चित्रक शाह काे झटका: एड्रेस कॉलोनी फेज-3 की मंजूरी रेरा ने की खारिज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पीपलिया कुम्हार इलाके में एड्रेस कॉलोनी के दो फेज बनाने के बाद तीसरे फेज की मंजूरी के आवेदन को रेरा ने खारिज कर दिया है। ये कॉलोनी शिवालिका रियलटीज प्रालि ने डेवलप की है, जिसके संचालक चित्रक शाह को इससे बड़ा झटका लगा है। उन्होंने इस कालोनी की जमीन में बड़ा खेल किया था जो रेरा ने पकड़ लिया। जमीन नवनिर्माण हाऊसिंग सोसायटी से खरीदी थी। ये सौदा उचित नहीं माना गया।
रेरा यानी रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी का गठन वर्ष 2016 में तत्कालीन शिवराजसिंह सरकार ने इसलिए किया था ताकि कालोनी-टाऊनशिपों में होने वाले खेल को रोका जा सके और इसमें निवेश करने वालों के हित सुरक्षित रह सकें।
लेकिन इसके बावजूद कालोनाइजर-बिल्डर खेल करने से बाज नहीं आते। ताजा मामला शिवालिका रियलटीज प्रा. लि. का है जिसके मालिक चित्रक शाह हैं। उन्होंने पीपल्या कुम्हार (देवास नाका से पास) में एड्रेस कालोनी के दो फेज तो बना लिए लेकिन तीसरे फेज में खेल कर दिया।
ये गड़बड़ी रेरा ने पकड़ ली। और मंजूरी के लिए दिए गए आवेदन को खारिज कर दिया। सूत्रों ने बताया कि यह प्रोजेक्ट पिपलिया कुम्हार में विविध सर्वे नंबर की 1.216 हेक्टेयर जमीन पर प्रस्तावित है। इसमें रेरा ने पाया कि सर्वे नंबर 23/3/5 की 0.139 हेक्टेयर जमीन नवनिर्माण हाऊसिंग सोसायटी से साल 2006 में खरीदी गई थी।
रेरा ने इस खरीदी के संबंध में नियमों का हवाला देकर कंपनी से विस्तृत जानकारी मांगी थी। कंपनी ने जो जवाब दिया उसमें रेरा ने पाया कि इस जमीन की खरीदी के संबंध में म.प्र.कोऑपरेटिव सोसाइटी एक्ट 1960 की धारा 38 व 39 व नियम 29 का उल्लंघन किया गया है।
इस नियम के तहत संस्था के बायलॉज में जमीन खरीदी के संबंध में प्रावधान होना चाहिए। इसका पालन शाह ने नहीं किया है। ये भी पता चला कि हाऊसिंग सोसायटी ने अपनी संपत्ति का विक्रय, हस्तांतरण या व्यवहार, रजिस्ट्रार की पूर्व मंजूरी के बिना अवैधानिक रूप से किया क्योंकि शिवालिका रियलटीज विक्रय संबंधी मंजूरी के दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाई।
ऐसे में उनके द्वारा नवंबर 2006 में ली गई इस जमीन की रजिस्ट्री को विधिक दस्तावेज नहीं माना जा सकता है। चित्रक शाह 25 वर्षों से कंपनी का संचालन कर रहे हैं और अब उनके अन्य प्रोजेक्ट भी रेरा के निशाने पर आ गए हैं।
बिना वैध मंजूरी कुछ नहीं होगा
रेरा ने साफ कर दिया है कि चूंकि यह जमीन सोसाइटी की है इसलिए इस संबंध में जब तक हाऊसिंग सोसायटी के पास वैध व पूर्व मंजूरी नहीं होगी, सर्टिफिकेट आदि दस्तावेज नहीं होंगे, जमीन के विक्रय को मान्यता नहीं दी जाएगी। भले ही इसमें संस्था द्वारा ही जमीन की रजिस्ट्री भी कराई गई हो।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!