तस्कर की 21.54 करोड़ की संपत्ति का प्रकरण सफेमा कोर्ट मुंबई भेजा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मंदसौर।
मल्हारगढ़ पुलिस ने डोडाचूरा तस्करी के आरोपी संदीप शर्मा और उसके रिश्तेदारों के नाम पर करीब 21 करोड़ 54 लाख 28 हजार 417 रुपए की चल-अचल संपत्ति की जानकारी जुटाई है। ब्योरा तैयार कर प्रकरण सफेमा न्यायालय मुंबई भेजा है।
मल्हारगढ़ थाने में संदीप पिता राजाराम शर्मा निवासी रुपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत केस दर्ज है। आरोपी पर डोडाचूरा संग्रहण, परिवहन और विनिर्माण से जुड़े तस्करी नेटवर्क में शामिल होने का आरोप है।
राजस्थान सहित कई राज्यों तक फैला था नेटवर्क
पुलिस के मुताबिक, आरोपी का तस्करी कारोबार मंदसौर जिले के अलावा राजस्थान के चित्तौडग़ढ़, जोधपुर और कोटा सहित हरियाणा व पंजाब तक फैला था। आरोपी और उसके रिश्तेदार लंबे समय से इस गतिविधि में संलिप्त बताए गए हैं।
जांच में यह भी सामने आया आरोपी ने अपनी अधिकांश संपत्ति रिश्तेदारों, दोस्तों और अन्य लोगों के नाम पर खरीद रखी थी। इसके बाद आरोपी की फैमिली ट्री तैयार कर उसके और रिश्तेदारों के नाम पर दर्ज चल-अचल संपत्तियों की जानकारी जुटाई गई।
रिश्तेदारों-दोस्तों के नाम पर खरीदी संपत्ति
मल्हारगढ़ थाना प्रभारी अनिल रघुवंशी के नेतृत्व में टीम बनाई गई। पुलिस ने संदीप और उसके परिजनों का फैमिली ट्री तैयार किया। इसके बाद आरोपी और रिश्तेदारों के नाम पर दर्ज चल-अचल संपत्तियों की जानकारी जुटाई। आरोपी और उसके परिजन लंबे समय से तस्करी के कारोबार में शामिल थे। जांच में कुल 21 करोड़ 54 लाख 28 हजार 417 रुपए की संपत्ति सामने आई है।
ब्योरा सफेमा न्यायालय भेजा
पुलिस ने संदीप शर्मा और उसके रिश्तेदारों के नाम पर 21 करोड़ 54 लाख 28,417 रुपए की संपत्ति होने की जानकारी प्राप्त की। प्रकरण तैयार कर 2 नवंबर को सक्षम अधिकारी, सफेमा एवं एनडीपीएस एक्ट मुंबई को अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजा गया।
संबंधित समाचार

मुख्य चुनाव आयुक्त पर रिश्वत मांगने का आरोप:सरकार ने दी विजिलेंस जांच की मंजूरी

पत्रकार पर चाकू से हमला:तीन बाइक सवारों ने आनंद बाजार क्षेत्र में घात लगाकर रोका; चाकू पकड़ने की कोशिश में उंगलियां कटीं, मौके पर पहुंची पुलिस

बेकाबू ट्रैक्टर ने गुमटी और बाइक को मारी टक्कर:खाई में पलटा; सीमेंट की बोरियों के नीचे दबा बालक

ट्रक के गुप्त चेंबर से छह क्विंटल अफीम का भूसा बरामद:दो आरोपी गिरफ्तार

वीडियो देखिये, देश के भीतर और बाहर की ‘अराजक ताकतें’ युवाओं को भड़का रहीं:दत्तात्रेय होसबाले बोले- सरकार बदलने का रास्ता चुनाव है, हिंसा और अशांति नहीं

घर के बाहर सो रही बच्ची को उठा ले गया तेंदुआ:300 मीटर दूर झाड़ियों में मिला शव; गांव में फैली दहशत

वीडियो देखिये, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर उमंग सिंघार की प्रतिक्रिया:जनादेश से विश्वासघात करने वालों को जवाबदेह बनाना जरूरी; नेता प्रतिपक्ष ने फैसले का किया स्वागत

पोहे की प्लेट लेकर ट्रेन में चढ़ा यात्री:एक सेकंड में जिंदगी दांव पर लगी; RPF जवान ने बचाया

उम्र से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज:एमडी ड्रग्स की तस्करी में पकड़ाया हिस्ट्रीशीटर

भीषण सड़क हादसा:ट्रक में पीछे से घुसी यात्रियों से भरी बस; मची चीख-पुकार

कलेक्टर के चपरासी की संपत्ति 7 करोड़ पार:लोकायुक्त में हुई शिकायत से मचा हड़कंप

‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा:प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बोले-बोले- जनसैलाब लोकतंत्र के प्रति जनता की आस्था और सामूहिक शक्ति का प्रदर्शन

फरियादियों के मसीहा बने कलेक्टर:जनसुनवाई में सुनी पीड़ा; मेधावी दिव्यांग बच्चों की उच्च शिक्षा का उठाया जिम्मा

दीपावली से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग ने कसा शिकंजा:26 पदार्थों के लिए नमूने; दो जगह नापतौल के उपकरण हुए जब्त

गैंगस्टर से भाजपा नेता बने संजय यादव ने टीआई को निपटाने की दी थी धमकी:शहीद दिलीप पुरी की पत्नी ने लगाया आरोप

अग्निवीर के रूप में भर्ती युवाओं के लिए बड़ी खबर:चार साल के बजाय छह साल तक सेना में सेवा देने का अवसर मिल सकेगा

20 साल में 65 लाख वेतन मिला:प्रबंधक के पास मिली 2.41 करोड़ रुपए की संपत्ति

5 साल बाद MP में आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती:इतने पद पर होगी; जानें योग्यता और आवेदन की तारीख

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक:वन संवर्धन, सिंचाई के लिए 21 हजार करोड़ रुपए मंजूर

लाखों के लेनदेन विवाद में हेड कांस्टेबल पर 1.61 लाख लेकर छोड़ने का आरोप:27 घंटे तक थाने के पीछे कमरे में बंधक बनाकर पीटा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!