पोहे की प्लेट लेकर ट्रेन में चढ़ा यात्री: एक सेकंड में जिंदगी दांव पर लगी; RPF जवान ने बचाया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने की जल्दबाजी एक यात्री की जान पर भारी पड़ सकती थी। उज्जैन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर बुधवार दोपहर एक यात्री चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया। यात्री नाश्ता लेने के लिए ट्रेन से नीचे उतरा था। हाथ में पोहे की प्लेट लेकर वापस ट्रेन में चढ़ने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह कमर तक ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच जा धंसा।
मौके पर ड्यूटी कर रहे रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवान रामचरण यादव ने सूझबूझ दिखाते हुए एक अन्य व्यक्ति की मदद से यात्री को बाहर निकालकर उसकी जान बचाई। गनीमत रही कि यात्री को गंभीर चोट नहीं आई। पूरी घटना स्टेशन पर लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।
नाश्ता लेने के लिए ट्रेन से उतरा था यात्री
जानकारी के मुताबिक, घटना बुधवार दोपहर करीब 1:27 बजे की है। काचीगुड़ा एक्सप्रेस उज्जैन से भोपाल की ओर रवाना हो रही थी। इसी ट्रेन में सफर कर रहा एक यात्री नाश्ता लेने के लिए प्लेटफॉर्म पर उतर गया था। उसने पोहा खरीदा और हाथ में प्लेट लेकर वापस अपनी ट्रेन में चढ़ने लगा।
इसी दौरान ट्रेन चलने लगी। यात्री ने जल्दबाजी में ट्रेन के दरवाजे का हैंडल पकड़कर चढ़ने की कोशिश की, लेकिन उसका हाथ फिसल गया और संतुलन बिगड़ने से वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिर गया। यात्री का शरीर कमर तक नीचे फंस गया।
RPF जवान ने दौड़कर बचाई जान
प्लेटफॉर्म पर तैनात RPF जवान रामचरण यादव की नजर जैसे ही फंसे हुए यात्री पर पड़ी, वे तुरंत उसकी मदद के लिए दौड़े। उन्होंने मौके पर मौजूद एक अन्य व्यक्ति की मदद ली और दोनों ने मिलकर यात्री को ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच से बाहर खींच लिया। समय रहते की गई इस कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। इसके बाद यात्री को सुरक्षित ट्रेन में बैठा दिया गया। घटना के दौरान यात्री को गंभीर चोट नहीं आई।
CCTV में कैद हुई पूरी घटना
रेलवे स्टेशन पर लगे CCTV कैमरे में हादसे और यात्री को बचाने की पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है। फुटेज में यात्री को ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसा देखा जा सकता है। वहीं, RPF जवान और एक अन्य व्यक्ति उसे बचाने के लिए तत्काल प्रयास करते नजर आते हैं।
ट्रेन के पूरी तरह रवाना होने तक निगरानी के निर्देश
सहायक सुरक्षा आयुक्त राजीव उपाध्याय ने बताया कि यात्री नाश्ता लेने के लिए ट्रेन से उतरा था। वापस चढ़ने के दौरान पैर फिसलने से वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया था।
उन्होंने बताया कि RPF जवानों को ट्रेन रवाना होते समय दरवाजों और प्लेटफॉर्म पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। ट्रेन के पूरी तरह आंखों से ओझल होने तक प्लेटफॉर्म के आखिरी छोर तक निगरानी रखनी होती है। RPF जवान रामचरण यादव ने इन निर्देशों का पालन करते हुए तत्परता दिखाई और यात्री को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
संबंधित समाचार

ट्रक के गुप्त चेंबर से छह क्विंटल अफीम का भूसा बरामद:दो आरोपी गिरफ्तार

वीडियो देखिये, देश के भीतर और बाहर की ‘अराजक ताकतें’ युवाओं को भड़का रहीं:दत्तात्रेय होसबाले बोले- सरकार बदलने का रास्ता चुनाव है, हिंसा और अशांति नहीं

तस्कर की 21.54 करोड़ की संपत्ति का प्रकरण सफेमा कोर्ट मुंबई भेजा

घर के बाहर सो रही बच्ची को उठा ले गया तेंदुआ:300 मीटर दूर झाड़ियों में मिला शव; गांव में फैली दहशत

वीडियो देखिये, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर उमंग सिंघार की प्रतिक्रिया:जनादेश से विश्वासघात करने वालों को जवाबदेह बनाना जरूरी; नेता प्रतिपक्ष ने फैसले का किया स्वागत

उम्र से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज:एमडी ड्रग्स की तस्करी में पकड़ाया हिस्ट्रीशीटर

भीषण सड़क हादसा:ट्रक में पीछे से घुसी यात्रियों से भरी बस; मची चीख-पुकार

कलेक्टर के चपरासी की संपत्ति 7 करोड़ पार:लोकायुक्त में हुई शिकायत से मचा हड़कंप

‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा:प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बोले-बोले- जनसैलाब लोकतंत्र के प्रति जनता की आस्था और सामूहिक शक्ति का प्रदर्शन

फरियादियों के मसीहा बने कलेक्टर:जनसुनवाई में सुनी पीड़ा; मेधावी दिव्यांग बच्चों की उच्च शिक्षा का उठाया जिम्मा

दीपावली से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग ने कसा शिकंजा:26 पदार्थों के लिए नमूने; दो जगह नापतौल के उपकरण हुए जब्त

गैंगस्टर से भाजपा नेता बने संजय यादव ने टीआई को निपटाने की दी थी धमकी:शहीद दिलीप पुरी की पत्नी ने लगाया आरोप

अग्निवीर के रूप में भर्ती युवाओं के लिए बड़ी खबर:चार साल के बजाय छह साल तक सेना में सेवा देने का अवसर मिल सकेगा

20 साल में 65 लाख वेतन मिला:प्रबंधक के पास मिली 2.41 करोड़ रुपए की संपत्ति

5 साल बाद MP में आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती:इतने पद पर होगी; जानें योग्यता और आवेदन की तारीख

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक:वन संवर्धन, सिंचाई के लिए 21 हजार करोड़ रुपए मंजूर

लाखों के लेनदेन विवाद में हेड कांस्टेबल पर 1.61 लाख लेकर छोड़ने का आरोप:27 घंटे तक थाने के पीछे कमरे में बंधक बनाकर पीटा

वीडियो देखिये, हत्याकांड के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता:नगर पुलिस अधीक्षक ने दी ऐसी जानकारी; आरोपी ने पुलिसकर्मी की बंदूक से की थी फायरिंग

कमिश्नर की जनसुनवाई में छलके बुजुर्गों के आंसू:त्योहार की रौनक के बीच भी नहीं थमी फरियादियों की कतार

IPS अधिकारी के इस्तीफे पर जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा:पूछा- पुलिस इतनी दबाव में क्यों; क्या स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से काम करने का माहौल नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!