नारकोटिक्स टीम से बचने के लिए तस्कर की खौफनाक रफ्तार: कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत, मासूम गंभीर घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, गुना।
मध्यप्रदेश के गुना जिले में केंद्रीय नारकोटिक्स विभाग की कार्रवाई के दौरान तस्करों को पकड़ने पहुंची टीम से बचकर भाग रहे कार सवार आरोपी ने सड़क पर जमकर कहर बरपाया। तेज रफ्तार कार ने दो बाइक और सड़क किनारे खड़े लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठा मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ ग्रामीण भी हादसे में चोटिल हुए हैं।
तस्करों की घेराबंदी के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, केंद्रीय नारकोटिक्स विभाग की टीम डोडाचूरा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के लिए गुना के मावन क्षेत्र में पहुंची थी। टीम ने डोडा चूरा से भरा एक ट्रक पकड़ लिया। ट्रक के आगे चल रही एस्कॉर्ट कार का चालक कार्रवाई की भनक लगते ही वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
भागते समय मचाया आतंक
आरोपी पहले गुना की ओर भागा और फिर अशोकनगर रोड पर तेज रफ्तार से कार दौड़ाने लगा। शाम करीब 7:30 बजे मावन के आगे एक मोड़ पर उसने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।
कई ग्रामीण आए चपेट में
इसके बाद भी आरोपी नहीं रुका। उसने आगे खड़ी दूसरी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे आसपास मौजूद कई ग्रामीण भी उसकी चपेट में आ गए। दुर्घटना के बाद आरोपी क्षतिग्रस्त कार मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
नारकोटिक्स टीम ने घायल बच्चे को पहुंचाया अस्पताल
हादसे के तुरंत बाद केंद्रीय नारकोटिक्स विभाग की टीम ने घायल बच्चे को अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। सूचना मिलने पर कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृत दंपती की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी।
दो आरोपी गिरफ्तार, तस्करी नेटवर्क की जांच जारी
पुलिस ने घेराबंदी कर झारखंड निवासी ट्रक चालक मोहम्मद साहिल अंसारी और कार चालक विजेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, जबकि केंद्रीय नारकोटिक्स विभाग डोडा चूरा तस्करी के नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की भी पड़ताल कर रहा है।
संबंधित समाचार

महिंद्रा की पहली CNG कार लॉन्च:स्टाइलिश लुक और कम खर्च में देगी Nexon-Brezza को टक्कर; 6 एयरबैग के साथ ये दमदार फीचर्स है शामिल

सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला:धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे पर नहीं मिलेगा आरक्षण

दर्दनाक हादसा:स्कूल की छत गिरने से 20 बच्चों सहित 21 की मौत; 40 से ज्यादा घायल, मलबे में दबे लोगों की तलाश में जुटी राहत टीमें

गर्मी से पहले शहर में जलसंकट का अलर्ट:सामान्य से 14 इंच कम बारिश ने बढ़ाई चिंता; 50 करोड़ के पैकेज की मांग

जल संकट के बीच नर्मदा पाइपलाइन फूटी:सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी; अंडरपास भरने से यातायात प्रभावित

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!