बुजुर्ग दंपती के शव मिलने से फैली सनसनी: प्लास्टिक में लपेटकर बक्से में छिपाया था; ऊपर रखे थे बिस्तर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उदयपुर।
आदिवासी अंचल सायरा थाना क्षेत्र के पुनावली गांव में दो दिनों से लापता बुजुर्ग पति-पत्नी के शव उनके ही घर के एक बक्से से मिलने के बाद सनसनी फैल गई। शुक्रवार सुबह घर से तेज बदबू आने पर आसपास के लोगों ने तलाशी ली।
प्लास्टिक में लिपटे पति-पत्नी के शव मिले
इसी दौरान बक्से से बदबू आने पर उसे खोला गया तो अंदर प्लास्टिक में लिपटे पति-पत्नी के शव मिले। सूचना मिलते ही सायरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर गोगुंदा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
दूध देने नहीं पहुंचे तो सामने आया मामला
मृतकों की पहचान लहरीलाल पालीवाल और उनकी पत्नी राधा देवी के रूप में हुई है। लहरीलाल दूध बेचने का काम करते थे। बुधवार सुबह जब वह दूध देने नहीं पहुंचे तो पड़ोसी उनके घर पहुंचे। दरवाजा खुला था, लेकिन दोनों घर में मौजूद नहीं थे।
राजकोट में काम करता है बेटा
पड़ोसियों ने उनके बेटे को सूचना दी, जो गुजरात के राजकोट में काम करता है। बेटे ने रिश्तेदारों से माता-पिता की तलाश करने को कहा। जब कहीं पता नहीं चला तो वह खुद गांव पहुंचा और पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
बक्से में छिपाकर रखे गए थे शव
शुक्रवार सुबह घर से दुर्गंध आने के बाद ग्रामीणों ने दोबारा तलाशी ली। बक्से के पास पहुंचने पर बदबू और तेज हो गई। बक्सा खोलने पर दोनों के शव प्लास्टिक में लिपटे मिले। परिजनों का आरोप है कि हत्या के बाद शवों को बक्से में रखकर उसके ऊपर बिस्तर डाल दिए गए, ताकि किसी को घटना का पता न चले।
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
हालांकि पुलिस अभी इस दावे और हत्या की परिस्थितियों की जांच कर रही है। दंपती के बेटे के मुताबिक, मंगलवार रात उसकी मां से फोन पर बात हुई थी। इसके बाद दोनों सो गए थे। अगले दिन सुबह दोनों के घर में नहीं मिलने की जानकारी सामने आई।
गांव में अकेले रहते थे दोनों
परिजनों और ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि मंगलवार देर रात किसी ने घर में घुसकर दोनों की हत्या की और शवों को बक्से में छिपा दिया। दोनों बुजुर्ग गांव में अकेले रहते थे, क्योंकि उनका बेटा राजकोट में नौकरी करता है।
एक दिन पहले ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया था
दंपती के लापता होने के 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर गुरुवार को ग्रामीणों ने सायरा थाने का घेराव किया था। ग्रामीणों ने पुलिस से बुजुर्ग दंपती को जल्द तलाशने की मांग की थी।
शव मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल को जांच के दायरे में लेते हुए संदिग्धों और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात के पीछे कौन था और दंपती की हत्या किस वजह से की गई।
संबंधित समाचार

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप:परिजनों ने जहरीली होने का जताया शक; जांच शुरू, कांग्रेस ने उठाए सवाल

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर:नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!