786 नंबर के नोट के बदले इतने लाख का झांसा: नेपाली युवक को ठग ने ऐसे फंसाया; पुलिस कर रही आरोपी की तलाश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक नेपाली युवक को सोशल मीडिया पर “786 नंबर वाले नोट” के बदले मोटी रकम दिलाने का लालच देकर साइबर ठगों ने 3 लाख 66 हजार 546 रुपए की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फेसबुक चलाते समय दिखा विज्ञापन
पीड़ित मोहन श्रेष्ठा (44), पिता लील प्रसाद श्रेष्ठा, शहर के एक फोर स्टार होटल में शेफ के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि फेसबुक चलाते समय उन्हें एक विज्ञापन दिखाई दिया, जिसमें यूनिक सीरियल नंबर और 786 अंक वाले नोटों के बदले लाखों रुपए देने का दावा किया गया था। विज्ञापन में दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर आरोपियों ने उन्हें अपने झांसे में ले लिया।
तीन नोटों के बदले 86 लाख देने का लालच
आरोपियों ने मोहन को भरोसा दिलाया कि उनके पास मौजूद तीन “786 नंबर” वाले नोटों के बदले 86 लाख रुपए की राशि होम डिलीवरी के जरिए भेजी जाएगी। इसके लिए शुरुआत में प्रोसेसिंग और डिलीवरी चार्ज मांगा गया।
अलग-अलग किश्तों में रकम वसूली जाती रही
बाद में जीएसटी, रजिस्ट्रेशन और टीडीएस के नाम पर अलग-अलग किश्तों में रकम वसूली जाती रही। पीड़ित ने आरोपियों के बताए नंबर पर कुल 3,66,546 रुपए ट्रांसफर कर दिए, लेकिन न तो कोई रकम मिली और न ही आरोपियों से संपर्क हो पाया।
जनवरी से फरवरी के बीच हुई ठगी
यह पूरी ठगी 28 जनवरी से 10 फरवरी 2026 के बीच हुई। मोहन को जब संदेह हुआ तो उन्होंने अपने एक मित्र को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद उन्हें साइबर फ्रॉड का एहसास हुआ। उन्होंने तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई।
साइबर सेल की जांच के बाद एफआईआर
मामले की जांच राज्य साइबर सेल द्वारा की गई, जिसके बाद रिपोर्ट नानाखेड़ा थाने भेजी गई। थाना प्रभारी नरेंद्र यादव के अनुसार, ई-एफआईआर के आधार पर बीएनएस की धारा 318(4) और 319(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पुराने नोटों के नाम पर ठगी का बढ़ता ट्रेंड
पुलिस का कहना है कि “यूनिक नंबर” या “786 नंबर” वाले नोटों के बदले लाखों रुपए देने के नाम पर ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसे मामलों में लोग लालच में आकर आसानी से ठगों के जाल में फंस जाते हैं।
संबंधित समाचार

संगीता के संघर्ष और आत्मनिर्भरता की कहानी सुनाकर मंत्री विजय शाह ने किया सम्मान:बोले- बैंक गारंटी मांगेगा तो मैं दूंगा; दो लाख का लोन दिलाने का भी भरोसा

बंद फैक्ट्री से उठने लगा धुएं का गुबार:आग बुझाने में जुटीं दो दमकलें

कार ने बाइक और ई-रिक्शा को मारी ऐसी टक्कर:कि उड़ गए परखच्चे; तीन घायल

रिश्वत के आरोप लगाने वाले एक्टर की निकली हेकड़ी:पुलिस के सामने मांगता रहा माफी; अब क्राइम ब्रांच में होंगे बयान

सोनिला के संघर्ष के बाद पटवारी की एंट्री:फूटी कोठी विवाद में कांग्रेस की रणनीति बदलेगी?

खड़े हनुमान प्रतिमा में दिखी दरार:भक्तों में भारी आक्रोश

हंगामे से विचलित नहीं हुए सीएम:सुनी युवती की बात; भाजपा कार्यकर्ता बनकर पहुंची थी बैठक में

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:SDM कार्यालय के बाबू पर रिश्वत मांगने का आरोप; केस दर्ज

19 अपराधों से लदे कालू पेट्रोल को फिर भेजा जेल:हत्या के मामले में मिली जमानत हाई कोर्ट ने की निरस्त

कार के आर्म रेस्ट बॉक्स में छिपा रखी थी एमडी ड्रग्स:दो शाहरुख से डेढ़ लाख का माल जब्त

कपड़ा कारोबारी को सब्सिडी वाला लोन दिलाने का कहकर लिया था झांसे में:63 लाख रुपए हड़प गए जैन बंधु; क्राइम ब्रांच में शिकायत

शहर में चोरों की धमाचौकड़ी, टांडा-बाग के तीन गिरफ्तार:कहीं खड़ी बाइक गायब; कहीं घर-दुकान में हुई चोरी

विबग्योर स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना ट्रैफिक साथी एप का महत्व:पुलिस ने हेलमेट-सीट बेल्ट और ई-चालान की दी जानकारी

प्रतिबंधित सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ाया तो खैर नहीं:ट्रैफिक पुलिस ने चौराहों पर ई-रिक्शा चालकों को समझाए नियम

तीन साल बाद फिर मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे रोहित शर्मा:हार्दिक पंड्या की जगह बने कप्तान; 5 IPL खिताब जिताए

दोहरे हत्याकांड में हर्ष की चालाकी का हुआ खुलासा:दिल्ली का टिकट, देवास में उतरा; फिर इंदौर लौटा कातिल

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस:प्रदेश अध्यक्ष बोले- गोलियां मारना चाहते हो तो मारो; हम तैयार हैं, गरीबों की रोजी-रोटी पर लात मारी

खंडेलवाल का कांग्रेस पर तीखा वार:बोले- बाबा साहब को चुनाव हराने वाले आज संविधान बचाने की बात कर रहे

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद:कांग्रेस का प्रदर्शन; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी सड़क पर उतरे, पुलिस से धक्का-मुक्की, डंडा छीनने की कोशिश

जीवाजी यूनिवर्सिटी में छात्रों की जेब पर डाका:अंतिम तारीख से पहले ही लेट फीस की वसूली
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!