खबर
Top News

वास्तु दोष दूर कराने बुलाया: फिर निवेश के नाम पर पुजारियों से ठगे लाखों रुपए; मोटे मुनाफे का दिया लालच, कमिश्नर से की शिकायत

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

04 नवंबर 2026, 6:39 pm
शेयर करें:
वास्तु दोष दूर कराने बुलाया

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में ठगी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें ठगों ने आम लोगों के बजाय पूजा-पाठ कराने वाले पुजारियों को ही अपना निशाना बना लिया। आरोप है कि वास्तु दोष दूर कराने और हवन-पूजन के बहाने पुजारियों को घर बुलाया गया।

60 लाख रुपए से अधिक की ठगी होने का अंदेशा
इसके बाद शेयर मार्केट और अपनी कंपनियों में निवेश करने पर मोटा मुनाफा दिलाने का लालच देकर लाखों रुपए ऐंठ लिए गए। पीड़ितों के मुताबिक, इस पूरे मामले में 60 लाख रुपए से अधिक की ठगी होने का अंदेशा है।

मामले में 6 से अधिक पीड़ित पुजारी इंदौर पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे और जनसुनवाई में अपनी शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोपी दंपति के खिलाफ कार्रवाई करने और अपनी रकम वापस दिलाने की मांग की है।

पहले हवन-पूजन कराया, फिर निवेश का दिया ऑफर
पंडित राजेश शास्त्री ने पुलिस कमिश्नर के समक्ष शिकायत में बताया कि करीब 4 से 5 महीने पहले खातीवाला टैंक क्षेत्र में रहने वाले नितिन जोशी और उनकी पत्नी पारागीता जोशी ने वास्तु दोष निवारण और हवन-पूजन के लिए उन्हें तथा अन्य पुजारियों को अपने घर बुलाया था।

आरोप है कि पूजा-पाठ के दौरान बातचीत में दंपति ने पुजारियों से उनकी आमदनी के बारे में पूछा। इसके बाद कहा कि पूजा-पाठ से कितनी कमाई हो जाती है, अगर ज्यादा मुनाफा कमाना चाहते हैं तो उनकी कंपनी और शेयर मार्केट में निवेश करें। हवन-पूजन पूरा होने के बाद भी दंपति ने निवेश के फायदे और मोटे मुनाफे का भरोसा दिलाना जारी रखा।

एक पुजारी ने लगाए 7 लाख रुपए
दंपति की बातों में आकर पंडित राजेश शास्त्री ने खुद करीब 7 लाख रुपए निवेश कर दिए। इसके बाद उनके संपर्क में आए दूसरे पुजारी भी निवेश के झांसे में आ गए। उन्होंने भी शेयर मार्केट और अलग-अलग कंपनियों में लाखों रुपए लगा दिए।

पीड़ितों का आरोप है कि उन्हें निवेश पर अच्छा रिटर्न देने का भरोसा दिलाया गया था, लेकिन बाद में उनकी रकम वापस नहीं मिली। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, सभी पीड़ित पुजारियों की मिलाकर 60 लाख रुपए से अधिक की रकम फंसने की आशंका है।

पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे पीड़ित पुजारी
ठगी का एहसास होने के बाद पीड़ित पुजारियों ने पुलिस से मदद मांगी। 6 से अधिक पुजारी जनसुनवाई में अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। उनका कहना है कि पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों से मेहनत करके कमाई गई रकम को निवेश के नाम पर ठग लिया गया।

शिकायत में आरोपी दंपति के खिलाफ कार्रवाई करने और निवेश की गई रकम वापस दिलाने की मांग की गई है। बताया जा रहा है कि शिकायत सामने आने के बाद से आरोपी दंपति अपने ठिकाने पर नहीं मिल रहे हैं।

पुलिस जांच के बाद खुलेगा ठगी का पूरा नेटवर्क
पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब जांच में यह पता लगाया जाएगा कि दंपति ने किन-किन लोगों से निवेश कराया, रकम किन खातों में पहुंची और जिन कंपनियों में निवेश का लालच दिया गया, उनकी वास्तविक स्थिति क्या है।

साथ ही यह भी जांच की जाएगी कि इस कथित ठगी में अन्य लोग शामिल हैं या नहीं।फिलहाल पीड़ितों के आरोपों और शिकायत के आधार पर मामले की पड़ताल की जा रही है।

संबंधित समाचार

गांजा बेचने निकले पिता-पुत्र गिरफ्तार
Top News

गांजा बेचने निकले पिता-पुत्र गिरफ्तार:बैग से मिला इतने किलो नशा; ग्राहक का इंतजार करते समय दबोचा

32 minutes ago
वीडियो देखिये, दीपावली पर मिलावटखोरों की खैर नहीं
Top News

वीडियो देखिये, दीपावली पर मिलावटखोरों की खैर नहीं:संभागायुक्त ने दिया अल्टीमेटम; बोले- आंख बंद करके न खरीदें खाद्य सामग्री, देख-परखकर ही लें सामान

43 minutes ago
मुख्य चुनाव आयुक्त पर रिश्वत मांगने का आरोप
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त पर रिश्वत मांगने का आरोप:सरकार ने दी विजिलेंस जांच की मंजूरी

about 1 hour ago
पत्रकार पर चाकू से हमला
Top News

पत्रकार पर चाकू से हमला:तीन बाइक सवारों ने आनंद बाजार क्षेत्र में घात लगाकर रोका; चाकू पकड़ने की कोशिश में उंगलियां कटीं, मौके पर पहुंची पुलिस

about 2 hours ago
बेकाबू ट्रैक्टर ने गुमटी और बाइक को मारी टक्कर
Top News

बेकाबू ट्रैक्टर ने गुमटी और बाइक को मारी टक्कर:खाई में पलटा; सीमेंट की बोरियों के नीचे दबा बालक

about 2 hours ago
ट्रक के गुप्त चेंबर से छह क्विंटल अफीम का भूसा बरामद
Indore

ट्रक के गुप्त चेंबर से छह क्विंटल अफीम का भूसा बरामद:दो आरोपी गिरफ्तार

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, देश के भीतर और बाहर की ‘अराजक ताकतें’ युवाओं को भड़का रहीं
Top News

वीडियो देखिये, देश के भीतर और बाहर की ‘अराजक ताकतें’ युवाओं को भड़का रहीं:दत्तात्रेय होसबाले बोले- सरकार बदलने का रास्ता चुनाव है, हिंसा और अशांति नहीं

about 2 hours ago
तस्कर की 21.54 करोड़ की संपत्ति का प्रकरण सफेमा कोर्ट मुंबई भेजा
Top News

तस्कर की 21.54 करोड़ की संपत्ति का प्रकरण सफेमा कोर्ट मुंबई भेजा

about 2 hours ago
घर के बाहर सो रही बच्ची को उठा ले गया तेंदुआ
Top News

घर के बाहर सो रही बच्ची को उठा ले गया तेंदुआ:300 मीटर दूर झाड़ियों में मिला शव; गांव में फैली दहशत

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर उमंग सिंघार की प्रतिक्रिया
Top News

वीडियो देखिये, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर उमंग सिंघार की प्रतिक्रिया:जनादेश से विश्वासघात करने वालों को जवाबदेह बनाना जरूरी; नेता प्रतिपक्ष ने फैसले का किया स्वागत

about 2 hours ago
पोहे की प्लेट लेकर ट्रेन में चढ़ा यात्री
Top News

पोहे की प्लेट लेकर ट्रेन में चढ़ा यात्री:एक सेकंड में जिंदगी दांव पर लगी; RPF जवान ने बचाया

about 2 hours ago
उम्र से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज
Top News

उम्र से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज:एमडी ड्रग्स की तस्करी में पकड़ाया हिस्ट्रीशीटर

about 3 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:ट्रक में पीछे से घुसी यात्रियों से भरी बस; मची चीख-पुकार

about 3 hours ago
कलेक्टर के चपरासी की संपत्ति 7 करोड़ पार
Top News

कलेक्टर के चपरासी की संपत्ति 7 करोड़ पार:लोकायुक्त में हुई शिकायत से मचा हड़कंप

about 3 hours ago
‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा
Top News

‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा:प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बोले-बोले- जनसैलाब लोकतंत्र के प्रति जनता की आस्था और सामूहिक शक्ति का प्रदर्शन

about 3 hours ago
फरियादियों के मसीहा बने कलेक्टर
Top News

फरियादियों के मसीहा बने कलेक्टर:जनसुनवाई में सुनी पीड़ा; मेधावी दिव्यांग बच्चों की उच्च शिक्षा का उठाया जिम्मा

about 3 hours ago
दीपावली से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग ने कसा शिकंजा
Top News

दीपावली से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग ने कसा शिकंजा:26 पदार्थों के लिए नमूने; दो जगह नापतौल के उपकरण हुए जब्त

about 3 hours ago
गैंगस्टर से भाजपा नेता बने संजय यादव ने टीआई को निपटाने की दी थी धमकी
Top News

गैंगस्टर से भाजपा नेता बने संजय यादव ने टीआई को निपटाने की दी थी धमकी:शहीद दिलीप पुरी की पत्नी ने लगाया आरोप

about 3 hours ago
अग्निवीर के रूप में भर्ती युवाओं के लिए बड़ी खबर
Top News

अग्निवीर के रूप में भर्ती युवाओं के लिए बड़ी खबर:चार साल के बजाय छह साल तक सेना में सेवा देने का अवसर मिल सकेगा

about 3 hours ago
20 साल में 65 लाख वेतन मिला
Top News

20 साल में 65 लाख वेतन मिला:प्रबंधक के पास मिली 2.41 करोड़ रुपए की संपत्ति

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!