दक्षिण में झटका...भाजपा छोड़ बनाई नई पार्टी: विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, चेन्नई।
तमिलनाडु भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी के. अन्नामलाई ने भाजपा से अलग होकर नई राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया है। सोशल मीडिया पर जारी वीडियो संदेश में अन्नामलाई ने कहा कि उनकी नई पार्टी तमिलनाडु की राजनीति में वैकल्पिक ताकत के रूप में उभरेगी और 2031 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी।
मेरे और पार्टी नेतृत्व के विचार अब एक जैसे नहीं रहे
अन्नामलाई ने दावा किया कि पिछले डेढ़ साल से भाजपा की शीर्ष नेतृत्व के साथ उनके वैचारिक मतभेद चल रहे थे। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु की राजनीति को आगे बढ़ाने को लेकर उनके और पार्टी नेतृत्व के विचार अब एक जैसे नहीं रहे।
'तमिल लोगों और भाजपा के बीच कठिन फैसला था'
वीडियो संदेश में अन्नामलाई ने कहा कि उनके लिए भाजपा में बने रहना या तमिल जनता के हितों के साथ खड़े रहना, दोनों के बीच फैसला करना आसान नहीं था। उन्होंने बताया कि 4 दिसंबर 2025 को ही उन्होंने पार्टी नेतृत्व को अपने इस्तीफे के फैसले की जानकारी दे दी थी। हालांकि, उन्हें विधानसभा चुनाव तक इंतजार करने की सलाह दी गई थी। आखिरकार 2 जून 2026 को उन्होंने भाजपा से इस्तीफा दे दिया।
मोदी से प्रभावित होकर राजनीति में आए थे
अन्नामलाई ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व से प्रभावित होकर 2020 में भाजपा में शामिल हुए थे। उनका उद्देश्य तमिलनाडु की राजनीति में बदलाव लाना और नई राजनीतिक संस्कृति स्थापित करना था। उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताते हुए कम समय में बड़ी जिम्मेदारियां सौंपीं, जिसके लिए वे पार्टी के आभारी हैं।
6 साल का राजनीतिक सफर
कर्नाटक कैडर के पूर्व आईपीएस अधिकारी अन्नामलाई ने अगस्त 2020 में भाजपा जॉइन की थी। पार्टी में शामिल होने के कुछ ही समय बाद उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया और 2021 में तमिलनाडु भाजपा की कमान सौंप दी गई।
उनके नेतृत्व में भाजपा ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की कोशिश की और "एन मन्न, एन मक्कल" यात्रा के जरिए राज्यभर में जनसंपर्क अभियान चलाया। हालांकि 2021 और 2026 के विधानसभा चुनावों में भाजपा को अपेक्षित सफलता नहीं मिली। 2026 के चुनाव में भाजपा केवल एक सीट जीत सकी।
भाजपा के लिए कितना बड़ा झटका?
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अन्नामलाई के जाने से भाजपा को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। युवा और शहरी मतदाताओं के बीच पार्टी की पकड़ कमजोर हो सकती है। तमिलनाडु में भाजपा का सबसे प्रमुख चेहरा पार्टी से अलग हो गया है।
डीएमके विरोधी वोटों के बिखरने की संभावना
डीएमके विरोधी वोटों के बिखरने की संभावना बढ़ सकती है। हालांकि कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि भाजपा का वोट बैंक पूरी तरह अन्नामलाई पर निर्भर नहीं है और प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता तथा NDA गठबंधन का समर्थन पार्टी को मजबूती देता रहेगा।
तमिलनाडु की राजनीति में नया समीकरण
अन्नामलाई की नई पार्टी के गठन से तमिलनाडु की राजनीति में नए समीकरण बनने की संभावना है। ऐसे समय में जब अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके तेजी से उभर रही है और राज्य की राजनीति में नए विकल्पों की चर्चा हो रही है।
अन्नामलाई का यह कदम आगामी वर्षों में भाजपा और तमिलनाडु की राजनीति दोनों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या अन्नामलाई अपनी नई पार्टी को राज्य की राजनीति में मजबूत विकल्प बना पाएंगे या उनका प्रभाव भाजपा के वोट बैंक तक ही सीमित रहेगा।
संबंधित समाचार

भारी बारिश ने जम्मू-कश्मीर में बिगाड़े हालात:अमरनाथ व वैष्णो देवी यात्रा पर लगी रोक

गलत ट्रेन ने बना दिया मानव तस्करी का शिकार:एक साल तक बंधक बनाकर यौन शोषण; इस शहर में बेच दिया

15 टन डॉलर चना चोरी का 24 घंटे में खुलासा:ट्रक मालिक ही निकला मास्टरमाइंड; तीन आरोपी गिरफ्तार

वीडियो देखिए, भोपाल कूच पर बवाल:मुआवजे की मांग कर रहे किसानों पर पुलिस का एक्शन; आंसू गैस-वाटर कैनन के बाद सड़क पर धरना, दी आंदोलन की चेतावनी

अवैध कब्जा हटाने पहुंची टीम पर हमला:बीच में ही रोकना पड़ी कार्रवाई; सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों पर एक्शन की तैयारी

गुरु पूर्णिमा पर प्रदेश में मनाया जाएगा महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्व:मुख्यमंत्री ने ली आयोजन की तैयारियों की बैठक

नशेड़ियों का अड्डा बनी पानी की टंकी:शाम होते ही लगता है असामाजिक तत्वों का जमावड़ा; इलाके में भय का माहौल

वीडियो देखिये, उत्तराखंड में बारिश का कहर:भूस्खलन के बाद देहरादून-मसूरी स्टेट हाईवे बंद; प्रशासन ने जारी किए सुरक्षा निर्देश

पहली के छात्र से दुर्व्यवहार को लेकर स्कूल में बवाल:अभाविप ने किया हंगामा; जनपद अध्यक्ष को परिसर से बाहर निकाला

कुपोषण मुक्त शहर के लिए कवायद:योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश; लापरवाही पर दो परियोजना अधिकारियों को नोटिस

वीडियो देखिये, अखिलेश यादव ने छात्रों के प्रदर्शन को लेकर सरकार पर साधा निशाना:बोले- युवाओं के भविष्य के साथ हो रहा खिलवाड़; गुस्सा अब सड़कों पर दिखाई दे रहा

'ऑपरेशन लोटा' सफल:2 किलो चांदी का बर्तन ढूंढने के लिए 24 घंटे तक खंगाला सैकड़ों टन कचरा

नरोत्तम की धमकी का मतलब:निशाना सरकार तो नहीं?

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला:सुप्रीम कोर्ट ने दिए यह निर्देश; कहा- यह अपराध का मामला है, राजनीति का नहीं

वीडियो देखिये, एक गलती और जिंदगी बदल गई:नशे की गिरफ्त से बाहर आए व्यक्ति ने साझा की दर्दभरी कहानी; युवाओं से की नशे से दूर रहने की अपील

इस बीमारी की मिली पहली वैक्सीन:इस संस्था ने दी मंजूरी, 4 से 60 साल तक के लोग लगवा सकेंगे डोज

सरेबाजार सीना जोरी...:6447 के बजाय 22000 स्क्वेयर फीट का निर्माण कर रहे दो व्यापारी

वीडियो देखिये, कॉकरोच जनता पार्टी का प्रतिनिधिमंडल मिला केंद्रीय मंत्री से:रखीं तीन मांगें; सोनम वांगचुक की रिहाई और नीट मामले में मुआवजे की मांग

राजपरिवार में संपत्ति विवाद:महासमझौते पर फिर टली सुनवाई; अब 27 जुलाई होगी अगली तारीख

करोड़ों का किताब घोटाला:निगम के गोदाम से लाखों सरकारी किताबें गायब; ब्लैक मार्केटिंग की आशंका
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!