खबर
Top News

'जली रोटी' की फोटो भेजी, अगले दिन मिली बेटी की जली लाश: मां ने लगाया हत्या का आरोप; पति बोला- खुद लगाई आग

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 अगस्त 2026, 11:33 pm
शेयर करें:
'जली रोटी' की फोटो भेजी, अगले दिन मिली बेटी की जली लाश

खुलासा फर्स्ट, राजगढ़।
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। महिला का शव उसके कमरे में जली अवस्था में मिला, जबकि पास में डीजल की प्लास्टिक की केन भी पड़ी थी। घटना के बाद मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर हत्या कर शव जलाने का आरोप लगाया है। वहीं पति का दावा है कि पत्नी ने खुद पर डीजल डालकर आत्महत्या की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कमरे में मिला जला शव
भोजपुर थाना क्षेत्र के अटेपुर गांव में शुक्रवार सुबह 22 वर्षीय नानूबाई का जला हुआ शव कमरे में मिला। शरीर के अधिकांश कपड़े जल चुके थे और कुछ जले हुए कपड़े शरीर से चिपके हुए थे। मौके से डीजल की एक प्लास्टिक की केन भी बरामद हुई है।

मां का आरोप- दामाद ने बेटी को मारकर जलाया
मृतका की मां का आरोप है कि उसकी बेटी की हत्या कर शव को जलाया गया है। उन्होंने बताया कि घटना से एक दिन पहले दामाद ने व्हाट्सएप पर जली हुई रोटी की फोटो भेजकर नानूबाई का अपमान किया था। उनका कहना है कि बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।

तीन साल पहले हुई थी शादी
नानूबाई की शादी करीब तीन वर्ष पहले उदियापुरा निवासी जगदीश तंवर से हुई थी। परिजनों के मुताबिक, शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद चलता रहता था। करीब चार महीने पहले ही सामाजिक रीति-रिवाज के बाद उसका ससुराल आना-जाना शुरू हुआ था।

मायके पक्ष का आरोप है कि पति का पहले गांव की एक युवती से प्रेम संबंध था, जिसका असर वैवाहिक जीवन पर भी पड़ रहा था।

पति का दावा- पत्नी ने खुद लगाई आग
पति जगदीश तंवर ने पुलिस को बताया कि सुबह नानूबाई ने सभी को चाय बनाकर पिलाई थी। इसके बाद परिवार के सदस्य अपने-अपने काम से बाहर चले गए। उसका कहना है कि वह भी शौच के लिए घर से बाहर था। इसी दौरान नानूबाई ने कमरे में रखी डीजल की केन से खुद पर डीजल डालकर आग लगा ली।

उसने बताया कि सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचा और पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक नानूबाई की मौत हो चुकी थी।

हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटनास्थल से मिले साक्ष्य जुटाए हैं। मायके पक्ष के आरोप और पति के बयान के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।

संबंधित समाचार

छात्रों की गूंज पर मुख्यमंत्री का पलटवार
Top News

छात्रों की गूंज पर मुख्यमंत्री का पलटवार:कहा- यह झूठ की गूंज है; महत्वपूर्ण मुद्दों पर तथ्यों के साथ संवाद होना चाहिए

about 3 hours ago
देखिये वीडियो, बियर की बोतल में दिखे कीड़े
Top News

देखिये वीडियो, बियर की बोतल में दिखे कीड़े:कहीं आप भी तो नहीं पी रहे कीड़े वाली शराब; वीडियो ने मचाया हड़कंप

about 4 hours ago
सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज
Top News

सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज:मुख्यमंत्री ने किया मार्ग का औचक निरीक्षण; कहा- जनता के सहयोग से आसान हो रहा विकास का काम

about 4 hours ago
आरएसएस का शाखा संगम
Top News

आरएसएस का शाखा संगम:लाल परेड ग्राउंड में जुटे 30 हजार स्वयंसेवक; शारीरिक प्रदर्शन और घोष वादन भी

about 5 hours ago
एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार
Top News

एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार:घेराबंदी कर पकड़ा; बड़ी मात्रा में नशा किया जब्त

about 5 hours ago
कार्यक्रम खत्म, सड़कों पर जाम
Top News

कार्यक्रम खत्म, सड़कों पर जाम

about 5 hours ago
अतिथि शिक्षकों का दर्द छलका
Top News

अतिथि शिक्षकों का दर्द छलका:गिटार पर गाया; ‘लाखों डॉक्टर-इंजीनियर बनाए, आज हम ही फटेहाल’

about 5 hours ago
‘अंधभक्त' शब्द के पीछे राहुल गांधी का असली निशाना क्या
Top News

‘अंधभक्त' शब्द के पीछे राहुल गांधी का असली निशाना क्या:छात्र और अंधभक्त में फर्क सिर्फ राजनीति नहीं; राहुल का तर्क कितना ठोस

about 5 hours ago
गणेशजी संग विराजे पांच हनुमान मंदिर
Indore

गणेशजी संग विराजे पांच हनुमान मंदिर:शहर की वायरल प्रतिमा

about 5 hours ago
छात्रों की गूंज के बाद बयानबाजी का दौर शुरू
Top News

छात्रों की गूंज के बाद बयानबाजी का दौर शुरू:भाजपा-कांग्रेस ने एक-दूसरे पर किए आक्रामक वार

about 5 hours ago
पानी से भरे गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत
Top News

पानी से भरे गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत:स्कूल की छुट्टी पर घर से खेलने निकला था; कपड़े मिलने के बाद चला पता

about 5 hours ago
शहर का बड़ा गणपति
Top News

शहर का बड़ा गणपति:जहां हर दर्शन में बसती है सवा सौ साल पुरानी परंपरा

about 6 hours ago
मरीज की मौत के बाद एमवायएच में हंगामा
Top News

मरीज की मौत के बाद एमवायएच में हंगामा:परिजन ने सर्जरी विभाग के रेजिडेंट डॉक्टर से की हाथापाई; विरोध में डॉक्टरों ने कुछ देर रोका काम

about 6 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मुख्यमंत्री बोले; करोड़ों श्रद्धालुओं की सुविधा हमारी जिम्मेदारी, नागरिकों के सहयोग से आसान हुआ सड़क चौड़ीकरण, नागरिकों ने फूल बरसाकर किया स्वागत

about 6 hours ago
सीनियर्स से प्रताड़ित महिला डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास
Top News

सीनियर्स से प्रताड़ित महिला डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास:एमजीएम मेडिकल कॉलेज का मामला

about 6 hours ago
फ्लाईओवर से 75 फीट नीचे गिरी तेज रफ्तार BMW
Top News

फ्लाईओवर से 75 फीट नीचे गिरी तेज रफ्तार BMW:3 युवकों की मौत; एक गंभीर

about 6 hours ago
212 दुकानें बंद, व्यापारियों का प्रदर्शन जताया आक्रोश
Top News

212 दुकानें बंद, व्यापारियों का प्रदर्शन जताया आक्रोश:फुटपाथ माफियाओं का जुलूस निकालो

about 6 hours ago
गणेश उत्सव का पोस्टर फाड़ने को लेकर विवाद
Top News

गणेश उत्सव का पोस्टर फाड़ने को लेकर विवाद:दो पक्षों में मारपीट; चार लोगों पर केस दर्ज, छह थानों का पुलिस बल तैनात, चार लोगों के घायल होने की सूचना

about 6 hours ago
सबूत देने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस
Top News

सबूत देने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस:फर्जी स्टाम्प मामले में पीड़ित का आरोप

about 6 hours ago
देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज में पुलिस से नोकझोंक पर सियासत
Top News

देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज में पुलिस से नोकझोंक पर सियासत:पूर्व मंत्री बोले- तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है; राहुल गांधी का कार्यक्रम है, कई सिंघम आए और चले गए, ये इंदौर है प्यारे

about 6 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!