खबर
Indore

कैमरा-मोबाइल तोड़े: डंडों से तथाकथित पत्रकार की पिटाई

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 अगस्त 2026, 3:48 pm
शेयर करें:
कैमरा-मोबाइल तोड़े

गांजा बेचने वाली का स्टिंग पड़ा भारी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
गांधी नगर क्षेत्र में गांजा बेचने वाली महिला का स्टिंग ऑपरेशन करना एक युवक को भारी पड़ गया। स्टिंग की भनक लगते ही महिला और उसके साथियों ने तथाकथित पत्रकार के साथ मारपीट कर दी। हमलावरों ने उसका कैमरा और मोबाइल भी तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। तलाशी में 174 ग्राम गांजा भी बरामद हुआ है।

जानकारी के मुताबिक मामला नया बसेरा कॉलोनी का है। आदर्श इंदिरा नगर निवासी विनोद चौहान ने गांधी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। फरियादी के मुताबिक वह गांजा बेचने की जानकारी मिलने के बाद महिला का स्टिंग ऑपरेशन कर रहा था। इसी दौरान रसीदा बी और गफ्फार पठान ने विवाद कर कैमरा व मोबाइल तोड़ दिए और डंडों से पीटा। घटना में भेरूलाल खेर और हीरालाल विश्वकर्मा घायल हो गए।

घटना की शिकायत के बाद गांधीनगर पुलिस को शमशाद बी के गांजा बेचने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने विधिसम्मत तरीके से उसके घर और बताए गए स्थान की तलाशी ली। तलाशी में 174 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

जिसे जब्त कर पुलिस ने शमशाद बी पति पशु अली खान, राशिद अली अहमद पिता इम्तियाज अली अहमद और रसीदा बी पति इम्तियाज अली सभी निवासी नया बसेरा, गांधी नगर को गिरफ्तार किया। वहीं गफ्फार पिता आशु पठान (45) को सह-आरोपी बनाया गया है। पुलिस के मुताबिक प्रकरण में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।


संबंधित समाचार

रेडक्रॉस ब्लड कॉल
Top News

रेडक्रॉस ब्लड कॉल:तीन लाख से ज्यादा लोगों को मिला जीवन; रक्तदाता के लिए गाड़ी की सुविधा भी मुफ्त

about 11 hours ago
10 खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापे, आठ से लिए सैंपल, गंदगी पर नोटिस
Top News

10 खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापे, आठ से लिए सैंपल, गंदगी पर नोटिस:पंडित जी ढाबा, बीकानेर वाला और बर्गर फार्म्स समेत कई दुकानों की जांच, रैकून-पेस्ट कंट्रोल की खामियों का खुलासा

about 11 hours ago
लापरवाही पर दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त
Top News

लापरवाही पर दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त:निगम कमिश्नर ने लिया शाखाओं का जायजा; आवेदकों से बातचीत कर जानी समस्याएं

about 11 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ पर कैलाश विजयवर्गीय का पलटवार; बोले- ‘यह झूठ की गूंज है’

about 11 hours ago
क्या विजयवर्गीय को अब खटक रहा गौरव रणदिवे का बढ़ता कद
Top News

क्या विजयवर्गीय को अब खटक रहा गौरव रणदिवे का बढ़ता कद:इंदौर की राजनीति में नए समीकरण; पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और मुख्यमंत्री की तारीफ से वरिष्ठ नेताओं की उड़ी नींद

about 11 hours ago
राहुल के सामने मंच पर युवक बोला
Top News

राहुल के सामने मंच पर युवक बोला:या तो हम ठिकाने लग जाएं, या आप अगले प्रधानमंत्री बन जाएं

about 12 hours ago
मां अहिल्या की नगरी में जमीन से आसमान तक छात्रों की गूंज
Top News

मां अहिल्या की नगरी में जमीन से आसमान तक छात्रों की गूंज:पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल के नेतृत्व में छात्रों से व्यापक जनसंपर्क

about 12 hours ago
राहुल का तंज
Top News

राहुल का तंज:सरकार कम पैसा डालती है, तो स्टूडेंट खतरे में होता है

about 12 hours ago
राहुल गांधी का मुखौटा लगाकर लड़कियों ने किया पैदल मार्च
Top News

राहुल गांधी का मुखौटा लगाकर लड़कियों ने किया पैदल मार्च:रीना बौरासी सेतिया के नेतृत्व में जेन-जी का अभिनव प्रयास

about 12 hours ago
राहुल गांधी से बोली छात्रा
Top News

राहुल गांधी से बोली छात्रा:सरकार दोहरी नीति अपना रही

about 12 hours ago
राहुल के सामने विद्यार्थियों का दर्द छलका
Top News

राहुल के सामने विद्यार्थियों का दर्द छलका:ओवर एज हो गए

about 12 hours ago
राहुल का कटाक्ष
Top News

राहुल का कटाक्ष:'शिक्षा कोई लग्जरी नहीं, हर स्टूडेंट का हक'

about 12 hours ago
सरकार पर गरजे राहुल
Top News

सरकार पर गरजे राहुल:'सिस्टम चलाना सरकार की जिम्मेदारी, लेकिन उलटा हो रहा'

about 12 hours ago
राहुल गांधी ने कहा
Top News

राहुल गांधी ने कहा:भारत पूरी तरह आजाद नहीं

about 12 hours ago
इंदौर से उठी छात्रों की गूंज देश की आवाज बनेगी
Top News

इंदौर से उठी छात्रों की गूंज देश की आवाज बनेगी:छात्रों के सवालों का आंदोलन है ‘छात्रों की गूंज’: चौधरी

about 12 hours ago
राहुल ने कहा
Top News

राहुल ने कहा:सिस्टम चलाने वालों के बच्चे विदेश में पढ़ रहे

about 12 hours ago
राहुल गरजे
Top News

राहुल गरजे:सिस्टम नहीं चाहता कि स्टूडेंट सवाल पूछे, इसलिए अंधभक्त तैयार करता है

about 12 hours ago
जागरूक नागरिक मंच के राजा की संगीतमय महाआरती
Top News

जागरूक नागरिक मंच के राजा की संगीतमय महाआरती:उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

about 12 hours ago
राहुल बोले
Top News

राहुल बोले:सिस्टम की टॉप लेयर पर 6 लोग

about 13 hours ago
अहंकार, अनुशासन और राष्ट्रीय चरित्र
Top News

अहंकार, अनुशासन और राष्ट्रीय चरित्र:उज्जैन से संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का दूरगामी संदेश; धर्म को रिलीजन समझने की भूल से लेकर अहंकार के नियंत्रण तक

about 13 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!