कहती थी शादी करवाओ नहीं तो केस में फंसा दूंगी: मंगेतर की मां के हत्यारे का कबूलनामा
KHULASA FIRST
संवाददाता

तंग आ गया था, इसलिए खाई में धक्का दे दिया
नवागत देहात एसपी मौका मुआयना करने पहुंचे घटनास्थल
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बड़गोंदा के चर्चित छोटा अमरनाथ हत्याकांड में पुलिस जांच ने रिश्तों के उलझे जाल व खौफनाक साजिश का खुलासा किया है। जिस मौत को हादसा माना जा रहा था, वह हत्या निकली।
पुलिस ने मामले में आरोपी राहुल अटेड़िया को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने पूछताछ में कबूल किया कि वह धमकियों व दबाव से परेशान था।
वहीं, कल नवागत देहात एसपी राजेंद्र कुमार वर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे थे। उन्होंने एएसपी रूपेश द्विवेदी से घटनाक्रम की जानकारी भी ली।
आरोपी राहुल अटेड़िया वारदात के बाद चंदन नगर में भाई गणेश के घर छिपा था। जांच में सामने आया कि राहुल की सहपाठी किशोरी से सगाई हो चुकी थी।
तभी किशोरी की मां मनीषा की पहचान राहुल के दोस्त राहुल ठाकुर से हुई और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए।
मनीषा, राहुल से शादी करना चाहती थी, पर ठाकुर शादीशुदा था व उससे दूरी बनाने लगा। मनीषा राहुल अटेड़िया पर दबाव डालने लगी कि वह राहुल से मुलाकात करवाए।
मना करने पर झूठे केस में फंसाने व बेटी के साथ गलत काम की शिकायत की धमकी भी दे रही थी।
जेवर वापस लेने दिया था आवेदन
जांच में यह भी सामने आया कि मनीषा ने राहुल ठाकुर को जेवर और नकदी दी थी, जिसे वापस दिलाने के लिए भी वह आरोपी पर दबाव बना रही थी।
पुलिस का कहना है कि इसी तनाव के चलते आरोपी ने महिला को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। मंगलवार शाम आरोपी मनीषा और उसकी बेटी को यह कहकर बाइक पर बैठाकर ले गया कि राहुल ठाकुर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवानी है, लेकिन वह दोनों को सीधे छोटा अमरनाथ मंदिर क्षेत्र ले पहुंचा।
मंदिर में दर्शन कराने के बहाने आरोपी महिला को खाई की ओर नीचे ले गया, जबकि बेटी ऊपर ही खड़ी रही। कुछ दूरी पर पहुंचने के बाद आरोपी ने महिला को खाई में धक्का दे दिया।
पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है। पुलिस अब मामले में प्रेम संबंध, लेन-देन और धमकियों के पूरे एंगल की पड़ताल कर रही है।
संबंधित समाचार

आदिवासियों के घर और फसलें उजाड़ने पर सियासी घमासान:केंद्रीय मंत्री ने जताई नाराजगी; कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से मांगा जवाब

जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर:भस्म आरती में हुए शामिल; मंदिर समिति ने किया स्वागत-सत्कार

रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रुपए लेकर एक्टिवा सहित फरार हुई युवती; मैनेजर बैंक में जमा कराने जा रहा था शोरूम का कलेक्शन

दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज:रावण के दसों मुख तैयार; अब 250 फीट ऊंची लंका का होगा निर्माण, इतने फीट ऊंचे के रावण का होगा दहन

पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या:पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; इलाज के दौरान तोड़ा दम, 70-80 लोगों पर हमले का आरोप

नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा:डूबने से दो युवकों की मौत; गोताखोरों ने रेस्क्यू कर निकाले शव

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!