बीकॉम परीक्षा में सॉल्वर गैंग का खुलासा: बीटेक छात्रा देती मिली पेपर; दोस्त की बहन के लिए आई थी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में सोमवार को बीकॉम परीक्षा के दौरान फर्जीवाड़े के सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है। एक छात्रा की जगह दूसरी छात्रा परीक्षा देते पकड़ी गई, जिससे विश्वविद्यालय की परीक्षा प्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।
मामला विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ स्टडीज इन कॉमर्स का है, जहां बीकॉम छठे सेमेस्टर की परीक्षा चल रही थी। जांच के दौरान कक्ष क्रमांक 10 में A-1 सीट पर बैठी छात्रा के दस्तावेज और फोटो का मिलान किया गया, जिसमें गड़बड़ी पाई गई। पूछताछ में उसने अपना नाम प्रिशा साहू, निवासी इंदौर बताया और खुद को बीटेक की छात्रा बताया। दरअसल, वह सपना भदौरिया नाम की छात्रा की जगह परीक्षा देने आई थी। अधिकारियों ने जब वास्तविक छात्रा से संपर्क करने की कोशिश की तो उसका मोबाइल फोन बंद मिला।
पूछताछ में प्रिशा ने खुलासा किया कि उसकी पहचान ऋषभ नाम के युवक से है, जिसने अपनी बहन की जगह परीक्षा देने के लिए उसे तैयार किया था। प्रिशा के मुताबिक, उसे कहा गया था कि फिलहाल परीक्षा दे दो, बाकी डील बाद में समझ लेंगे। इतना ही नहीं, उसे यह भरोसा भी दिलाया गया था कि इससे पहले भी इस तरह की व्यवस्था कई बार की जा चुकी है।
चौंकाने वाली बात यह रही कि बीटेक की छात्रा होने के बावजूद वह बीकॉम का पेपर देने बैठ गई। उसने बताया कि उसे सिर्फ परीक्षा हॉल में बैठकर कॉपी में कुछ भी लिखने को कहा गया था, बाकी मैनेजमेंट दूसरे लोग संभालने वाले थे।
मामले की जानकारी मिलते ही कुलगुरु अर्पण भारद्वाज मौके पर पहुंचे और इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। फिलहाल आरोपी छात्रा से परीक्षा नियंत्रक कक्ष में पूछताछ की गई है और पूरे मामले को माधव नगर थाना पुलिस को सौंपने की तैयारी की जा रही है। प्राथमिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि यह मामला किसी संगठित सॉल्वर गैंग से जुड़ा हो सकता है। पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गया है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!