ट्रक के गुप्त चेंबर से छह क्विंटल अफीम का भूसा बरामद: दो आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धार।
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की प्रदेश इकाई ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बदनावर के पास एक ट्रक से 595.420 किलो अफीम का भूसा जब्त किया है। तस्करी के लिए पंजाब में पंजीकृत टाटा ट्रक के फर्श में विशेष रूप से गुप्त जगह बनाई गई थी, जिसमें प्रतिबंधित पदार्थ छिपाकर ले जाया जा रहा था। सीबीएन की टीम ने ट्रक में सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
अधिकारियों को विशिष्ट खुफिया सूचना मिली थी कि संदिग्ध वाहन के जरिए मादक पदार्थों की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर सीबीएन की संयुक्त टीम ने संदिग्ध मार्ग पर निगरानी रखी और बदनावर के पास पंजाब नंबर के टाटा ट्रक को रोक लिया।
गहन तलाशी लेने पर फर्श में विशेष रूप से तैयार गुप्त चैंबर का पता चला। इसमें छिपाकर रखे गए 60 प्लास्टिक बैग बरामद हुए, जिनमें कुल 595.420 किलोग्राम अफीम के भूसे का पाउडर भरा हुआ था। टीम ने प्रतिबंधित सामग्री के साथ ट्रक को भी जब्त कर लिया।
मामले में ट्रक सवार दोनों व्यक्तियों को एनडीपीएस अधिनियम 1985 की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। सीबीएन अब जब्त मादक पदार्थ के स्रोत, उसकी तस्करी और वितरण से जुड़े नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।
संबंधित समाचार

मुख्य चुनाव आयुक्त पर रिश्वत मांगने का आरोप:सरकार ने दी विजिलेंस जांच की मंजूरी

पत्रकार पर चाकू से हमला:तीन बाइक सवारों ने आनंद बाजार क्षेत्र में घात लगाकर रोका; चाकू पकड़ने की कोशिश में उंगलियां कटीं, मौके पर पहुंची पुलिस

बेकाबू ट्रैक्टर ने गुमटी और बाइक को मारी टक्कर:खाई में पलटा; सीमेंट की बोरियों के नीचे दबा बालक

वीडियो देखिये, देश के भीतर और बाहर की ‘अराजक ताकतें’ युवाओं को भड़का रहीं:दत्तात्रेय होसबाले बोले- सरकार बदलने का रास्ता चुनाव है, हिंसा और अशांति नहीं

तस्कर की 21.54 करोड़ की संपत्ति का प्रकरण सफेमा कोर्ट मुंबई भेजा

घर के बाहर सो रही बच्ची को उठा ले गया तेंदुआ:300 मीटर दूर झाड़ियों में मिला शव; गांव में फैली दहशत

वीडियो देखिये, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर उमंग सिंघार की प्रतिक्रिया:जनादेश से विश्वासघात करने वालों को जवाबदेह बनाना जरूरी; नेता प्रतिपक्ष ने फैसले का किया स्वागत

पोहे की प्लेट लेकर ट्रेन में चढ़ा यात्री:एक सेकंड में जिंदगी दांव पर लगी; RPF जवान ने बचाया

उम्र से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज:एमडी ड्रग्स की तस्करी में पकड़ाया हिस्ट्रीशीटर

भीषण सड़क हादसा:ट्रक में पीछे से घुसी यात्रियों से भरी बस; मची चीख-पुकार

कलेक्टर के चपरासी की संपत्ति 7 करोड़ पार:लोकायुक्त में हुई शिकायत से मचा हड़कंप

‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा:प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बोले-बोले- जनसैलाब लोकतंत्र के प्रति जनता की आस्था और सामूहिक शक्ति का प्रदर्शन

फरियादियों के मसीहा बने कलेक्टर:जनसुनवाई में सुनी पीड़ा; मेधावी दिव्यांग बच्चों की उच्च शिक्षा का उठाया जिम्मा

दीपावली से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग ने कसा शिकंजा:26 पदार्थों के लिए नमूने; दो जगह नापतौल के उपकरण हुए जब्त

गैंगस्टर से भाजपा नेता बने संजय यादव ने टीआई को निपटाने की दी थी धमकी:शहीद दिलीप पुरी की पत्नी ने लगाया आरोप

अग्निवीर के रूप में भर्ती युवाओं के लिए बड़ी खबर:चार साल के बजाय छह साल तक सेना में सेवा देने का अवसर मिल सकेगा

20 साल में 65 लाख वेतन मिला:प्रबंधक के पास मिली 2.41 करोड़ रुपए की संपत्ति

5 साल बाद MP में आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती:इतने पद पर होगी; जानें योग्यता और आवेदन की तारीख

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक:वन संवर्धन, सिंचाई के लिए 21 हजार करोड़ रुपए मंजूर

लाखों के लेनदेन विवाद में हेड कांस्टेबल पर 1.61 लाख लेकर छोड़ने का आरोप:27 घंटे तक थाने के पीछे कमरे में बंधक बनाकर पीटा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!