भीषण सड़क हादसा: स्लीपर बस की गैस सिलेंडर लदे ट्रक से टक्कर; महिला की मौत, 15 यात्री घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भिंड।
जिले में शुक्रवार सुबह नेशनल हाईवे-719 पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नेपाल से पुणे जा रही स्लीपर बस की एलपीजी गैस सिलेंडरों से लदे ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में एक महिला यात्री की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए। बस का चालक टक्कर के बाद केबिन में फंस गया, जिसे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।
ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार, हादसा गोहद चौराहे के पास बंजारे का पुरा में हुआ। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एलपीजी सिलेंडरों से भरा ट्रक आगे चल रहे ट्रॉले को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही स्लीपर बस से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई।
टक्कर से बचने के प्रयास में ट्रॉला चालक ने वाहन सड़क से नीचे उतार दिया, जिससे ट्रॉला पलट गया। इससे बड़ा हादसा टल गया।
ड्राइवर केबिन में फंसा, ग्रामीणों ने बचाई जान
हादसे के बाद बस चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर घायलों को ग्वालियर रेफर किया गया है। मृत महिला की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है।
प्रत्यक्षदर्शी बोले- आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस
प्रत्यक्षदर्शी और रिटायर्ड फौजी नवल सिंह भदौरिया ने बताया कि वे बस के पीछे बाइक से आ रहे थे। उनके अनुसार, हादसे के करीब 30 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक आसपास के ग्रामीणों ने घायलों को बस से निकालकर अस्पताल भेजने में मदद की।
भदौरिया ने कहा कि यदि ट्रॉला चालक समय रहते वाहन सड़क से नीचे नहीं उतारता, तो हादसा और भी भयावह हो सकता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह लापरवाही से ओवरटेक करना सामने आ रही है।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो:पड़ोसी देशों में बढ़ा तनाव; एयरस्ट्राइक में इतने आतंकियों के मारे जाने का दावा, तीन नागरिकों की मौत

हिंदू राष्ट्र की मांग को लेकर फिर यात्रा पर निकलेंगे ये संत:सैकड़ों किलाेमीटर का सफर करेंगे

MP में 5935 वनरक्षकों की भर्ती का दूसरा चरण शुरू:जानें पूरा शेड्यूल

देखिए वीडियो:अनंत चतुर्दशी की तैयारियां तेज; झांकी मार्ग का निरीक्षण करने निकला सरकारी अमला

इंदौर पहुंचे BJYM अध्यक्ष:सेवा संकल्प यात्रा को लेकर बताया पूरा प्लान; राहुल गांधी पर साधा निशाना

सीमेंटेड सड़क धंसी:10 फीट से ज्यादा गहरा हुआ गड्ढा; जांच में जुटी निगम की टीम

रिहायशी इलाके में तेंदुए की दस्तक:फार्म विला कॉलोनी के सीसीटीवी में हुआ कैद; रहवासियों में दहशत, वन विभाग ने शुरू की तलाश

महिला इंस्पेक्टर की हत्या:हथौड़े से वार कर उतारा मौत के घाट; आरोपी ने भी फांसी लगाकर दी जान

भस्म आरती के नाम पर साइबर ठगी:12 श्रद्धालुओं से ऐंठे 30 हजार; थमाया फर्जी VIP पास

छात्रों की गूंज के बाद फीडबैक फॉर्म में दर्ज हुई स्टूडेंट्स की आवाज:नौकरी; भर्ती परीक्षा, शिक्षा, स्कॉलरशिप और हॉस्टल जैसे मुद्दों का किया जिक्र

8 साल के बच्चे से बेरहमी से मारपीट:नशे में पिता ने की; 3 दिन कमरे में बंद रखा, आंख-कान पर आई गंभीर चोट

अवैध होर्डिंग-पोस्टर के खिलाफ अनिश्चितकालीन उपवास:गांधी प्रतिमा के नीचे बैठे सामाजिक कार्यकर्ता; बोले- शहर से हटने तक जारी रहेगा

छात्रों की गूंज पर मुख्यमंत्री का पलटवार:कहा- यह झूठ की गूंज है; महत्वपूर्ण मुद्दों पर तथ्यों के साथ संवाद होना चाहिए

देखिये वीडियो, बियर की बोतल में दिखे कीड़े:कहीं आप भी तो नहीं पी रहे कीड़े वाली शराब; वीडियो ने मचाया हड़कंप

सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज:मुख्यमंत्री ने किया मार्ग का औचक निरीक्षण; कहा- जनता के सहयोग से आसान हो रहा विकास का काम

आरएसएस का शाखा संगम:लाल परेड ग्राउंड में जुटे 30 हजार स्वयंसेवक; शारीरिक प्रदर्शन और घोष वादन भी

एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार:घेराबंदी कर पकड़ा; बड़ी मात्रा में नशा किया जब्त

कार्यक्रम खत्म, सड़कों पर जाम

अतिथि शिक्षकों का दर्द छलका:गिटार पर गाया; ‘लाखों डॉक्टर-इंजीनियर बनाए, आज हम ही फटेहाल’

‘अंधभक्त' शब्द के पीछे राहुल गांधी का असली निशाना क्या:छात्र और अंधभक्त में फर्क सिर्फ राजनीति नहीं; राहुल का तर्क कितना ठोस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!