शाही मस्जिद विवाद: प्रशासन और मस्जिद कमेटी के बीच सहमति; हाईकोर्ट ने केस डिस्पोज ऑफ किया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
शाही मस्जिद से जुड़े सड़क चौड़ीकरण विवाद में सोमवार को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान जिला प्रशासन और मस्जिद कमेटी के बीच हुए समझौते की जानकारी अदालत के सामने रखी गई। इसके बाद हाईकोर्ट ने समझौते के आधार पर मामले को डिस्पोज ऑफ कर दिया।
सड़क के लिए 3 फीट जगह देने पर सहमति
याचिकाकर्ता शाही मस्जिद कमेटी के अधिवक्ता कुलदीप पाठक के मुताबिक, विवाद मुख्य रूप से सड़क विस्तार के लिए आवश्यक जगह को लेकर था।
प्रशासन और मस्जिद कमेटी के बीच हुई सहमति के तहत सड़क के लिए करीब 3 फीट जगह उपलब्ध कराने पर सहमति बनी है। इसके साथ ही सड़क की जद में आ रही कुछ दुकानों को हटाने पर भी सहमति बनी है।
बड़ी मीनार दूसरी ओर शिफ्ट करने की बात
अधिवक्ता पाठक ने बताया कि समझौते के तहत मस्जिद की बड़ी मीनार को दूसरी ओर शिफ्ट करने पर भी सहमति बनी है।
सड़क चौड़ीकरण के कारण जिन दुकानों को हटाया जाएगा, उनके लिए प्रशासन की ओर से दूसरी जगह उपलब्ध कराने की बात तय हुई है।
समझौते के बाद विवाद खत्म करने की दिशा में कदम
मामले की सुनवाई के दौरान प्रशासन और मस्जिद कमेटी के बीच बनी सहमति को अदालत के सामने रखा गया। कोर्ट ने समझौते के आधार पर प्रकरण को डिस्पोज ऑफ कर दिया।
इस सहमति के बाद अब सड़क चौड़ीकरण के लिए आवश्यक जगह उपलब्ध कराने और प्रभावित दुकानों तथा मीनार को लेकर तय व्यवस्था के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

खरीदारों का दावा:जमीन वक्फ बोर्ड की नहीं

जलकांड की न्यायिक जांच रिपोर्ट होगी सार्वजनिक:हाईकोर्ट ने आवेदन किया मंजूर

टिकटों की मारामारी के बीच MPCA की व्यवस्था पर सवाल:विधायकों को 50-50 देने का दावा; आम दर्शक परेशान

बैंक हड़ताल टली:5-डे वर्किंग पर बनेगी कमेटी; इस हफ्ते 5 दिन खुलेंगे, गांधी जयंती पर रहेंगे बंद

शाही मस्जिद मामला:कोर्ट ने कहा; नगर निगम के जवाब और नोटिस में दिए आश्वासन बाध्यकारी होंगे

शाही मस्जिद विवाद:विधायक बोले- प्रशासन को पहले से करनी चाहिए थी तैयारी; वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने कहा- समाज खुद हटा रहा हिस्सा

बंद के बावजूद ढाक के तीन पात:कलेक्टर-एसपी से चर्चा का नहीं निकला नतीजा

अशोक सिंघल के जन्मशती आयोजन में करेंगे मदद:सीएम डॉ. मोहन यादव

फिर गहराने लगी पानी की किल्लत:इतने टैंकर भी पड़ रहे कम; कई वार्डों और कॉलोनियों में बढ़ी मांग

सवा लाख की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार:बड़े सप्लायरों के बारे में पूछताछ कर रही क्राइम ब्रांच

शाही मस्जिद तोड़ने के खिलाफ याचिका रद्द:सड़क चौड़ीकरण जारी रखने की अनुमति; 7 के खिलाफ एफआईआर

MP के सबसे अमीर उद्योगपति का विजन:शहर के उद्यमी अमीरों की सूची में बनाएं जगह; दुनिया में चमके नाम

टीआई की कार में बैठे सिपाही ने पुलिस चेकिंग में गाड़ी मोड़ने पर की थी मारपीट:बीपी की दवा लेने जा रहे पोते को सिर पर डंडा मारा

टीआई के साथ बदसलूकी सिपाही से भी की झूमाझटकी:भाई को छुड़ाने पहुंची बहन ने टीआई के बच्चों पर की अनर्गल टिप्पणी

2047 तक के लिए आएगा नया मास्टर प्लान:प्लानिंग एरिया रहेगा यथावत; इतने गांव प्लानिंग क्षेत्र में, मेट्रो-नई सड़कों और एयरपोर्ट विस्तार का भी प्रावधान

पुलिस को देखकर भागने लगा संदिग्ध:घेराबंदी कर दबोचा

ढाबे पर बवाल कट्टा लहराया:ग्राहकों से कर रहे थे गाली-गलौज; भगाया तो करने लगे विवाद

शराब के नशे में पति ने पत्नी की जान ली:फिर कुएं में कूदा; लोगों ने बचाया, धारदार हथियार से पत्नी के गले पर हमला

कॉलेज में फिर आमने-सामने आए करणी सेना और ABVP कार्यकर्ता:जमकर की एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी; पुलिस बल तैनात

रिश्वत लेते सरपंच और पति गिरफ्तार:लोन की एनओसी के बदले मांगी थी रकम; शिकायत के बाद बिछाया जाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!