खबर
Top News

लव जिहाद का चौंकाने वाला मामला: शाहरुख ने महेंद्र बनकर युवती को प्रेमजाल में फंसाया; शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, धोखे से लाखों रुपए निकाले

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 अगस्त 2026, 4:19 pm
शेयर करें:
लव जिहाद का चौंकाने वाला मामला

खुलासा फर्स्ट, देवास।
शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक युवती से धार्मिक पहचान छिपाकर दोस्ती करने, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने जयश्री नगर निवासी शाहरुख बेग को गिरफ्तार किया है।

नाम बदलकर युवती से की दोस्ती
शिकायत के अनुसार आरोपी ने खुद को महेंद्र चंद्रावत बताकर युवती से संबंध बनाए और उसके बैंक खातों व डिजिटल भुगतान माध्यमों का दुरुपयोग कर करीब 7 से 8 लाख रुपए निकाल लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुणे में हुई थी दोनों की मुलाकात
पुलिस के अनुसार पीड़िता राजस्थान की रहने वाली है और पुणे की एक निजी कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। जिस कंपनी में वह नौकरी करती थी, उसके सामने आरोपी का कैफे संचालित होता था। इसी दौरान दोनों की पहचान हुई।

शिकायत के मुताबिक आरोपी ने अपना नाम महेंद्र चंद्रावत बताया और खुद को हिंदू युवक के रूप में परिचित कराया। बाद में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी।

शादी का भरोसा देकर संबंध बनाने का आरोप
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने शादी का वादा कर उसका विश्वास जीता और इसी भरोसे पर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी की शुरुआत से ही कथित मंशा धोखाधड़ी करने की थी। युवती का यह भी आरोप है कि आरोपी ने धीरे-धीरे उसे दोस्तों और परिचितों से दूर कर दिया, ताकि वह पूरी तरह उसी पर निर्भर हो जाए।

मोबाइल और बैंक खातों की जानकारी हासिल की
शिकायत के अनुसार आरोपी ने पीड़िता के मोबाइल फोन, बैंक खाते, फोनपे और अन्य डिजिटल बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी प्राप्त कर ली। इसके बाद उसने अलग-अलग ऑनलाइन माध्यमों से उसके खातों से करीब 7 से 8 लाख रुपए निकाल लिए।

आरोप है कि उसने युवती के नाम पर एक मोबाइल फोन भी फाइनेंस कराया, जिसकी जानकारी पीड़िता को नहीं थी।

बैंक के फोन से सामने आई धोखाधड़ी
मामले का खुलासा तब हुआ जब बैंक की ओर से युवती को मोबाइल लोन की ईएमआई बकाया होने का फोन आया। युवती ने बताया कि उसने ऐसा कोई लोन नहीं लिया था। इसके बाद बैंक खातों और लेन-देन की जांच करने पर पता चला।

रुपए मांगने देवास पहुंची, धमकाने का आरोप
पीड़िता का आरोप है कि रुपए वापस लेने के लिए वह देवास पहुंची, लेकिन आरोपी ने पैसे लौटाने के बजाय उसे धमकाया और वहां से भगा दिया। इसके बाद उसने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई।

दुष्कर्म और धोखाधड़ी का केस दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
सिविल लाइन थाना प्रभारी अमित सोलंकी ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी शाहरुख बेग के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी और अन्य संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

संबंधित समाचार

छात्रों की गूंज पर मुख्यमंत्री का पलटवार
Top News

छात्रों की गूंज पर मुख्यमंत्री का पलटवार:कहा- यह झूठ की गूंज है; महत्वपूर्ण मुद्दों पर तथ्यों के साथ संवाद होना चाहिए

about 8 hours ago
देखिये वीडियो, बियर की बोतल में दिखे कीड़े
Top News

देखिये वीडियो, बियर की बोतल में दिखे कीड़े:कहीं आप भी तो नहीं पी रहे कीड़े वाली शराब; वीडियो ने मचाया हड़कंप

about 8 hours ago
सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज
Top News

सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज:मुख्यमंत्री ने किया मार्ग का औचक निरीक्षण; कहा- जनता के सहयोग से आसान हो रहा विकास का काम

about 9 hours ago
आरएसएस का शाखा संगम
Top News

आरएसएस का शाखा संगम:लाल परेड ग्राउंड में जुटे 30 हजार स्वयंसेवक; शारीरिक प्रदर्शन और घोष वादन भी

about 10 hours ago
एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार
Top News

एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार:घेराबंदी कर पकड़ा; बड़ी मात्रा में नशा किया जब्त

about 10 hours ago
कार्यक्रम खत्म, सड़कों पर जाम
Top News

कार्यक्रम खत्म, सड़कों पर जाम

about 10 hours ago
अतिथि शिक्षकों का दर्द छलका
Top News

अतिथि शिक्षकों का दर्द छलका:गिटार पर गाया; ‘लाखों डॉक्टर-इंजीनियर बनाए, आज हम ही फटेहाल’

about 10 hours ago
‘अंधभक्त' शब्द के पीछे राहुल गांधी का असली निशाना क्या
Top News

‘अंधभक्त' शब्द के पीछे राहुल गांधी का असली निशाना क्या:छात्र और अंधभक्त में फर्क सिर्फ राजनीति नहीं; राहुल का तर्क कितना ठोस

about 10 hours ago
गणेशजी संग विराजे पांच हनुमान मंदिर
Indore

गणेशजी संग विराजे पांच हनुमान मंदिर:शहर की वायरल प्रतिमा

about 10 hours ago
छात्रों की गूंज के बाद बयानबाजी का दौर शुरू
Top News

छात्रों की गूंज के बाद बयानबाजी का दौर शुरू:भाजपा-कांग्रेस ने एक-दूसरे पर किए आक्रामक वार

about 10 hours ago
पानी से भरे गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत
Top News

पानी से भरे गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत:स्कूल की छुट्टी पर घर से खेलने निकला था; कपड़े मिलने के बाद चला पता

about 10 hours ago
शहर का बड़ा गणपति
Top News

शहर का बड़ा गणपति:जहां हर दर्शन में बसती है सवा सौ साल पुरानी परंपरा

about 10 hours ago
मरीज की मौत के बाद एमवायएच में हंगामा
Top News

मरीज की मौत के बाद एमवायएच में हंगामा:परिजन ने सर्जरी विभाग के रेजिडेंट डॉक्टर से की हाथापाई; विरोध में डॉक्टरों ने कुछ देर रोका काम

about 10 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मुख्यमंत्री बोले; करोड़ों श्रद्धालुओं की सुविधा हमारी जिम्मेदारी, नागरिकों के सहयोग से आसान हुआ सड़क चौड़ीकरण, नागरिकों ने फूल बरसाकर किया स्वागत

about 10 hours ago
सीनियर्स से प्रताड़ित महिला डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास
Top News

सीनियर्स से प्रताड़ित महिला डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास:एमजीएम मेडिकल कॉलेज का मामला

about 11 hours ago
फ्लाईओवर से 75 फीट नीचे गिरी तेज रफ्तार BMW
Top News

फ्लाईओवर से 75 फीट नीचे गिरी तेज रफ्तार BMW:3 युवकों की मौत; एक गंभीर

about 11 hours ago
212 दुकानें बंद, व्यापारियों का प्रदर्शन जताया आक्रोश
Top News

212 दुकानें बंद, व्यापारियों का प्रदर्शन जताया आक्रोश:फुटपाथ माफियाओं का जुलूस निकालो

about 11 hours ago
गणेश उत्सव का पोस्टर फाड़ने को लेकर विवाद
Top News

गणेश उत्सव का पोस्टर फाड़ने को लेकर विवाद:दो पक्षों में मारपीट; चार लोगों पर केस दर्ज, छह थानों का पुलिस बल तैनात, चार लोगों के घायल होने की सूचना

about 11 hours ago
सबूत देने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस
Top News

सबूत देने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस:फर्जी स्टाम्प मामले में पीड़ित का आरोप

about 11 hours ago
देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज में पुलिस से नोकझोंक पर सियासत
Top News

देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज में पुलिस से नोकझोंक पर सियासत:पूर्व मंत्री बोले- तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है; राहुल गांधी का कार्यक्रम है, कई सिंघम आए और चले गए, ये इंदौर है प्यारे

about 11 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!