खबर
Top News

एसआईटी के हाथ लगा हनीट्रैप का डिजिटल बम: भोपाल-सागर रेड में मिली धमकी वाली रिकॉर्डिंग नेताओं से जुड़े चैट; संदिग्ध वीडियो

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 मई 2026, 3:43 pm
शेयर करें:
एसआईटी के हाथ लगा हनीट्रैप का डिजिटल बम

दलालों का भी खुलासा, पुराने नेटवर्क के फिर सक्रिय होने के संकेत

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर के चर्चित हनी ट्रैप-2 मामले ने ब्लैकमेलिंग या अश्लील वीडियो के दायरे को पार कर सियासी गलियारों तक कंपकंपी पहुंचा दी है। जांच जैसे-जैसे बढ़ रही है, सत्ता, सियासत और सौदेबाजी की नई परतें खुल रही हैं।

शनिवार को विशेष जांच दल (एसआईटी) आरोपी रेशू उर्फ अभिलाषा चौधरी को लेकर भोपाल और सागर पहुंचा। यहां उसके घरों, ठिकानों और परिचितों के ठिकानों पर घंटों तलाशी अभियान चला। इस दौरान पुलिस को कई मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और पुरानी ऑडियो रिकॉर्डिंग्स मिली, जिन्होंने मामले को और सनसनीखेज बना दिया है।

सूत्रों का दावा है गैंग के पास सिर्फ वीडियो नहीं, बल्कि कई बड़े चेहरों की ‘कमजोर नस’ पकड़ने वाला पूरा डिजिटल खजाना था। अब सवाल है अगर ये फाइलें बाहर आईं तो क्या मप्र की राजनीति में सबसे बड़ा विस्फोट होगा?

मुंह खोला तो सियासी वजूद मिट्टी में मिल जाएगा...

जांच में शनिवार को तब बड़ा मोड़ आया, जब विशेष जांच दल (एसआईटी) आरोपी रेशू उर्फ अभिलाषा चौधरी को लेकर भोपाल और सागर पहुंचा। यहां तलाशी में मिली एक रिकॉर्डिंग में रेशू एक स्थानीय नेता के रिश्तेदार को खुली धमकी देती सुनाई दे रही है। कह रही है मैंने मुंह खोल दिया तो पूरा सियासी वजूद मिट्टी में मिल जाएगा। इस रिकॉर्डिंग के सामने आने के बाद जांच एजेंसियों को शक है गैंग सिर्फ वीडियो से नहीं, बल्कि राजनीतिक और सामाजिक दबाव बनाकर करोड़ों की उगाही करता था।

ये है असली मामला!

चिंटू ठाकुर का बाणगंगा में प्लॉट के कब्जे को लेकर विवाद चल रहा था। चिंटू ने कहा था तू प्लॉट का कब्जा छोड़ दे तो अलका बोली मुझे एक करोड़ दें। इसी बात पर तनातनी चल रही थी। जिस शराब ठेकेदार का प्लॉट था, वह उज्जैन चला गया। वहां के प्रभावशाली व्यक्ति से मिलकर अलका और उसकी पूरी टीम को निपटाने की बात कही। इसके एवज में मोटी डील भी हुई। आखिरकार अलका और उसकी पूरी टीम को अपने तरीके से निपटा दिया गया।

विनोद शर्मा के मोबाइल की जांच में पुलिस को अलका द्वारा भेजे रेशू चौधरी वाले हनी ट्रैप के वीडियो मिले। इसके बाद श्वेता जैन और रेशू चौधरी की कहानी में एंट्री हुई। उल्लेखनीय है कि अलका दीक्षित ने पूछताछ में सारे पत्ते खोल दिए।

यूक्रेन रिटर्न डॉक्टर ने बिछाया ब्लैकमेलिंग का खतरनाक जाल
एक दूसरी रिकॉर्डिंग में रेशू खुद को यूक्रेन से पढ़ी हुई डॉक्टर बता रही है। वह सागर के मकरोनिया क्षेत्र से चुनाव लड़ने की बात भी कर रही है। जांच टीम अब इस एंगल पर काम कर रही है कि क्या राजनीतिक पहुंच और नेताओं के साथ नजदीकियों का इस्तेमाल शिकार तलाशने और बाद में ब्लैकमेलिंग के लिए किया जाता था।

रेशू के सोशल मीडिया अकाउंट्स और मोबाइल से कई नेताओं, अफसरों और प्रभावशाली लोगों के साथ तस्वीरें भी मिली हैं। मोबाइल और डिजिटल डिवाइस में 100 से ज्यादा आपत्तिजनक वीडियो भी मिले हैं। ये वीडियो नेता, अफसरों और बिजनेसमैन के हैं।

वो इन वीडियो से ब्लैकमेल कर करोड़ों रुपए वसूल चुकी है। जबकि कई अन्य सौदों पर भी काम चल रहा था। कुछ वीडियो बेचने की भी तैयारी चल रही थी। एसआईटी इन डिजिटल लिंक की परत-दर-परत जांच कर रही है।

तोड़बट्टा गैंग के नाम से खुला नया चैप्टर
पूछताछ में सबसे चौंकाने वाला खुलासा तोड़बट्टा गैंग को लेकर हुआ है। आरोपियों ने बताया करोड़ों की डील, समझौते और दबाव बनाने के लिए कुछ दलाल सक्रिय थे। ये नेताओं, कारोबारियों और अफसरों के बीच सौदेबाजी करवाते थे।

एसआईटी ने ऐसे दो संदिग्ध दलालों को चिह्नित कर लिया है। सूत्रों का दावा है ये पर्दे के पीछे रहकर पूरे खेल का मैनेजमेंट करते थे। पुलिस को यह भी शक है 2019 के चर्चित हनी ट्रैप केस में बने वीडियो और डिजिटल सामग्री का दोबारा इस्तेमाल किया जा रहा था।

सीना ताने खड़े कई बड़े सवाल
कथित रिकॉर्डिंग और वीडियो सार्वजनिक हुए तो क्या मप्र की राजनीति में भूचाल आ जाएगा?

तोड़बट्टा गैंग में शामिल दलाल आखिर कौन हैं और किन रसूखदारों के संपर्क में थे?

क्या कुछ पुलिसकर्मी और प्रभावशाली लोग इस पूरे खेल को संरक्षण दे रहे थे?

एसआईटी जिन मोबाइल और डिजिटल डिवाइस की जांच कर रही है, उनमें कई बड़े चेहरों के राज छिपे हैं?

लाखन को पकड़ने फॉर्चूनर एसयूवी से पहुंची एसआईटी
लाखन चौधरी को उठाने टीम पहुंची, तब सारी गाड़ियां फॉर्चूनर थीं और उन पर एमपी-13 नंबर दर्ज था। इधर, प्रधान आरक्षक विनोद शर्मा के मोबाइल से कथित वीडियो मिलने के बाद पुलिस महकमे में भी हलचल है। अब तक अलका दीक्षित, जयदीप दीक्षित, लाखन चौधरी, श्वेता जैन, रेशू चौधरी और प्रधान आरक्षक विनोद शर्मा गिरफ्तार किए जा चुके हैं। सभी सोमवार तक रिमांड पर हैं।

संबंधित समाचार

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी
Top News

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

12 minutes ago
सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद
Top News

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

27 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

33 minutes ago
नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर
Top News

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

39 minutes ago
एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा
Top News

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

about 1 hour ago
आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली
Top News

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

about 1 hour ago
बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल
Top News

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा
Top News

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

about 1 hour ago
भक्ति के रंग गरबे की उमंग
Top News

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

about 1 hour ago
कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र
Top News

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे

about 2 hours ago
जंतर-मंतर पर अब नहीं दे पाएंगे धरना
Top News

जंतर-मंतर पर अब नहीं दे पाएंगे धरना:राजधानी में प्रदर्शन के ठिकाने बदले; तय की गईं ये 3 जगह

about 2 hours ago
खाता वन विभाग का मुनाफा ससुर-दामाद का
Top News

खाता वन विभाग का मुनाफा ससुर-दामाद का:अवैध लकड़ी की जांच के नाम पर खुली ‘लेनदेन’ की दुकान

about 2 hours ago
नवरात्रि-दशहरा में भक्ति स्थलों पर रहेगा शक्ति मोबाइल का पहरा
Top News

नवरात्रि-दशहरा में भक्ति स्थलों पर रहेगा शक्ति मोबाइल का पहरा:बाजारों में भी होगी पेट्रोलिंग; आज पुलिस कमिश्नर करेंगे रवाना

about 2 hours ago
फीनिक्स अस्पताल
Top News

फीनिक्स अस्पताल:मौत, पैसे लौटाकर राजीनामा

about 2 hours ago
किया-धरा ठेकेदार का भरपाई कर रहा एनवीडीए
Top News

किया-धरा ठेकेदार का भरपाई कर रहा एनवीडीए:कंप्यूटराइज्ड की जगह पुराने खर्चीले तरीके से प्रोजेक्ट का संचालन

about 3 hours ago
मेरे क्षेत्र में अन्याय
Indore

मेरे क्षेत्र में अन्याय:ये जुल्म की इंतहा है; क्रोधित-कुपित...‘शिव’

about 3 hours ago
पत्नी ने की पति की हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की हत्या:कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट; खून से लथपथ मिला शव

about 3 hours ago
केंद्रीय मंत्री के बेटे की खेलों में एंट्री
Top News

केंद्रीय मंत्री के बेटे की खेलों में एंट्री:निर्विरोध बने MP वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष; गांव-गांव तक पहुंचाने का लक्ष्य

about 3 hours ago
राहुल गांधी का आरोप-ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार
Top News

राहुल गांधी का आरोप-ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार:बोले- CEC इस्तीफा दें; वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा

about 3 hours ago
सीबीआई की बड़ी कार्रवाई
Top News

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:अफसर लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!