साइबर ठगी में सिम सप्लाई नेटवर्क का हुआ खुलासा: जल्द बढ़ेगा आरोपियों का आंकड़ा; महाराष्ट्र-बंगाल तक जुड़े तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

तीन सप्लायर गिरफ्तार 84.58 लाख की ठगी से कनेक्शन, पूछताछ में सामने आए नए नाम
खुलासा फर्स्ट, इंदौर
साइबर ठगी के लिए फर्जी और संदिग्ध सिम कार्ड उपलब्ध कराने वाले नेटवर्क पर इंदौर क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में साइबर फ्रॉड के तार महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल तक जुड़े मिले हैं।
क्राइम ब्रांच इन कड़ियों को जोड़ते हुए सिम सप्लाई करने वाले नेटवर्क के अन्य लोगों तक पहुंचने में जुटी है। अधिकारियों के मुताबिक, मामले में कुछ और आरोपियों की जानकारी मिली है, जिन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सकता है।
डीसीपी क्राइम राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया साइबर अपराधियों तक पहुंचने वाले फर्जी और संदिग्ध सिम कार्ड के नेटवर्क की जांच शुरू की थी। गृह मंत्रालय के 14सी से मिले संदिग्ध पीओएस धारकों और फेक सिम यूजर्स की सूची पर जांच की गई।
इस दौरान चार संदिग्ध मोबाइल नंबर सामने आए। इनसे जुड़े सिम कार्ड का इस्तेमाल महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में साइबर फ्रॉड में किया गया था। साइबर फ्रॉड की शिकायतों से इन नंबरों का मिलान करने पर 84 लाख 58 हजार 499 रुपए की धोखाधड़ी सामने आई।
सिम उपलब्ध कराने वाले राजेंद्र पिता विठ्ठल राऊत (40) निवासी स्वर्ण बाग कॉलोनी, विजय नगर, आनंद पिता गोपाल वासरे (22) निवासी मालवा मिल, गोमा की फेल और सूरज पिता अरविंद सिंह, (23) निवासी पाटनीपुरा, नरसिंह की चाल को गिरफ्तार किया। पता लगाया जा रहा है आरोपियों ने कितने सिम कार्ड उपलब्ध कराए, ये सिम किन लोगों तक पहुंचे और इनके जरिए साइबर ठगी करने वाला नेटवर्क किस स्तर तक फैला है।
महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल तक कनेक्शन
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। अब तक महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल की कुछ लिंक सामने आई हैं, जिन पर क्राइम ब्रांच टीम काम कर रही है। कुछ और आरोपियों के बारे में जानकारी मिली है। उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। जांच आगे बढ़ने के साथ आरोपियों की संख्या और बढ़ सकती है।
जांच केवल 84.58 लाख रुपए के साइबर फ्रॉड तक जांच सीमित नहीं है। जिन मोबाइल नंबरों और सिम कार्ड का इस्तेमाल इन वारदातों में हुआ, उनका इस्तेमाल दूसरे साइबर फ्रॉड में हुआ है या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।
एक टीम दूसरे साइबर फ्रॉड मामलों के डेटा से इन नंबरों और सिम कार्ड का मिलान कर रही है। यदि इनका कनेक्शन अन्य मामलों से मिलता है तो साइबर ठगी की रकम और मामलों की संख्या भी बढ़ सकती है।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!