खबर
Top News

भीषण गर्मी से कुछ हद तक राहत: जानिये दो दिनों में कितना गिरा पारा; अगले चार दिन का यह है पूर्वानुमान

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

21 मई 2026, 11:58 am
शेयर करें:
भीषण गर्मी से कुछ हद तक राहत

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर में पिछले दो दिनों से भीषण गर्मी के बीच लोगों को हल्की राहत जरूर महसूस हुई है, लेकिन मौसम विभाग का साफ कहना है कि राहत अभी अस्थायी है। प्रदेशभर में हीटवेव जैसे हालात बने हुए हैं और आने वाले दिनों में गर्मी का असर फिर तेज हो सकता है। खासतौर पर नौतपा शुरू होने के बाद तापमान में और बढ़ोतरी के संकेत दिए गए हैं।

3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट
शहर में सोमवार की तुलना में बुधवार तक दिन के तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इसके चलते दोपहर की झुलसाने वाली गर्म हवाओं से थोड़ी राहत मिली, हालांकि सुबह से ही तेज धूप और उमस लोगों को परेशान कर रही है। गुरुवार सुबह भी सूरज निकलते ही गर्मी का असर महसूस होने लगा। अनुमान है कि दिन का तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

सोमवार को सबसे ज्यादा तपिश
इंदौर में सोमवार को इस सीजन की तेज गर्मी दर्ज की गई थी। दिन का तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक रहा। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा दिखाई दिया और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से निकले। गर्म हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित किया।

मौसम में हल्का बदलाव
इसके बाद मंगलवार को मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिला। तापमान करीब 2 डिग्री घटकर 42.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। बुधवार को इसमें और गिरावट दर्ज हुई और अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि तापमान कम होने के बावजूद गर्मी का असर पूरी तरह खत्म नहीं हुआ और दिनभर उमस बनी रही।

रात का तापमान स्थिर, गर्मी से बेचैनी बरकरार
दिन के तापमान में गिरावट के बावजूद रात के तापमान में खास बदलाव नहीं आया है। पिछले दो दिनों से रात का पारा लगभग स्थिर बना हुआ है। बुधवार रात न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहा।

रात में गर्म हवाएं और उमस के कारण लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। कई इलाकों में देर रात तक गर्मी बनी रहने से लोगों की नींद प्रभावित हो रही है। बिजली की खपत भी लगातार बढ़ रही है और कूलर-एसी का उपयोग अधिक हो गया है।

अगले चार दिन भीषण गर्मी का अलर्ट
मौसम विभाग ने 23 मई तक प्रदेशभर में भीषण गर्मी का पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों तक तापमान में बहुत अधिक गिरावट की संभावना नहीं है। कई जिलों में लू चलने की स्थिति बनी रह सकती है।

विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ का कोई मजबूत असर मध्य प्रदेश पर नहीं है, इसलिए गर्मी से जल्द राहत मिलने की उम्मीद कम है। इंदौर सहित मालवा-निमाड़ क्षेत्र में तेज धूप और गर्म हवाओं का असर जारी रहेगा।

नौतपा में और बढ़ सकती है गर्मी
मई के अंतिम सप्ताह में नौतपा शुरू होने वाला है। पारंपरिक मान्यता और मौसम के आंकड़ों के अनुसार नौतपा के दौरान सूर्य की किरणें सीधे धरती पर पड़ती हैं, जिससे तापमान तेजी से बढ़ता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि नौतपा के 9 दिनों में इंदौर संभाग में गर्मी अपने चरम पर पहुंच सकती है। तापमान 44 डिग्री के आसपास या उससे अधिक भी जा सकता है। ऐसे में लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है।

मई में पहले भी टूट चुके हैं रिकॉर्ड
इंदौर में मई महीने में तेज गर्मी के रिकॉर्ड पहले भी बन चुके हैं। मौसम विभाग के अनुसार 31 मई 1994 को शहर का अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो अब तक का रिकॉर्ड है।हालांकि मई के महीने में कई बार मौसम अचानक बदलता भी रहा है। तेज गर्मी के बीच बादल छाने और हल्की बारिश होने की घटनाएं भी सामने आती रही हैं। पिछले वर्ष 2023 में मई महीने में करीब 3 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई थी।

आंकड़ों के अनुसार 2014 से 2023 के बीच 9 बार मई में बारिश हुई, जिससे कुछ समय के लिए तापमान में गिरावट आई थी। मौसम विशेषज्ञ मानते हैं कि इस बार भी महीने के अंतिम दिनों में मौसम बदलने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता, लेकिन फिलहाल गर्मी से राहत के संकेत कमजोर हैं।

संबंधित समाचार

नेपाल में फिर जलप्रलय का खतरा
Top News

नेपाल में फिर जलप्रलय का खतरा:18 किलोमीटर ऊपर बनी झील; चीन ने जारी की चेतावनी

6 minutes ago
‘वीरू’ की दोस्ती का निकला चौंकाने वाला सच
Top News

‘वीरू’ की दोस्ती का निकला चौंकाने वाला सच:पहचान छिपाने; जबरदस्ती और वीडियो से ब्लैकमेलिंग का आरोप

16 minutes ago
पार्किंग का ताला काटकर लाखों की लाख की कार उड़ाई
Top News

पार्किंग का ताला काटकर लाखों की लाख की कार उड़ाई:एक आरोपी गिरफ्तार; दूसरा फरार

about 1 hour ago
दुर्लभ केस में कमाल
Top News

दुर्लभ केस में कमाल:दोनों किडनियों में था कैंसर; डॉक्टरों ने सिर्फ गांठें निकालीं और दोनों बचाईं

about 1 hour ago
कार के डैशबोर्ड में छिपा था नशे का खेल
Top News

कार के डैशबोर्ड में छिपा था नशे का खेल:लिस्टेड गुंडा समेत तीन गिरफ्तार; पुलिस खंगाल रही नेटवर्क के तार

about 1 hour ago
मोमोज के ठेले पर कहासुनी बनी खूनी वारदात
Top News

मोमोज के ठेले पर कहासुनी बनी खूनी वारदात:डिलीवरी बॉय की गोली मारकर हत्या; पुलिस जांच में जुटी

about 2 hours ago
250 साल पुराना चमत्कार अब बड़े पर्दे पर
Top News

250 साल पुराना चमत्कार अब बड़े पर्दे पर:द कॉल ऑफ कचनेर की शहर में शूटिंग; नवंबर में रिलीज की तैयारी

about 2 hours ago
राखियों से सजी कलाई
Top News

राखियों से सजी कलाई:आशीर्वाद से बढ़ी ताकत; मंत्री ने 10 हजार बहनों संग मनाया रक्षाबंधन

about 2 hours ago
बारिश आई तो बढ़ी मुसीबत
Top News

बारिश आई तो बढ़ी मुसीबत:कीचड़ और जलभराव से परेशान रहवासी; कलेक्टर से लगाई गुहार

about 3 hours ago
डिग्री मिलते ही शुरू हुई सपनों की उड़ान
Top News

डिग्री मिलते ही शुरू हुई सपनों की उड़ान:700 विद्यार्थियों को डिग्री; मेधावियों को मिले गोल्ड मेडल

about 3 hours ago
नेपाल की बाढ़ ने बढ़ाई चिंता
Top News

नेपाल की बाढ़ ने बढ़ाई चिंता:73 पावर प्रोजेक्ट कर्मचारी; कैलाश मानसरोवर गए समूह भी फंसे

about 4 hours ago
मिल्क केक के नाम पर क्या बेच रहे थे
Top News

मिल्क केक के नाम पर क्या बेच रहे थे:खाद्य विभाग ने मारा छापा; अमानक मिठाई जब्त कर मौके पर कराई नष्ट

about 4 hours ago
गाड़ी फंसाकर रील बनाई तो भड़के एमआईसी सदस्य
Top News

गाड़ी फंसाकर रील बनाई तो भड़के एमआईसी सदस्य:बोले- निर्माणाधीन रोड पर नौटंकी नहीं; विकास में करें सहयोग

about 4 hours ago
वीडियो देखिए, कलम-कैमरा छोड़ा संभाली ट्रैफिक की कमान
Top News

वीडियो देखिए, कलम-कैमरा छोड़ा संभाली ट्रैफिक की कमान:चौराहे पर जाम खुलवाकर दिया जिम्मेदारी का संदेश

about 5 hours ago
थैला लेकर गांजा बेचने निकला, पुलिस ने दबोचा
Top News

थैला लेकर गांजा बेचने निकला, पुलिस ने दबोचा:16 किलो से ज्यादा माल; पिस्टल और कारतूस बरामद, आरोपी गिरफ्तार

about 5 hours ago
जुलूस में क्या उड़ाया
Top News

जुलूस में क्या उड़ाया:चित्रों पर छिड़ा विवाद; पुलिस ने शुरू की जांच, दोनों पक्षों ने रखी अपनी बात

about 5 hours ago
20 मिनट की उड़ान... फिर मौत का मंजर
Top News

20 मिनट की उड़ान... फिर मौत का मंजर:हवा में डगमगाया ट्रेनिंग प्लेन; खेत में गिरकर चकनाचूर, पायलट-ट्रेनी की मौत

about 5 hours ago
चीफ गेस्ट पर छात्रों का विरोध
Top News

चीफ गेस्ट पर छात्रों का विरोध:विवि ने दीक्षांत समारोह किया रद्द; अब समारोह के बिना दी जाएंगी डिग्रियां

about 6 hours ago
मोबाइल बंद, काम अधूरे... विधायक का चढ़ा पारा
Top News

मोबाइल बंद, काम अधूरे... विधायक का चढ़ा पारा:बोलीं- हमारा फोन 24 घंटे जनता के लिए चालू रहता है; अधूरे निर्माण पर भी जताई नाराजगी

about 6 hours ago
बारिश में भी नहीं थमा छात्रों का प्रदर्शन
Top News

बारिश में भी नहीं थमा छात्रों का प्रदर्शन:बैरिकेड्स पर चढ़कर नारेबाजी; हनुमान चालीसा का पाठ, ABVP का ‘विद्यार्थी हुंकार अभियान’, अपर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

about 6 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!