रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं: यात्रियों में मची अफरा-तफरी; दूसरे ट्रैक पर कूदे यात्री
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
इंदौर से जोधपुर जा रही रणथंभौर एक्सप्रेस में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ट्रेन के एक जनरल कोच के पहियों से अचानक धुआं निकलने लगा। घटना रतलाम जिले के आलोट क्षेत्र स्थित लूणी-रीछा रेलवे स्टेशन के पास सुबह करीब 9:45 बजे हुई। धुआं उठता देख यात्रियों में आग लगने की आशंका फैल गई और कई यात्री अपना सामान लेकर ट्रेन से उतरकर पटरियों पर कूद पड़े।
घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें यात्री घबराहट में कोचों से उतरते नजर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे और फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से स्थिति को नियंत्रित किया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और सभी यात्री सुरक्षित रहे।
इमरजेंसी ब्रेक के बाद शुरू हुई समस्या
रेलवे अधिकारियों के अनुसार रणथंभौर एक्सप्रेस का लूणी-रीछा स्टेशन पर निर्धारित ठहराव नहीं है। ट्रेन यहां से गुजर रही थी, तभी सिग्नल रेड हो गया। इसके बाद लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए।
बताया जा रहा है कि ब्रेक लगने के दौरान इंजन के पीछे लगे जनरल कोच के एक पहिए में ब्रेक शू जाम होकर चिपक गए, जिससे लगातार घर्षण होता रहा और पहियों से धुआं निकलने लगा। धुआं उठते देख यात्रियों को लगा कि कोच में आग लग गई है। देखते ही देखते ट्रेन में हड़कंप मच गया और कई यात्री जान बचाने के लिए नीचे उतर गए।
20 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेन
घटना के बाद ट्रेन करीब 20 मिनट तक लूणी-रीछा स्टेशन पर खड़ी रही। रेलवे के तकनीकी कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर कोच की जांच की और अग्निशमन यंत्रों की सहायता से स्थिति पर काबू पाया। तकनीकी खामी दूर किए जाने के बाद ट्रेन को आगे के सफर के लिए रवाना कर दिया गया।
अफरा-तफरी के बीच पहुंच गई दूसरी ट्रेन
घटना के दौरान एक और चिंताजनक स्थिति तब बनी जब यात्रियों के पटरियों पर उतरने के लगभग 10 मिनट बाद कोटा-उज्जैन मेमू ट्रेन स्टेशन पर पहुंच गई। हालांकि रेलवे कर्मचारियों की सतर्कता से कोई दुर्घटना नहीं हुई, लेकिन यह घटना हाल ही में हुए मुरैना हादसे की याद दिला गई।
मुरैना हादसे जैसी स्थिति बनने का खतरा
गौरतलब है कि 14 जून को मुरैना में भी ट्रेन में आग लगने की अफवाह के बाद यात्री ट्रैक पर उतर गए थे। उसी दौरान दूसरे ट्रैक पर आ रही ट्रेन की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई थी। रतलाम की घटना में भी यदि समय रहते रेलवे कर्मचारी स्थिति नहीं संभालते तो बड़ा हादसा हो सकता था।
रेलवे ने यात्रियों से की अपील
रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में घबराने के बजाय रेलवे स्टाफ के निर्देशों का पालन करें। बिना जानकारी के ट्रेन से उतरकर दूसरे ट्रैक पर जाना जानलेवा साबित हो सकता है। रेलवे का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए घटना की तकनीकी जांच कराई जाएगी।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!