खबर
Top News

इतनी नई हवाई पट्टियां बनेंगी एयरपोर्ट: उज्जैन-सागर समेत 5 को पहले चरण में मंजूरी; उड़ान योजना 2036 तक जारी रहेगी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 अगस्त 2026, 3:48 pm
शेयर करें:
इतनी नई हवाई पट्टियां बनेंगी एयरपोर्ट

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए 10 नई हवाई पट्टियों को एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने की तैयारी है। केंद्र सरकार की ‘उड़ान’ (उड़े देश का आम नागरिक) योजना के तहत प्रदेश के 10 जिलों में मौजूद हवाई पट्टियों को चरणबद्ध तरीके से एयरपोर्ट में बदला जाएगा। इनमें सिंगरौली, सागर, नीमच, छिंदवाड़ा, मंडला, खंडवा, रतलाम, मंदसौर, उमरिया व शहडोल शामिल हैं।

पहले चरण में पांच एयरपोर्ट को विकसित करने की मंजूरी केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने दी है। हालांकि, इन पांच जिलों के नाम अंतिम रूप से तय होने बाकी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को सीएम हाउस में हुई विमानन विभाग की समीक्षा बैठक में प्रदेश की हवाई कनेक्टिविटी से जुड़े प्रस्ताव केंद्रीय मंत्री के सामने रखे।

10 जिलों की हवाई पट्टियों को एयरपोर्ट बनाने की तैयारी
मुख्यमंत्री ने बैठक में बताया कि प्रदेश सरकार ने 10 हवाई पट्टियों को एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव तैयार किया है। सूची में सिंगरौली, सागर, नीमच, छिंदवाड़ा, मंडला, खंडवा, रतलाम, मंदसौर, उमरिया, शहडोल शामिल हैं।

केंद्रीय मंत्री ने इनमें से पांच एयरपोर्ट को पहले चरण में विकसित करने की स्वीकृति दी है। सिंगरौली में एयरपोर्ट के लिए उपयुक्त स्थान चिह्नित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

केंद्र सरकार देगी पूरी राशि
‘उड़ान’ योजना के तहत एयरपोर्ट विकास के लिए केंद्र सरकार की ओर से वित्तीय सहायता दी जाती है। अब प्रदेश सरकार सिंगरौली सहित पहले चरण के पांच जिलों के लिए संशोधित प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार को भेजेगी।

जिलों का चयन औद्योगिक विकास, पर्यटन, क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और दूरी जैसे पहलुओं को ध्यान में रखकर किया जाएगा। शहडोल, छिंदवाड़ा और खंडवा जैसे बड़े एवं दूरस्थ जिलों को प्राथमिकता मिलने की संभावना है।

‘उड़ान’ योजना अब 2036 तक चलेगी
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने बैठक में बताया कि ‘उड़ान’ योजना का विस्तार अगले 10 वर्षों के लिए कर दिया गया है। अब यह योजना वर्ष 2036 तक जारी रहेगी। इससे प्रदेश के छोटे शहरों और दूरस्थ क्षेत्रों को हवाई नेटवर्क से जोड़ने की योजनाओं को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

उज्जैन और शिवपुरी एयरपोर्ट पर काम तेज करने के निर्देश
बैठक में उज्जैन और शिवपुरी में प्रस्तावित एयरपोर्ट को लेकर भी चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और प्रदेश के विमानन विभाग के अधिकारियों को दोनों परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए।

उज्जैन एयरपोर्ट के लिए जरूरी पर्यावरणीय अनुमतियां 10 अक्टूबर तक हासिल करने को कहा गया है। सिंहस्थ-2028 को देखते हुए उज्जैन एयरपोर्ट को अहम माना जा रहा है। इससे देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को हवाई कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है।वहीं शिवपुरी में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण के लिए नई साइट जल्द चिह्नित करने के निर्देश दिए गए हैं।

MP में पहले से 8 एयरपोर्ट, उज्जैन-शिवपुरी पर काम जारी
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में अब तक 8 एयरपोर्ट विकसित किए जा चुके हैं, जबकि उज्जैन और शिवपुरी में एयरपोर्ट निर्माण का काम चल रहा है।

सरकार का फोकस केवल यात्री विमान सेवाओं तक सीमित नहीं है। कृषि उत्पादों को देश और विदेश के बाजारों तक तेजी से पहुंचाने के लिए इंदौर, भोपाल और जबलपुर एयरपोर्ट को कृषि उड़ान योजना में शामिल किया गया है।

विमानन क्षेत्र में करियर बनाने वाले युवाओं को फीस में राहत
मुख्यमंत्री ने बैठक में बताया कि विमानन क्षेत्र में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए सरकार कोर्स फीस का 60% हिस्सा वहन करेगी। इससे पायलट समेत विमानन क्षेत्र से जुड़े विभिन्न पाठ्यक्रमों में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने की योजना है।

पीएमश्री एयर एंबुलेंस से 170 से ज्यादा मरीजों को लाभ
बैठक में पीएमश्री एयर एंबुलेंस सेवा की भी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री के मुताबिक यह सेवा देश में सबसे पहले मध्यप्रदेश में शुरू की गई थी।

अब तक 170 से अधिक गंभीर मरीजों को एयर एंबुलेंस के जरिए उच्च स्वास्थ्य संस्थानों तक पहुंचाया गया है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि इनमें करीब 99% मरीजों की जान बचाने में सफलता मिली।

इस सेवा के जरिए प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से गंभीर मरीजों को जरूरत के मुताबिक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं वाले अस्पतालों तक पहुंचाया जाता है।

जून तक 50 हजार से ज्यादा यात्रियों ने की हवाई यात्रा
विमानन विभाग के एसीएस संजय कुमार शुक्ल के मुताबिक, इस वर्ष जून तक प्रदेश में 50 हजार से अधिक यात्रियों ने हवाई सेवाओं का लाभ लिया है।

नई एयरपोर्ट परियोजनाओं के पूरा होने के बाद प्रदेश के दूरस्थ जिलों में कनेक्टिविटी बढ़ने के साथ पर्यटन, उद्योग, व्यापार और रोजगार को भी गति मिलने की उम्मीद है।

संबंधित समाचार

झूठा निकला  पं. धीरेंद्र शास्त्री का ‘पुत्र योग’ संबंधी पर्चा
Top News

झूठा निकला पं. धीरेंद्र शास्त्री का ‘पुत्र योग’ संबंधी पर्चा

4 minutes ago
यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री
Top News

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री:20 से अधिक मुसाफिरों ने कूदकर जान बचाई

9 minutes ago
8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री
Top News

8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

14 minutes ago
अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन
Top News

अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन:महापौर पुष्यमित्र भार्गव का तीन सप्ताह का अमेरिकी दौरा; हार्वर्ड से एआई गवर्नेंस तक, ‘विजन-2030’ के लिए वैश्विक अनुभव जुटाने की पहल

15 minutes ago
चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
Top News

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन:मुख्य निर्वाचन कार्यालय को घेरने का ऐलान; बीजेपी बोली- हार की हताशा में लगाए जा रहे आरोप

22 minutes ago
अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’
Top News

अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’

about 1 hour ago
चोरी के आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस
Top News

चोरी के आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस:भगदड़ में व्यापारी की मौत; जुआ खेल रहा था, 5 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

about 1 hour ago
एसआर समूह करेगा 1,000 करोड़ का निवेश
Top News

एसआर समूह करेगा 1,000 करोड़ का निवेश:तीन बड़े पांच सितारा होटल होंगे विकसित; मप्र को मिलेगा पहला जेडब्ल्यू मैरियट

about 1 hour ago
कागजों में 33 पॉलीहाउस
Indore

कागजों में 33 पॉलीहाउस:बैंक से निकल गए 9.70 करोड़ रुपए

about 1 hour ago
अवैध ज्वलनशील पदार्थ बरामद, गोदाम किया सील
Top News

अवैध ज्वलनशील पदार्थ बरामद, गोदाम किया सील:बिना अनुमति संग्रहित हजारों लीटर केमिकल और लुब्रिकेंट जब्त; संचालकों पर मामला दर्ज

about 1 hour ago
नौ दिन के सत्याग्रह के बाद आंदोलन खत्म
Top News

नौ दिन के सत्याग्रह के बाद आंदोलन खत्म:लिखित आश्वासन के बाद प्रह्लाद पांडेय ने समाप्त किया अनशन

about 1 hour ago
ड्रोन-फेस रिकग्निशन से होगी बदमाशों की पहचान
Top News

ड्रोन-फेस रिकग्निशन से होगी बदमाशों की पहचान:अनंत चतुर्दशी के लिए शहर को 6 संभाग; 12 जोन और 22 सेक्टर में बांटा

about 1 hour ago
अवैध होर्डिंग गिरने से हादसा, एक घायल
Top News

अवैध होर्डिंग गिरने से हादसा, एक घायल:निगम की अनदेखी और जनप्रतिनिधियों की शह पर उठ रहे गंभीर सवाल

about 1 hour ago
हर दिन 65 करोड़ का ट्रांजेक्शन
Top News

हर दिन 65 करोड़ का ट्रांजेक्शन:दुनिया के कुल डिजिटल लेनदेन का आधा भारत में

about 1 hour ago
IIT इंदौर में नौकरी पाने का सुनहरा मौका
Top News

IIT इंदौर में नौकरी पाने का सुनहरा मौका:इतने पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

about 1 hour ago
चाकूबाज बदमाशों का निकाला जुलूस
Top News

चाकूबाज बदमाशों का निकाला जुलूस:घटनास्थल पर ले जाकर पुलिस ने सिखाया सबक

about 1 hour ago
कोकीन के नशे का गढ़ बनता इंदौर
Top News

कोकीन के नशे का गढ़ बनता इंदौर:पुलिस को उम्मीद; शौकीन रईसजादों के नामों का होगा खुलासा

about 1 hour ago
खाद्य विभाग की डेयरी फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई
Top News

खाद्य विभाग की डेयरी फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई:लाखों रुपए कीमत का घी और वेजिटेबल फैट जब्त; अलग-अलग उत्पादों के लिए सैंपल

about 2 hours ago
गणेश पंडाल में करंट की चपेट में आया छात्र
Top News

गणेश पंडाल में करंट की चपेट में आया छात्र:अस्पताल में मौत; घर लौटते समय हुआ हादसा, बचाने पहुंचे दोस्तों को भी लगा झटका

about 2 hours ago
डिजिटल क्रांति ‘कैश’ का ब्रेक
Top News

डिजिटल क्रांति ‘कैश’ का ब्रेक:यूपीआई लेनदेन कम हुआ; रोज 4 करोड़ के ट्रांजेक्शन कम

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!