घर के बाहर सो रही बच्ची को उठा ले गया तेंदुआ: 300 मीटर दूर झाड़ियों में मिला शव; गांव में फैली दहशत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, शहडोल।
तेंदुए के हमले का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ब्यौहारी थाना क्षेत्र के तगावर गांव में बुधवार तड़के एक तेंदुआ 15 वर्षीय बच्ची को घर से उठाकर ले गया।
300 मीटर दूर झाड़ियों में मिला शव
परिवार ने जब उसकी तलाश शुरू की तो घर से करीब 300 मीटर दूर झाड़ियों में उसका शव मिला।
घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने घटनास्थल पर तेंदुए के पगमार्क मिलने की पुष्टि की है।
मृत बच्ची की पहचान तगावर गांव निवासी सरस्वती सिंह गोंड के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, सरस्वती अपनी बहन के साथ घर के बाहर बनी परछी में सो रही थी, जबकि उसकी मां घर के अंदर कमरे में थी। घर में दरवाजा नहीं लगा हुआ था।
बुधवार सुबह जब उसकी बहन की नींद खुली तो सरस्वती बिस्तर से गायब थी।
उसने तत्काल मां को जगाया। मां और बेटी ने आसपास तलाश शुरू की तो कुछ दूरी पर सरस्वती का कंबल पड़ा मिला।
इसके बाद परिवार ने आसपास के इलाके में खोजबीन की। इसी दौरान घर से करीब 300 मीटर दूर झाड़ियों में बच्ची का शव दिखाई दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
महाराष्ट्र में मजदूरी करते हैं पिता
सरस्वती के पिता शिवचरण सिंह महाराष्ट्र में मजदूरी करते हैं। गांव में मां और दो बेटियां रहती थीं। परिवार के लिए यह घटना बेहद दुखद है।
वन विभाग की ओर से नियमानुसार मिलने वाली आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
डीएफओ बोलीं- घर में दरवाजा नहीं होने से अंदर घुसा तेंदुआ
ग्रामीणों ने बुधवार सुबह करीब 4 बजे घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद ब्यौहारी थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
वरिष्ठ अधिकारियों को भी मामले की जानकारी दी गई। एसडीओपी सहित अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
डीएफओ तरुणा वर्मा भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि घटनास्थल वन क्षेत्र से लगा हुआ है।
घर में दरवाजा नहीं होने के कारण तेंदुआ अंदर घुसा और बच्ची को उठाकर ले गया। घटनास्थल पर तेंदुए के पगमार्क भी मिले हैं।
गांव में दहशत, तेंदुए की तलाश में सर्च ऑपरेशन
इस घटना के बाद तगावर गांव के ग्रामीणों में डर और आक्रोश है।
लोगों को आशंका है कि तेंदुआ दोबारा आबादी वाले क्षेत्र में आकर किसी अन्य व्यक्ति पर हमला कर सकता है।
वन विभाग और पुलिस की टीमें आसपास के जंगलों और संभावित ठिकानों पर तेंदुए की तलाश में जुटी हैं।
ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। फिलहाल वन विभाग की प्राथमिकता तेंदुए की लोकेशन का पता लगाकर ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
संबंधित समाचार

पत्रकार पर चाकू से हमला:तीन बाइक सवारों ने आनंद बाजार क्षेत्र में घात लगाकर रोका; चाकू पकड़ने की कोशिश में उंगलियां कटीं, मौके पर पहुंची पुलिस

बेकाबू ट्रैक्टर ने गुमटी और बाइक को मारी टक्कर:खाई में पलटा; सीमेंट की बोरियों के नीचे दबा बालक

ट्रक के गुप्त चेंबर से छह क्विंटल अफीम का भूसा बरामद:दो आरोपी गिरफ्तार

वीडियो देखिये, देश के भीतर और बाहर की ‘अराजक ताकतें’ युवाओं को भड़का रहीं:दत्तात्रेय होसबाले बोले- सरकार बदलने का रास्ता चुनाव है, हिंसा और अशांति नहीं

तस्कर की 21.54 करोड़ की संपत्ति का प्रकरण सफेमा कोर्ट मुंबई भेजा

वीडियो देखिये, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर उमंग सिंघार की प्रतिक्रिया:जनादेश से विश्वासघात करने वालों को जवाबदेह बनाना जरूरी; नेता प्रतिपक्ष ने फैसले का किया स्वागत

पोहे की प्लेट लेकर ट्रेन में चढ़ा यात्री:एक सेकंड में जिंदगी दांव पर लगी; RPF जवान ने बचाया

उम्र से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज:एमडी ड्रग्स की तस्करी में पकड़ाया हिस्ट्रीशीटर

भीषण सड़क हादसा:ट्रक में पीछे से घुसी यात्रियों से भरी बस; मची चीख-पुकार

कलेक्टर के चपरासी की संपत्ति 7 करोड़ पार:लोकायुक्त में हुई शिकायत से मचा हड़कंप

‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा:प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बोले-बोले- जनसैलाब लोकतंत्र के प्रति जनता की आस्था और सामूहिक शक्ति का प्रदर्शन

फरियादियों के मसीहा बने कलेक्टर:जनसुनवाई में सुनी पीड़ा; मेधावी दिव्यांग बच्चों की उच्च शिक्षा का उठाया जिम्मा

दीपावली से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग ने कसा शिकंजा:26 पदार्थों के लिए नमूने; दो जगह नापतौल के उपकरण हुए जब्त

गैंगस्टर से भाजपा नेता बने संजय यादव ने टीआई को निपटाने की दी थी धमकी:शहीद दिलीप पुरी की पत्नी ने लगाया आरोप

अग्निवीर के रूप में भर्ती युवाओं के लिए बड़ी खबर:चार साल के बजाय छह साल तक सेना में सेवा देने का अवसर मिल सकेगा

20 साल में 65 लाख वेतन मिला:प्रबंधक के पास मिली 2.41 करोड़ रुपए की संपत्ति

5 साल बाद MP में आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती:इतने पद पर होगी; जानें योग्यता और आवेदन की तारीख

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक:वन संवर्धन, सिंचाई के लिए 21 हजार करोड़ रुपए मंजूर

लाखों के लेनदेन विवाद में हेड कांस्टेबल पर 1.61 लाख लेकर छोड़ने का आरोप:27 घंटे तक थाने के पीछे कमरे में बंधक बनाकर पीटा

वीडियो देखिये, हत्याकांड के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता:नगर पुलिस अधीक्षक ने दी ऐसी जानकारी; आरोपी ने पुलिसकर्मी की बंदूक से की थी फायरिंग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!