स्मार्ट वॉच में धमाका: शादी समारोह के दौरान फटी; 10 साल के बच्चे का हाथ झुलसा, भाई भी घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नर्मदापुरम।
शहर में रविवार रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां 10 साल के बच्चे की कलाई पर बंधी स्मार्ट वॉच अचानक फट गई। हादसे में बच्चे का हाथ झुलस गया, जबकि पास बैठा उसका जुड़वां भाई भी इसकी चपेट में आकर घायल हो गया।
स्मार्ट वॉच में अचानक विस्फोट हो गया
जानकारी के मुताबिक, इटारसी रोड स्थित एक गार्डन में शादी समारोह के दौरान ग्राम चांदोन निवासी जुड़वां भाई वेदांत चौधरी और सूर्यांश चौधरी मौजूद थे।
रात में दोनों साथ बैठे हुए थे, तभी वेदांत के हाथ में पहनी स्मार्ट वॉच में अचानक विस्फोट हो गया।
त्वचा झुलस गई और चमड़ी छिल गई
इस हादसे में वेदांत के हाथ की त्वचा झुलस गई और चमड़ी छिल गई। पास बैठे सूर्यांश को भी हल्की चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजन तुरंत बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंचे।
दोनों को आई चोट
दोनों बच्चों को देर रात नर्मदा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। राहत की बात यह रही कि चोटें गंभीर नहीं थीं, इसलिए इलाज के बाद दोनों को रात में ही घर भेज दिया गया।
विस्फोट की जांच जारी
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि स्मार्ट वॉच में विस्फोट किस कारण हुआ। आशंका जताई जा रही है कि बैटरी में खराबी या ओवरहीटिंग की वजह से यह हादसा हुआ होगा।
संबंधित समाचार

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ और भी कठिन:आधार की पुरानी फोटो बन रही अड़चन; फेस वेरिफिकेशन में फंस रहे आवेदक

महाराष्ट्र में मिलीं वन्यजीवों की खालें:मध्यप्रदेश तक जांच की आंच; आखिर कितने सुरक्षित हैं कूनो के चीते?

साइबर ठगों से बचाई लाखों की रकम:पुलिस के 15 जांबाजों को डीजीपी ने किया सम्मानित

दुष्कर्म की शिकायत से आत्महत्या तक:सात दिनों में पुलिस ने क्या किया?

शहर में लोगों को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत:यहां बनेगा 15 फीट चौड़ा लेफ्ट टर्न; वाहनों का दबाव होगा कम

दशहरे की रंजिश में दहला गांव:दो पक्षों में चली गोलियां; जमकर हुआ पथराव

किसान की बेरहमी से हत्या:खेत में जाते समय घेरकर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

कांग्रेस की चुनावी तैयारी:500 महिलाओं की बनाई सूची; चुनाव लड़ने की इच्छुक उम्मीदवार को देगी ट्रेनिंग

रास्ते में टकराई तो गुस्साए लोगों ने कर दी तोड़फोड़:सुबह नौकरी मांगने पहुंचा और रात को चुरा ले गया स्कूल बस

फिटनेस, जल संरक्षण और नशामुक्ति का दिया संदेश:20 हजार से ज्यादा धावकों ने लगाई दौड़; मुख्यमंत्री ने कहा- नशे को कहें ना, फिटनेस को कहें हां

ठेकेदार के घर में ही है चोर:मामला हाईटेक तिजोरी से करीब दो किलो सोने और हीरे के आभूषण सहित डेढ़ करोड़ से ज्यादा की चोरी का

मामा का गैंगस्टर से याराना, जनता बन रही मामू:ये है भाजपा पार्षद का असली चाल, चरित्र व चेहरा

शहर में पानी का संकट:नगर निगम की निगरानी व्यवस्था फेल; पाइप से रोज धोई जा रही है गाड़ी, गेट और सड़क...

भोजन में भ्रष्टाचार का कीड़ा:पड़ताल में मल्हाराश्रम में बदहाल हॉस्टल, घटिया भोजन और वसूली के आरोपों का खुलासा

शादी और बच्चों की संख्या पर भाजपा विधायक का बड़ा बयान:रामेश्वर हो या अब्दुल्ला; सभी के लिए समान हो कानून

11 शहरों की साइबर ठगी से जुड़े तार:न नौकरी, न कारोबार; फिर खाते में कहां से आए लाखों?

घर की बिजली से चला रहे कारोबार तो हो जाएं सावधान:पुराने बिलों का अंतर भी वसूलेगी कंपनी

नव मतदाताओं के बीच पहुंचे मंत्री:भरवाए पंजीयन फॉर्म; युवाओं से किया संवाद

कलेक्टर के खिलाफ वारंट:न मुआवजे का निराकरण; न कोर्ट में हाजिरी

जलसंकट से निपटने की तैयारियां अभी से शुरू:नर्मदा के पानी से भरेगा यशवंत सागर; डेढ़ लाख घरों को मिलेगी राहत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!