। वहीं 23 जून 2003 को 24 घंटे में 5 इंच बारिश का रिकॉर्ड बना था। तापमान के रिकॉर्ड में 3 जून 1991 को अधिकतम पारा 45.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जबकि 12 जून 1958 को न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
संबंधित समाचार

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित

स्टार्टअप और इनोवेशन के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश:12 हजार से ज्यादा स्टार्टअप का लक्ष्य; युवाओं के आइडिया को मिलेगा बेहतर प्लेटफॉर्म
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!