खबर
Top News

पास होने के बाद भी नियुक्ति नहीं सड़कों पर उतरे चयनित अभ्यर्थी: सिस्टम की लापरवाही पर फूटा आक्रोश

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

01 जुलाई 2026, 7:31 pm
शेयर करें:
पास होने के बाद भी नियुक्ति नहीं सड़कों पर उतरे चयनित अभ्यर्थी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के मुख्यालय पोलो ग्राउंड के बाहर इन दिनों एक विचलित कर देने वाला मंजर देखने को मिल रहा है। कार्यालय सहायक ग्रेड-3 भर्ती परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके सैकड़ों अभ्यर्थी अपनी नियुक्ति की मांग को लेकर संघर्ष के बीच अब सीधे सड़क पर उतर आए हैं।

यहां का नजारा हृदय विदारक है, जहां बारिश के बीच एक मां अपने डेढ़ साल के बेटे को गोद में लेकर न्याय की गुहार लगा रही है, तो दूसरी ओर एक गर्भवती महिला अभ्यर्थी अपने भविष्य के लिए कतार में खड़ी है।

यह उन 350 से अधिक चयनित अभ्यर्थियों की हताशा है, जिन्हें परीक्षा पास करने के बावजूद अब तक नियुक्ति नहीं मिली है। धार जिले के कुक्षी से आईं प्रीति वर्मा और राजगढ़-ब्यावरा से पहुंचीं निकिता गुप्ता जैसी अनेक महिलाएं इस बात का प्रमाण है कि किस तरह प्रशासनिक ढिलाई और गलत निर्णयों ने न केवल उनके कॅरियर को ठप कर दिया है, बल्कि उनके पूरे परिवार को मानसिक, आर्थिक और सामाजिक संकट में डाल दिया है।

विभाग की ओर से बार-बार दिए गए आश्वासनों और दूसरी नौकरी ढूंढ लो, जैसी असंवेदनशील नसीहतों ने इन अभ्यर्थियों के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया है।

परिणाम के बाद भी नियुक्ति फाइलों में दबी रही... नवंबर 2025 में इंदौर मुख्यालय पर आंदोलन के बाद 15 दिनों में परिणाम जारी करने का निर्देश मिला, लेकिन परिणाम आने के बाद भी नियुक्ति फाइलों में ही दबी रही।

चयनित का भविष्य संकट में
प्रदर्शनकारियों का सवाल है, जब विभाग को 818 रिक्त पदों की जानकारी थी, तो रोस्टर तैयार करते समय इसका प्रावधान क्यों नहीं किया गया? जब बड़ी संख्या में कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं, तो योग्य अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने के बजाय उन्हें सड़कों पर क्यों बैठाया जा रहा है?

ऊर्जा मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों के आश्वासनों के बावजूद, प्रशासनिक लापरवाही के इस खेल ने 545 चयनित अभ्यर्थियों के भविष्य को संकट में डाल दिया है। आज प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 100 से अधिक अभ्यर्थी इसी मांग के साथ अड़े हैं कि उनकी नियुक्ति प्रक्रिया का तत्काल समापन हो और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

जल्द नियुक्ति आदेश जारी होंगे
अरविंदो पिछले साल सहायक ग्रेड-3 के कैंडिडेट हैं। पिछले साल परीक्षा परिणाम जारी हुए थे और उसके बाद कुछ प्रश्नों को लेकर हाई कोर्ट में केस चला गया था। हाई कोर्ट का निर्णय आने के बाद रिजल्ट रिवाइज हुआ और प्रथम चरण में लगभग 250 लोगों के नियुक्ति आदेश जारी किए जा चुके हैं।

बाकी लगभग 200 अभ्यर्थी और रह गए हैं, जिनके नियुक्ति आदेश जारी होने हैं, उसी की मांग को लेकर ये लोग बैठे हुए हैं। कुछ कानूनी विवादों के कारण विलंब हुआ है। कुछ विषय ऐसे हैं जिनका समाधान करने में समय लग रहा है, लेकिन विभाग का पूरा प्रयास है कि जल्द से जल्द इन अभ्यर्थियों के नियुक्ति आदेश जारी किए जाएंगे। - प्रकाश सिंह चौहान,

मुख्य महाप्रबंधक मप्रपक्षेविविकं बहानों के जरिये नियुक्ति को टाला
दिसंबर 2024 में शुरू हुई इस प्रक्रिया के तहत मार्च 2025 में परीक्षा हुई, इसके बाद मई 2025 में परिणाम आए और जून 2025 तक दस्तावेजों का परीक्षण भी पूरा हो गया। इसके बाद कभी ऑर्गनाइजेशन स्ट्रक्चर का बहाना, कभी कोर्ट केस का हवाला, तो कभी संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण को ढाल बनाकर नियुक्ति को टाला जाता रहा है, जबकि हकीकत यह है कि मीडिया के समक्ष खुद विभाग ने स्वीकार किया है कि भर्ती पर कोई न्यायिक स्थगन नहीं है।

संबंधित समाचार

सीएम का दिखा मजाकिया अंदाज
Top News

सीएम का दिखा मजाकिया अंदाज:कहा- मुख्यमंत्री बनते ही पता चला इतनी भारी मार पड़ती है; लाड़ली बहना ही बहुत महंगी पड़ गई

12 minutes ago
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना
Top News

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना:बोले- चुनाव हारने का रिकॉर्ड; जनता में भ्रम पैदा कर रही कांग्रेस

36 minutes ago
सरकारी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रिटायर्ड एसआई को ठगा; प्रोसेसिंग के नाम पर ऐंठे रुपए

about 1 hour ago
पहली बार आधुनिक रोलर से तैयार होगी पिच
Top News

पहली बार आधुनिक रोलर से तैयार होगी पिच:मैच से पहले रोलर स्टेडियम पहुंचे; जानिए क्या होगा बदलाव

about 1 hour ago
तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत
Top News

तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत:मेट्रो डिवाइडर से टकराकर व्यापारी की गई जान; प्रॉपर्टी ब्रोकर का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

about 1 hour ago
भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश
Top News

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

about 19 hours ago
फिर लड़कों से आगे बेटियां
Top News

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

about 19 hours ago
चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे
Top News

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

about 19 hours ago
अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी
Top News

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

about 19 hours ago
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे
Top News

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

about 19 hours ago
16 हजार का लोन
Top News

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

about 19 hours ago
टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक
Top News

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

about 19 hours ago
MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार
Top News

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

about 19 hours ago
जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत
Top News

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

about 19 hours ago
अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी
Top News

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

about 20 hours ago
आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल
Top News

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

about 20 hours ago
सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी
Top News

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

about 20 hours ago
इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित
Top News

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

about 20 hours ago
दिग्गज फिल्ममेकर का निधन
Top News

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

about 20 hours ago
हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी
Top News

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!