भाभी धांसू डांस करती है.....: बस इतनी से बात से उजड़ गया परिवार; पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर खुद भी मौत को गले लगा लिया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मुरैना।
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। बसैया थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव में शुक्रवार देर रात एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो मासूम बेटों की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी शिकारपुर रेलवे फाटक पहुंचा, जहां ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।
बसैया थाना प्रभारी विवेक तोमर ने बताया कि मृतक की पहचान बलराम सिंह कुशवाहा (35) के रूप में हुई है। उसने अपनी पत्नी रविता कुशवाहा (32) और दोनों बेटों आरव (8) तथा देबू (5) की घर के आंगन में सोते समय कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
सुबह पड़ोसियों को हुआ घटना का पता
शनिवार सुबह जब पड़ोसियों ने घर का मुख्य गेट बाहर से बंद देखा तो उन्हें संदेह हुआ। उन्होंने बाउंड्री के ऊपर से झांककर देखा तो आंगन में महिला और दोनों बच्चों के शव पड़े थे। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही बसैया थाना पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।
पत्नी के डांस वीडियो को लेकर था विवाद
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि बलराम बेंगलुरु में मार्बल घिसाई का काम करता था और करीब एक माह पहले गांव लौटा था। इसी दौरान उसकी पत्नी रविता ने गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के धार्मिक कार्यक्रम में डांस किया था। कार्यक्रम में मौजूद कुछ युवकों ने उसका वीडियो बनाकर बलराम को व्हाट्सएप पर भेज दिया था।
इस वीडियो को देखकर एक युवक ने बलराम से कहा था- भाभी धांसू डांस करती है। यह बात बलराम को चुभ गई। बताया जा रहा है कि वीडियो देखने के बाद बलराम पत्नी से नाराज रहने लगा था।
इसी बात को लेकर दोनों के बीच पिछले एक महीने से लगातार विवाद चल रहा था। विवाद बढ़ने पर रविता कुछ दिनों के लिए अपने मायके भी चली गई थी। तीन दिन पहले ही वह वापस ससुराल लौटी थी। पुलिस के अनुसार, बलराम पत्नी के बाजार आने-जाने को लेकर भी आपत्ति जताता था।
हत्या के बाद रेलवे ट्रैक पर पहुंचा
पुलिस के अनुसार, पत्नी और बच्चों की हत्या करने के बाद बलराम घर से निकल गया और शिकारपुर रेलवे फाटक पहुंचा, जहां उसने ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या कर ली। रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस ने उसके शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हर पहलू से जांच जारी
पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला घरेलू विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। घटनास्थल से फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए गए हैं और परिजनों तथा ग्रामीणों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
पुलिस यह भी पता लगा रही है कि घटना के पीछे केवल पारिवारिक विवाद था या इसके अलावा कोई अन्य कारण भी जिम्मेदार था।
इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे किशनपुर गांव में शोक और दहशत का माहौल है। एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से ग्रामीण स्तब्ध हैं और हर कोई इस दर्दनाक वारदात की चर्चा कर रहा है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!