खबर
Top News

वीडियो देखिये, देश के भीतर और बाहर की ‘अराजक ताकतें’ युवाओं को भड़का रहीं: दत्तात्रेय होसबाले बोले- सरकार बदलने का रास्ता चुनाव है, हिंसा और अशांति नहीं

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

04 नवंबर 2026, 5:41 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा है कि देश के भीतर और बाहर की कुछ अराजक ताकतें युवाओं को भड़काने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी सरकार में बदलाव का रास्ता चुनाव होना चाहिए, न कि हिंसा, विरोध के नाम पर अशांति या अव्यवस्था। लोकतांत्रिक व्यवस्था में सत्ता परिवर्तन के लिए चुनाव ही उचित माध्यम है।

दत्तात्रेय होसबाले इंदौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रमुख संगठनात्मक इकाई अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की वार्षिक बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उनसे दिल्ली के जंतर-मंतर पर हाल ही में हुए Gen Z (युवा पीढ़ी) के विरोध प्रदर्शनों को लेकर सवाल किया गया।

युवाओं को भड़काने की हो रही साजिश
होसबाले ने दावा किया कि देश के भीतर और बाहर की कुछ अराजक ताकतें युवाओं को उकसाने और उन्हें भड़काने की साजिश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों के प्रति समाज और सरकार दोनों को सतर्क रहने की जरूरत है।

हालांकि, उन्होंने युवाओं की चिंताओं और उनकी आकांक्षाओं को भी महत्वपूर्ण बताया। होसबाले ने कहा कि प्रत्येक समाज और सरकार को युवाओं की अपेक्षाओं और समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भी आग्रह है कि युवाओं के साथ संवाद स्थापित किया जाना चाहिए, ताकि उनकी बातों को समझा जा सके और उनकी चिंताओं का समाधान किया जा सके।

सरकार बदलने का माध्यम चुनाव होना चाहिए
सरकार बदलने के तरीके पर अपनी बात रखते हुए RSS सरकार्यवाह ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार का परिवर्तन चुनाव के माध्यम से ही होना चाहिए। हिंसा या अशांति के जरिए सत्ता परिवर्तन की कोशिश नहीं होनी चाहिए। उन्होंने लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि राजनीतिक और सामाजिक असहमति को लोकतांत्रिक तरीके से व्यक्त किया जाना चाहिए।

SIR को बताया जरूरी, विपक्ष पर भी उठाए सवाल
चुनाव आयोग की ओर से कराए जा रहे मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर भी दत्तात्रेय होसबाले ने अपनी बात रखी। उन्होंने इसका समर्थन करते हुए कहा कि मतदाता सूचियों को त्रुटिरहित बनाने के लिए यह प्रक्रिया जरूरी है।

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में गलतियों को दूर करना और उसे सही बनाना चुनाव प्रक्रिया की विश्वसनीयता के लिए आवश्यक है। होसबाले ने SIR के विरोध को लेकर विपक्ष पर सवाल उठाते हुए कहा कि विपक्ष को विरोध प्रदर्शन करने से पहले इस पूरी प्रक्रिया की जांच और पड़ताल करनी चाहिए थी।

युवाओं से संवाद की जरूरत पर दिया जोर
होसबाले के बयान में एक ओर युवाओं को भड़काने वाली कथित अराजक ताकतों को लेकर चिंता जताई गई, वहीं दूसरी ओर युवाओं की समस्याओं और आकांक्षाओं को सुनने की जरूरत पर भी जोर दिया गया।

उन्होंने कहा कि युवाओं के साथ संवाद होना चाहिए। समाज और सरकार को उनकी अपेक्षाओं और चिंताओं को समझना चाहिए। इंदौर में संघ की वार्षिक बैठक के बाद दिए गए उनके इस बयान में युवा आंदोलनों, लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता परिवर्तन और मतदाता सूची के पुनरीक्षण जैसे मुद्दे प्रमुख रहे।

संबंधित समाचार

सिलेंडर ब्लास्ट में एक ही परिवार के 12 लोग झुलसे
Top News

सिलेंडर ब्लास्ट में एक ही परिवार के 12 लोग झुलसे:8 साल की बच्ची समेत 3 की हालत गंभीर; गैस रिसाव के बाद हुआ जोरदार धमाका

about 15 hours ago
संदिग्ध एडवाइजरी कंपनी पर पुलिस का छापा
Top News

संदिग्ध एडवाइजरी कंपनी पर पुलिस का छापा:संचालिका सहित 8 लोगों पर केस दर्ज; कार्यालय की जांच में मिलीं अनियमितताएं

about 15 hours ago
धनतेरस पर हजारों ग्रामीण परिवारों को मिला संपत्ति का मालिकाना हक
Top News

धनतेरस पर हजारों ग्रामीण परिवारों को मिला संपत्ति का मालिकाना हक:बिना शुल्क मिली रजिस्ट्री; मंत्री ने गांवों में पहुंचकर बांटे प्रमाण-पत्र, सांसद और विधायकों ने भी गांवों में किया वितरण

about 15 hours ago
5 साल से चोरी हुई धार की बाइक शहर में मिली
Top News

5 साल से चोरी हुई धार की बाइक शहर में मिली:धनतेरस पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी की सतर्कता से हुआ खुलासा; कई दिनों से लावारिस खड़ी थी मोटरसाइकिल

about 15 hours ago
वीडियो देखिये, अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा
Top News

वीडियो देखिये, अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा:चार थाना क्षेत्रों में छापे; लाखों के पटाखे जब्त

about 15 hours ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:कारोबारी का बेटा कोकीन के साथ पकड़ाया; मर्सिडीज से घूम रहा था, होटल रिसेप्शनिस्ट के पास भी मिला एमडी ड्रग्स

about 16 hours ago
धनतेरस पर पुश्तैनी दुकान पर शाम को पहुंचे मंत्री
Top News

धनतेरस पर पुश्तैनी दुकान पर शाम को पहुंचे मंत्री:खुद ग्राहकों को तौला सामान; 45 साल पुरानी परंपरा निभाई, सुबह बनाई थी मीडिया से दूरी

about 16 hours ago
हाईकोर्ट परिसर में सजी बच्चों के हुनर की दीपावली
Top News

हाईकोर्ट परिसर में सजी बच्चों के हुनर की दीपावली:न्यायाधीशों ने खरीदी हस्तनिर्मित सामग्री; बाल देखरेख संस्थाओं और संप्रेक्षण गृहों के बच्चों ने बनाए सजावटी सामान

about 16 hours ago
वीडियो देखिये, शराब कांड और टीआई हत्याकांड को लेकर भाजपा का प्रदर्शन
Top News

वीडियो देखिये, शराब कांड और टीआई हत्याकांड को लेकर भाजपा का प्रदर्शन:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का सयाजी द्वार पर फूंका पुतला

about 16 hours ago
प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पर हादसा
Top News

प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पर हादसा:गहरी खाई में गिरने से ग्रुप लीडर की मौत; बंदर से बैग बचाने के दौरान बिगड़ा संतुलन

about 16 hours ago
राघौगढ़ पहुंची दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा'
Top News

राघौगढ़ पहुंची दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा':5 दिन का दीपावली अवकाश; 11 नवंबर से फिर शुरू होगी पदयात्रा

about 16 hours ago
अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को बम से उड़ाने की धमकी
Top News

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को बम से उड़ाने की धमकी:15 दिन में दूसरी बार आया ई-मेल; BSE और बॉम्बे हाईकोर्ट भी निशाने पर, मुंबई में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

about 16 hours ago
दिलजीत दोसांझ के शो को महापौर की हरी झंडी
Top News

दिलजीत दोसांझ के शो को महापौर की हरी झंडी:बोले- शो अच्छे से हो; किसी को बेवजह परेशान न करें

about 16 hours ago
कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 कोच में लगी भीषण आग
Top News

कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 कोच में लगी भीषण आग:यात्रियों में मची चीख-पुकार; दूर से दिखाई दिया धुएं का गुबार

about 16 hours ago
दीपावली पर राजवाड़ा के बाजारों में बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था
Top News

दीपावली पर राजवाड़ा के बाजारों में बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:तीन लेयर में होगा डायवर्शन; कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित

about 17 hours ago
वीडियो देखिये, दीपावली पर पुलिस का तोहफा
Top News

वीडियो देखिये, दीपावली पर पुलिस का तोहफा:274 लोगों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान; 88 लाख से ज्यादा के मोबाइल वापस मिले

about 17 hours ago
कलयुगी बेटे की हैवानियत
Top News

कलयुगी बेटे की हैवानियत:माता-पिता को उतारा मौत के घाट; लकड़ी से दोनों पर किए ताबड़तोड़ वार

about 17 hours ago
वरिष्ठ नेता बने प्रदेश भाजपा मुख्यालय के प्रभारी
Top News

वरिष्ठ नेता बने प्रदेश भाजपा मुख्यालय के प्रभारी:संगठन ने सौंपी यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

about 17 hours ago
वीडियो देखिये, दादा-पोते की गजब केमिस्ट्री
Top News

वीडियो देखिये, दादा-पोते की गजब केमिस्ट्री:सियासत की पाठशाला में अभी से नजर आ रहे सहस्त्र जय सिंह; दिग्विजय सिंह के साथ यात्राओं में भी हो रहे शामिल

about 17 hours ago
त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग की सख्ती 16 प्रतिष्ठानों पर छापेमार निरीक्षण
Top News

त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग की सख्ती 16 प्रतिष्ठानों पर छापेमार निरीक्षण:दो दुकानों को सुधार नोटिस

about 17 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!