खबर
Top News

वरिष्ठ अधिकारी को मुनाफे का झांसा देकर करोड़ों की ठगी: 31 ट्रांजेक्शन में ऐंठी रकम; वॉट्सएप ग्रुप से शुरू हुआ खेल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 जून 2026, 1:29 pm
शेयर करें:
वरिष्ठ अधिकारी को मुनाफे का झांसा देकर करोड़ों की ठगी

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
शेयर बाजार में निवेश पर हर दिन 5 प्रतिशत मुनाफे और आईपीओ अलॉटमेंट का लालच देकर सांची दुग्ध संघ के एक वरिष्ठ अधिकारी से 1 करोड़ 77 लाख रुपए की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने योजनाबद्ध तरीके से विश्वास जीतकर पीड़ित से 31 अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए करोड़ों रुपए अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए।

मात्र 26 हजार रुपए में बेचा खाता
मामले की जांच कर रही राज्य साइबर पुलिस को एक चौंकाने वाली जानकारी भी मिली है। जिस बैंक खाते में ठगी की रकम भेजी गई थी, उसके धारक ने पूछताछ में बताया कि उसने अपना खाता मात्र 26 हजार रुपए में बेच दिया था।

साइबर थाने में शिकायत दर्ज
राज्य साइबर पुलिस के एसपी सव्यसांची सराफ के अनुसार, मक्सी रोड स्थित सांची दुग्ध संघ ट्रेनिंग सेंटर के उप महाप्रबंधक दीपक कुमार ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

शेयर बाजार और आईपीओ मे निवेश का दिया लालच
शिकायत में बताया गया कि कुछ समय पहले उन्हें 'एस108 कोटक वेल्थ इनसाइट' नाम के एक वॉट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया था। ग्रुप में शेयर बाजार और आईपीओ निवेश के जरिए कम समय में भारी मुनाफा कमाने के दावे किए जाते थे। लगातार दिखाई जा रही कथित सफलता की कहानियों और निवेश सलाह से प्रभावित होकर दीपक कुमार भी इस जाल में फंस गए।

फर्जी ट्रेडिंग एप डाउनलोड कराकर की ठगी
ठगों ने पीड़ित को 'नियोकोट प्रो' नाम का एक कथित ट्रेडिंग एप्लिकेशन डाउनलोड कराया। इसके बाद आधार कार्ड और पैन कार्ड की जानकारी लेकर ऐप पर निवेश खाता खोलने का दावा किया गया।

शुरुआत में अच्छा रिटर्न और बढ़ता मुनाफा दिखाया
शुरुआत में पीड़ित को निवेश पर अच्छा रिटर्न और बढ़ता हुआ मुनाफा दिखाया गया, जिससे उनका भरोसा बढ़ता गया। इसके बाद अलग-अलग बहानों से लगातार निवेश करवाया गया। जब पीड़ित ने अपनी राशि निकालने की कोशिश की, तब उन्हें एहसास हुआ कि वे साइबर ठगी का शिकार हो चुके हैं।

डिजिटल लेन-देन की जांच
जांच में सामने आया है कि ठगों ने अलग-अलग खातों और ट्रांजेक्शनों के माध्यम से कुल 1.77 करोड़ रुपए अपने कब्जे में कर लिए। पूरी रकम 31 अलग-अलग लेन-देन के जरिए ट्रांसफर कराई गई। साइबर पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और डिजिटल लेन-देन की जांच कर रही है।

बैंक खाता बेचने वाला भी जांच के घेरे में
जांच के दौरान जिस खाते में रकम पहुंची, उसके धारक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसने दावा किया कि उसने अपना बैंक खाता 26 हजार रुपए में किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि खाते का वास्तविक उपयोग कौन कर रहा था और इस साइबर गिरोह के पीछे कौन लोग शामिल हैं।

साइबर पुलिस की सलाह
विशेषज्ञों का कहना है कि शेयर बाजार में रोजाना निश्चित मुनाफे का दावा करने वाले व्हाट्सएप ग्रुप, टेलीग्राम चैनल और फर्जी निवेश ऐप से सावधान रहें। किसी भी अनजान प्लेटफॉर्म पर निवेश करने से पहले उसकी वैधता की जांच अवश्य करें।

संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार
Top News

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

about 13 hours ago
फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा
Top News

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

about 13 hours ago
मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद
Top News

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

about 13 hours ago
किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया
Top News

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

about 14 hours ago
नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर
Top News

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

about 14 hours ago
एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या
Top News

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

about 14 hours ago
नगर निगम का घोटाला
Top News

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

about 14 hours ago
इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं
Top News

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

about 14 hours ago
जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी
Top News

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

about 14 hours ago
बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी
Top News

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

about 14 hours ago
नीलोफर हत्याकांड
Top News

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

about 14 hours ago
पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन
Top News

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

about 14 hours ago
शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली
Top News

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

about 14 hours ago
सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट
Top News

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

about 14 hours ago
जोन में संपत्ति कर घोटाला
Top News

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

about 15 hours ago
इंदौर की हरियाली पर फिर वार
Top News

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

about 15 hours ago
देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा
Top News

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

about 15 hours ago
सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं
Top News

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

about 15 hours ago
गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह
Top News

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

about 15 hours ago
गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा
Indore

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत

about 15 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!