खबर
Top News

वीडियो देखिये, USDT डील के नाम पर लाखों की लूट: क्राइम ब्रांच अधिकारी बताकर लूटा; 36 घंटे में 6 आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड निकला वकील

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 अगस्त 2026, 5:44 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पलासिया थाना क्षेत्र में यूसडीटी ट्रेडिंग के नाम पर युवक को बुलाकर 7 लाख रुपए लूटने के मामले का पुलिस ने महज 36 घंटे में खुलासा कर दिया। आरोपियों ने पहले युवक को 7 लाख रुपए की यूसडीटी देने का झांसा देकर साकेत चौराहे के पास बुलाया। इसके बाद उसे सुनसान गली में ले जाकर खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर मारपीट की और नकदी लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपी पेशे से एडवोकेट है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई नकदी भी बरामद की है, जबकि कुछ रकम की बरामदगी और एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

कैफे में रची थी लूट की साजिश
पुलिस के मुताबिक फरियादी अभय तिवारी और उसके दोस्त हर्ष ने पलासिया थाने में शिकायत की थी कि उसे 7 लाख रुपए की यूसडीटी देने के बहाने साकेत चौराहे के पास बुलाया गया था। वहां से आरोपियों ने उसे एक सुनसान गली में ले जाकर मारपीट की और खुद को क्राइम ब्रांच का बताकर 7 लाख रुपए लूट लिए।

घटना के बाद पुलिस ने फरियादी के बताए हुलिए के आधार पर संदिग्धों के स्केच तैयार करवाए और इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। तकनीकी जांच में पुलिस को बंगाली चौराहे स्थित 'द टी चैप्टर' कैफे के बारे में जानकारी मिली। जांच में सामने आया कि संदिग्ध आयुष और कुलदीप का कैफे में लगातार आना-जाना था। घटना वाले दिन दोनों की मौजूदगी भी घटनास्थल के आसपास पाई गई।

क्राइम ब्रांच बनकर लूटने का था प्लान
पूछताछ में पुलिस के अनुसार आरोपी शशांक परदेशी ने बताया कि उसके भाई मोनू उर्फ विवेक परदेशी ने उसे अभय तिवारी के USDT ट्रेडिंग करने की जानकारी दी थी। इसके बाद आरोपियों ने अभय को विश्वास में लेकर नकदी के साथ साकेत चौराहे के पास बुलाने की योजना बनाई।

प्लान के मुताबिक शशांक और विशाल अभय से बातचीत कर उसे भरोसे में लेने वाले थे। जैसे ही अभय नकदी लेकर पहुंचता, दोनों उसे रुपये गिनने के बहाने सुनसान गली में ले जाते। इसके बाद आशुतोष और दीपेश खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर वहां पहुंचते और रेड का नाटक करते। शशांक और विशाल मौके से भाग जाते, जिससे अभय को पूरी घटना वास्तविक पुलिस कार्रवाई जैसी लगे। जरूरत पड़ने पर कुलदीप और आयुष पीछे से उनका साथ देने वाले थे।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने इसी प्लान के तहत वारदात को अंजाम दिया।

भागते समय एक्टिवा से गिरे दो आरोपी
पुलिस ने संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अलग टीम लगाई थी। 7 अगस्त 2026 को पुलिस टीम ने संदिग्धों के घर और संभावित ठिकानों पर दबिश दी। इसी दौरान खजराना सर्विस रोड पर दो संदिग्ध पुलिस को देखकर एक्टिवा से भागने लगे, लेकिन वाहन से गिर गए। दोनों घायल हो गए और पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

पूछताछ में उन्होंने अपना नाम शशांक परदेशी और विशाल शर्मा बताया। उपचार के लिए दोनों को एमवाय अस्पताल ले जाया गया। बाद में सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों से उनकी भूमिका की पुष्टि होने के बाद पूछताछ में उन्होंने अपने अन्य साथियों के नाम बताए।

रेलवे स्टेशन के पास से चार और गिरफ्तार
दोनों आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने आशुतोष प्रधान, दीपेश सोलंकी, कुलदीप सिंह थापा और आयुष सिंह पंवार को रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी वारदात के बाद सांवरिया सेठ भागने की तैयारी में थे। इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

आरोपियों के कब्जे से फरियादी से लूटी गई नकदी बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक कुछ रकम के संबंध में अभी पूछताछ और बरामदगी की कार्रवाई चल रही है। वहीं मामले में शामिल मोनू उर्फ विवेक परदेशी की तलाश जारी है।

ये छह आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मामले में आयुष सिंह पंवार (22), निवासी विनायक नगर, कुलदीप सिंह थापा (22), निवासी मानवता नगर, विशाल शर्मा (25), निवासी मयूर अस्पताल के पीछे, शशांक परदेशी (23), निवासी मित्र बंधु नगर, दीपेश सोलंकी (32), निवासी श्रीनगर-खजराना रोड और आशुतोष प्रधान (26), निवासी संविद नगर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपियों में आशुतोष प्रधान पेशे से वकील है। सभी आरोपियों के खिलाफ विवेचना के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

36 घंटे में पुलिस ने सुलझाई वारदात
पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर आरोपियों की धरपकड़ के लिए छह पुलिस टीमें गठित की गई थीं। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था मयंक अवस्थी, पुलिस उपायुक्त जोन-3 अभिषेक रंजन, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ओमप्रकाश त्रिपाठी और सहायक पुलिस आयुक्त संयोगितागंज नीती दंडोतिया के मार्गदर्शन में पलासिया थाना पुलिस ने कार्रवाई की।

थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी, तकनीकी साक्ष्यों और आरोपियों की गतिविधियों की निगरानी के आधार पर वारदात का खुलासा किया। कार्रवाई में उपनिरीक्षक जगदीश मालवीय सहित पुलिस टीम शामिल रही।

संबंधित समाचार

ईडी का बड़ा एक्शन
Top News

ईडी का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में की बड़ी कार्रवाई; लाखों रुपए की संपत्तियां की कुर्क

about 13 hours ago
देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती
Top News

देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती:झांकियों में इन पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध; ऊंचाई और मंच की चौड़ाई पर भी नियम

about 14 hours ago
महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप
Top News

महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप:सुरक्षाकर्मियों पर बाल खींचने और मोबाइल छीनने का दावा

about 14 hours ago
पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा
Top News

पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा:इसी कार्यकाल में क्षेत्र की सभी समस्याएं कर देंगे दूर

about 14 hours ago
बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या
Top News

बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या:जिंदा जलाकर उतारा मौत के घात; पड़ोसी बचाने पहुंचा तो उसे भी काटा

about 14 hours ago
पूर्व मंत्री बोले
Top News

पूर्व मंत्री बोले:तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है

about 14 hours ago
धर्मनगरी में 10 हजार वर्गफीट का अवैध निर्माण जमींदोज
Top News

धर्मनगरी में 10 हजार वर्गफीट का अवैध निर्माण जमींदोज:आश्रम की भूमि पर बिना अनुमति बन रहा था दो मंजिला भवन; कार्रवाई के दौरान पुलिस बल रहा तैनात

about 14 hours ago
छात्रों की गूंज की ऐतिहासिक सफलता ने भाजपा के कथित दुष्प्रचार का दिया करारा जवाब
Top News

छात्रों की गूंज की ऐतिहासिक सफलता ने भाजपा के कथित दुष्प्रचार का दिया करारा जवाब:जीतू पटवारी

about 14 hours ago
माफ कीजिए, पप्पू ‘वो’ नहीं
Top News

माफ कीजिए, पप्पू ‘वो’ नहीं

about 14 hours ago
सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत के छह साल बाद कोर्ट का फैसला
Top News

सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत के छह साल बाद कोर्ट का फैसला:परिवार को ब्याज सहित इतने लाख रुपए क्षतिपूर्ति

about 14 hours ago
पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा
Top News

पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा:पितृ ऋण से मुक्ति का पावन पर्व

about 14 hours ago
एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी
Top News

एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अगले ढाई साल में होंगी 3.5 लाख सरकारी भर्तियां

about 14 hours ago
कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी
Top News

कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी:सड़क पर रोककर किया परेशान; तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

about 14 hours ago
तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत
Top News

तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत:सीसीटीवी में कैद

about 15 hours ago
सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य
Top News

सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य:बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा की कार्रवाई सिर्फ आम नागरिकों तक; आरोपी रसूखदार नेताओं के सामने क्यों डाले हथियार!

about 15 hours ago
रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी
Top News

रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी:फोन की लत से बच्चे हो रहे बेकाबू; स्क्रीन की लत से बढ़ी परेशानी, थेरेपी सेंटरों में लग रही कतार

about 15 hours ago
थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग
Top News

थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग:भ्रष्टाचार की बलि चढ़ी सड़क; निगम के दावों का खुलासा

about 15 hours ago
डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था
Top News

डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:शाम 4 बजे से कई मार्गों पर डायवर्जन; इस मंदिर पहुंचेंगी शहरभर से झांकियां

about 15 hours ago
‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान
Top News

‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान:कांग्रेस का प्रदर्शन

about 15 hours ago
14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक
Top News

14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक:महू का तस्कर आया गिरफ्त में

about 15 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!