बेकाबू ट्रैक्टर ने गुमटी और बाइक को मारी टक्कर: खाई में पलटा; सीमेंट की बोरियों के नीचे दबा बालक
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के खरड़ू बड़ी से पारा जाने वाले मार्ग पर उमरिया फाटक के समीप बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया।
टक्कर मारते हुए खाई में पलट गया ट्रैक्टर
सीमेंट की बोरियों से भरा तेज रफ्तार ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे बनी गुमटी के साथ वहां खड़ी बाइक को टक्कर मारते हुए खाई में पलट गया।
एक बालक गंभीर रूप से घायल
हादसे के दौरान ट्रैक्टर में लदी सीमेंट की बोरियां एक बालक के ऊपर गिर गईं, जिससे वह उनके नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
गुमटी में घुसा ट्रैक्टर, बाइक भी हुई चकनाचूर
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सीमेंट की बोरियों से भरा ट्रैक्टर खरड़ू बड़ी से पारा की ओर जा रहा था। उमरिया फाटक के पास पहुंचते ही चालक ट्रैक्टर पर नियंत्रण खो बैठा।
बेकाबू ट्रैक्टर सीधे सड़क किनारे बनी गुमटी में जा घुसा। इस दौरान वहां खड़ी मोटरसाइकिल भी उसकी चपेट में आ गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए।
भागने की कोशिश में खाई में पलटा ट्रैक्टर
बताया जा रहा है कि गुमटी और बाइक को टक्कर मारने के बाद चालक ने ट्रैक्टर लेकर वहां से निकलने की कोशिश की।
इसी दौरान ट्रैक्टर और ज्यादा अनियंत्रित हो गया और पास की खाई में पलट गया।
ट्रैक्टर पलटते ही उसमें लदी सीमेंट की बोरियां नीचे गिर गईं और एक बालक उनके नीचे दब गया।
राहगीरों ने बचाई बच्चे की जान
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों ने तत्काल मदद के लिए हाथ बढ़ाया।
लोगों ने सीमेंट की बोरियां हटाकर बालक को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल बच्चे को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

सिलेंडर ब्लास्ट में एक ही परिवार के 12 लोग झुलसे:8 साल की बच्ची समेत 3 की हालत गंभीर; गैस रिसाव के बाद हुआ जोरदार धमाका

संदिग्ध एडवाइजरी कंपनी पर पुलिस का छापा:संचालिका सहित 8 लोगों पर केस दर्ज; कार्यालय की जांच में मिलीं अनियमितताएं

धनतेरस पर हजारों ग्रामीण परिवारों को मिला संपत्ति का मालिकाना हक:बिना शुल्क मिली रजिस्ट्री; मंत्री ने गांवों में पहुंचकर बांटे प्रमाण-पत्र, सांसद और विधायकों ने भी गांवों में किया वितरण

5 साल से चोरी हुई धार की बाइक शहर में मिली:धनतेरस पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी की सतर्कता से हुआ खुलासा; कई दिनों से लावारिस खड़ी थी मोटरसाइकिल

वीडियो देखिये, अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा:चार थाना क्षेत्रों में छापे; लाखों के पटाखे जब्त

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:कारोबारी का बेटा कोकीन के साथ पकड़ाया; मर्सिडीज से घूम रहा था, होटल रिसेप्शनिस्ट के पास भी मिला एमडी ड्रग्स

धनतेरस पर पुश्तैनी दुकान पर शाम को पहुंचे मंत्री:खुद ग्राहकों को तौला सामान; 45 साल पुरानी परंपरा निभाई, सुबह बनाई थी मीडिया से दूरी

हाईकोर्ट परिसर में सजी बच्चों के हुनर की दीपावली:न्यायाधीशों ने खरीदी हस्तनिर्मित सामग्री; बाल देखरेख संस्थाओं और संप्रेक्षण गृहों के बच्चों ने बनाए सजावटी सामान

वीडियो देखिये, शराब कांड और टीआई हत्याकांड को लेकर भाजपा का प्रदर्शन:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का सयाजी द्वार पर फूंका पुतला

प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पर हादसा:गहरी खाई में गिरने से ग्रुप लीडर की मौत; बंदर से बैग बचाने के दौरान बिगड़ा संतुलन

राघौगढ़ पहुंची दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा':5 दिन का दीपावली अवकाश; 11 नवंबर से फिर शुरू होगी पदयात्रा

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को बम से उड़ाने की धमकी:15 दिन में दूसरी बार आया ई-मेल; BSE और बॉम्बे हाईकोर्ट भी निशाने पर, मुंबई में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

दिलजीत दोसांझ के शो को महापौर की हरी झंडी:बोले- शो अच्छे से हो; किसी को बेवजह परेशान न करें

कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 कोच में लगी भीषण आग:यात्रियों में मची चीख-पुकार; दूर से दिखाई दिया धुएं का गुबार

दीपावली पर राजवाड़ा के बाजारों में बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:तीन लेयर में होगा डायवर्शन; कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित

वीडियो देखिये, दीपावली पर पुलिस का तोहफा:274 लोगों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान; 88 लाख से ज्यादा के मोबाइल वापस मिले

कलयुगी बेटे की हैवानियत:माता-पिता को उतारा मौत के घाट; लकड़ी से दोनों पर किए ताबड़तोड़ वार

वरिष्ठ नेता बने प्रदेश भाजपा मुख्यालय के प्रभारी:संगठन ने सौंपी यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

वीडियो देखिये, दादा-पोते की गजब केमिस्ट्री:सियासत की पाठशाला में अभी से नजर आ रहे सहस्त्र जय सिंह; दिग्विजय सिंह के साथ यात्राओं में भी हो रहे शामिल

त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग की सख्ती 16 प्रतिष्ठानों पर छापेमार निरीक्षण:दो दुकानों को सुधार नोटिस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!