खबर
Top News

शाही मस्जिद विवाद: विधायक बोले- प्रशासन को पहले से करनी चाहिए थी तैयारी; वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने कहा- समाज खुद हटा रहा हिस्सा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

28 सितंबर 2026, 4:31 pm
शेयर करें:
शाही मस्जिद विवाद

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच शाही मस्जिद के सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे हिस्से को हटाने को लेकर चल रहे विवाद के बीच नेताओं और वक्फ बोर्ड की ओर से अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।

कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने प्रशासन की तैयारी पर सवाल उठाए हैं, जबकि मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सनवर पटेल ने कहा है कि मस्जिद का प्रभावित हिस्सा मुस्लिम समाज व मस्जिद कमेटी के लोग खुद हटा रहे हैं।

विधायक आरिफ मसूद बोले- प्रशासन को पहले करनी चाहिए थी तैयारी
भोपाल मध्य से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि प्रशासन को ऐसी तैयारी करनी चाहिए थी, जिससे मंदिर और मस्जिद दोनों को हटाने की स्थिति पैदा नहीं होती।

उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज मस्जिद की मीनार हटाने के बजाय करीब 3 फीट जगह देने के लिए तैयार है। विधायक ने कहा कि विवाद को बातचीत और आपसी सहमति से सुलझाने का प्रयास होना चाहिए।

वक्फ बोर्ड अध्यक्ष बोले- समाज खुद हटा रहा मस्जिद का हिस्सा
मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सनवर पटेल ने कहा कि शाही मस्जिद को न तो शहीद किया जा रहा है और न ही विस्थापित किया जा रहा है।

उनके मुताबिक, सिंहस्थ 2028 के मद्देनजर सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे मस्जिद के हिस्से को मुस्लिम समाज और मस्जिद कमेटी के लोग स्वयं हटा रहे हैं।

पटेल ने आरोप लगाया कि कुछ लोग इस मामले को लेकर समाज को भ्रमित करने और भड़काने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की।

संबंधित समाचार

शाही मस्जिद मामला
Top News

शाही मस्जिद मामला:कोर्ट ने कहा; नगर निगम के जवाब और नोटिस में दिए आश्वासन बाध्यकारी होंगे

8 minutes ago
बंद के बावजूद ढाक के तीन पात
Top News

बंद के बावजूद ढाक के तीन पात:कलेक्टर-एसपी से चर्चा का नहीं निकला नतीजा

25 minutes ago
अशोक सिंघल के जन्मशती आयोजन में करेंगे मदद
Top News

अशोक सिंघल के जन्मशती आयोजन में करेंगे मदद:सीएम डॉ. मोहन यादव

32 minutes ago
फिर गहराने लगी पानी की किल्लत
Top News

फिर गहराने लगी पानी की किल्लत:इतने टैंकर भी पड़ रहे कम; कई वार्डों और कॉलोनियों में बढ़ी मांग

33 minutes ago
सवा लाख की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार
Top News

सवा लाख की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार:बड़े सप्लायरों के बारे में पूछताछ कर रही क्राइम ब्रांच

38 minutes ago
शाही मस्जिद तोड़ने के खिलाफ याचिका रद्द
Top News

शाही मस्जिद तोड़ने के खिलाफ याचिका रद्द:सड़क चौड़ीकरण जारी रखने की अनुमति; 7 के खिलाफ एफआईआर

42 minutes ago
MP के सबसे अमीर उद्योगपति का विजन
Top News

MP के सबसे अमीर उद्योगपति का विजन:शहर के उद्यमी अमीरों की सूची में बनाएं जगह; दुनिया में चमके नाम

43 minutes ago
टीआई की कार में बैठे सिपाही ने पुलिस चेकिंग में गाड़ी मोड़ने पर की थी मारपीट
Top News

टीआई की कार में बैठे सिपाही ने पुलिस चेकिंग में गाड़ी मोड़ने पर की थी मारपीट:बीपी की दवा लेने जा रहे पोते को सिर पर डंडा मारा

about 1 hour ago
टीआई के साथ बदसलूकी सिपाही से भी की झूमाझटकी
Top News

टीआई के साथ बदसलूकी सिपाही से भी की झूमाझटकी:भाई को छुड़ाने पहुंची बहन ने टीआई के बच्चों पर की अनर्गल टिप्पणी

about 1 hour ago
2047 तक के लिए आएगा नया मास्टर प्लान
Top News

2047 तक के लिए आएगा नया मास्टर प्लान:प्लानिंग एरिया रहेगा यथावत; इतने गांव प्लानिंग क्षेत्र में, मेट्रो-नई सड़कों और एयरपोर्ट विस्तार का भी प्रावधान

about 1 hour ago
पुलिस को देखकर भागने लगा संदिग्ध
Top News

पुलिस को देखकर भागने लगा संदिग्ध:घेराबंदी कर दबोचा

about 1 hour ago
ढाबे पर बवाल कट्टा लहराया
Top News

ढाबे पर बवाल कट्टा लहराया:ग्राहकों से कर रहे थे गाली-गलौज; भगाया तो करने लगे विवाद

about 1 hour ago
शराब के नशे में पति ने पत्नी की जान ली
Top News

शराब के नशे में पति ने पत्नी की जान ली:फिर कुएं में कूदा; लोगों ने बचाया, धारदार हथियार से पत्नी के गले पर हमला

about 1 hour ago
कॉलेज में फिर आमने-सामने आए करणी सेना और ABVP कार्यकर्ता
Top News

कॉलेज में फिर आमने-सामने आए करणी सेना और ABVP कार्यकर्ता:जमकर की एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी; पुलिस बल तैनात

about 1 hour ago
रिश्वत लेते सरपंच और पति गिरफ्तार
Top News

रिश्वत लेते सरपंच और पति गिरफ्तार:लोन की एनओसी के बदले मांगी थी रकम; शिकायत के बाद बिछाया जाल

about 1 hour ago
मातृत्व पर अव्यवस्थाओं का बोझ
Top News

मातृत्व पर अव्यवस्थाओं का बोझ:एक बेड पर इतनी महिलाएं; कई जमीन पर, गंदगी और चोक ड्रेनेज से परेशानी

about 1 hour ago
SIR के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

SIR के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की; बैरिकेड्स पर चढ़े, वाटर कैनन चलाया

about 1 hour ago
सफेदपोश सूदखोरों से परेशान बिल्डर ने की खुदकुशी की कोशिश
Top News

सफेदपोश सूदखोरों से परेशान बिल्डर ने की खुदकुशी की कोशिश:15-20 करोड़ से ज्यादा का है कर्ज; अब परिवार को जान का खतरा

about 2 hours ago
आज इस हस्ती को मिलेगा राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान
Top News

आज इस हस्ती को मिलेगा राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव वर्चुअली जुड़ेंगे

about 2 hours ago
तेज रफ्तार बस डिवाइडर से टकराई
Top News

तेज रफ्तार बस डिवाइडर से टकराई:30 से ज्यादा यात्री थे सवार; मचा हड़कंप

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!