पांच महीने से लापता 'भगवान' की तलाश में एसआईटी: पुलिस की अनोखी जांच
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
आमतौर पर विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन हत्या, लूट, डकैती या अन्य गंभीर अपराधों की जांच के लिए किया जाता है, लेकिन ग्वालियर में पहली बार एक ऐसी एसआईटी बनाई गई है, जिसका उद्देश्य किसी अपराधी को पकड़ना नहीं, बल्कि पांच महीने से लापता लड्डू गोपाल की तलाश करना है। श्रद्धा और आस्था से जुड़े इस अनोखे मामले ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
पता नहीं चला तो पुलिस से मदद की गुहार
यह मामला सिटी सेंटर स्थित अलकापुरी निवासी विजया शर्मा का है। भगवान श्रीकृष्ण की अनन्य भक्त विजया शर्मा अपने लड्डू गोपाल को हमेशा अपने साथ रखती थीं। 29 जनवरी को वह अपनी बहन के साथ कोतवाली क्षेत्र की सब्जी मंडी में खरीदारी करने गई थीं। इसी दौरान उनके लड्डू गोपाल कहीं गुम हो गए। काफी तलाश के बाद भी जब उनका कोई पता नहीं चला तो उन्होंने पुलिस से मदद की गुहार लगाई।
परिवार के सबसे प्रिय सदस्य की तरह
पिछले पांच महीनों में विजया शर्मा ने थाना, सीएसपी कार्यालय, एसएसपी कार्यालय और अंततः ग्वालियर रेंज के आईजी तक कई बार शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने अधिकारियों को बताया कि लड्डू गोपाल उनके लिए केवल एक धार्मिक प्रतिमा नहीं, बल्कि परिवार के सबसे प्रिय सदस्य की तरह हैं।
संयुक्त एसआईटी बनाई
महिला की गहरी आस्था और भावनाओं को देखते हुए ग्वालियर रेंज के आईजी अरविंद सक्सेना ने मामले को गंभीरता से लिया और विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने के निर्देश दिए। इसके बाद सीएसपी किरण अहिरवार के नेतृत्व में कोतवाली, जनकगंज और माधोगंज थाना पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों को शामिल करते हुए संयुक्त एसआईटी बनाई गई।
सभी जानकारियों और तथ्यों का सत्यापन
एसआईटी को पूरे घटनाक्रम की जांच, संभावित सुराग जुटाने और लड्डू गोपाल की तलाश तेज करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ उपलब्ध सभी जानकारियों और तथ्यों का सत्यापन कर रही है।
नानी की निशानी, बचपन से जुड़ी आस्था
विजया शर्मा का कहना है कि उन्हें लड्डू गोपाल उनकी नानी ने दिए थे। बचपन से ही भगवान श्रीकृष्ण के प्रति उनकी गहरी आस्था रही है और वे लड्डू गोपाल को अपने परिवार का अभिन्न सदस्य मानती हैं। उनका कहना है कि उनके बिना उनका जीवन अधूरा-सा हो गया है।
सब्जी विक्रेता पर जताया संदेह
महिला ने उस सब्जी विक्रेता पर संदेह व्यक्त किया है, जिससे उन्होंने घटना वाले दिन खरीदारी की थी। उनका दावा है कि उन्हें इस संबंध में एक स्वप्न भी आया था। साथ ही कुछ लोगों ने उन्हें बताया कि संबंधित व्यक्ति ने एक समारोह में लड्डू गोपाल को लेकर कुछ बातें कही थीं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस सूचना सहित सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जा रही है और प्रत्येक तथ्य का सत्यापन किया जा रहा है।
आईजी बोले- हर पहलू की गंभीरता से हो रही जांच
ग्वालियर रेंज के आईजी अरविंद सक्सेना ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद विशेष जांच दल का गठन किया गया है। एसआईटी मामले के हर संभावित पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस का प्रयास है कि श्रद्धालु महिला की आस्था से जुड़े इस मामले का जल्द से जल्द समाधान निकालते हुए लड्डू गोपाल का पता लगाया जा सके।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!