खबर
Top News

MP में 5935 वनरक्षकों की भर्ती का दूसरा चरण शुरू: जानें पूरा शेड्यूल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

21 सितंबर 2026, 2:19 pm
शेयर करें:
MP में 5935 वनरक्षकों की भर्ती का दूसरा चरण शुरू

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश वन विभाग ने कर्मचारी चयन मंडल की लिखित परीक्षा में सफल 5,935 वनरक्षक अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया के दूसरे चरण की तारीख घोषित कर दी है।

23 से 25 अक्टूबर तक होगा फिजिकल टेस्ट
सफल उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, फिजिकल टेस्ट और पैदल चाल परीक्षण 23 से 25 अक्टूबर तक अलग-अलग वनमंडलों में आयोजित किया जाएगा।

जिन जिलों में 200 से अधिक अभ्यर्थी हैं, वहां पूरी प्रक्रिया तीन दिन यानी 23, 24 और 25 अक्टूबर तक चलेगी।

वहीं, अन्य जिलों में प्रक्रिया 23 और 24 अक्टूबर को पूरी की जाएगी।

इन जिलों में तीन दिन चलेगा परीक्षण
200 से अधिक अभ्यर्थियों वाले जिलों में छतरपुर, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, रीवा, सतना, सागर और शिवपुरी शामिल हैं।

इन जिलों के अभ्यर्थियों का 23, 24 और 25 अक्टूबर को शारीरिक परीक्षण और पैदल चाल परीक्षण किया जाएगा।

बाकी जिलों में अभ्यर्थियों की संख्या कम होने के कारण 23 और 24 अक्टूबर को ही प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

नए बने जिलों के अभ्यर्थियों को अपने मूल पुराने जिले के वनमंडल में ही परीक्षण देना होगा।

कुछ जिलों के अभ्यर्थियों का दूसरे वनमंडल में टेस्ट
मऊगंज और आगर मालवा में स्वतंत्र वनमंडल नहीं होने के कारण इन जिलों के अभ्यर्थियों के लिए अलग व्यवस्था की गई है।

मऊगंज के अभ्यर्थियों का परीक्षण रीवा में होगा। आगर मालवा के अभ्यर्थियों का परीक्षण शाजापुर में होगा।

पांढुर्णा में अभ्यर्थियों की संख्या कम होने के कारण परीक्षण छिंदवाड़ा वनमंडल में आयोजित किया जाएगा।

बायोमीट्रिक सत्यापन अनिवार्य
दूसरे चरण में शामिल सभी अभ्यर्थियों का बायोमीट्रिक सत्यापन किया जाएगा। शारीरिक माप के दौरान यदि किसी अभ्यर्थी को अपनी हाइट या चेस्ट की माप को लेकर आपत्ति है, तो वह मौके पर ही अपील कर सकेगा।

ऐसे मामलों में गठित डॉक्टरी अपील समिति का निर्णय अंतिम माना जाएगा। पुरुषों को 25, महिलाओं को 14 किमी पैदल चाल पूरी करनी होगी वनरक्षक भर्ती के शारीरिक परीक्षण में पैदल चाल परीक्षा अहम होगी।

इसके तहत- पुरुष अभ्यर्थी: 4 घंटे में 25 किलोमीटर, महिला अभ्यर्थी: 4 घंटे में 14 किलोमीटर की पैदल चाल पूरी करनी होगी।

गर्भवती महिला अभ्यर्थियों के लिए भी नियम
शारीरिक परीक्षण के दौरान यदि कोई महिला अभ्यर्थी 12 सप्ताह या उससे अधिक गर्भवती पाई जाती है, तो उसे प्रसव तक अस्थायी रूप से अनुपयुक्त घोषित किया जाएगा।

डिलीवरी के 6 सप्ताह बाद डॉक्टर का फिटनेस सर्टिफिकेट प्रस्तुत करने पर संबंधित अभ्यर्थी का शारीरिक परीक्षण दोबारा आयोजित किया जाएगा।

लिखित परीक्षा में सफल 5,935 अभ्यर्थियों के लिए अब भर्ती प्रक्रिया का यह चरण महत्वपूर्ण है।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और शारीरिक परीक्षण में निर्धारित मानकों को पूरा करने वाले अभ्यर्थी ही आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।

संबंधित समाचार

‘रण’ जीत लिया ‘रणदिवे’ने
Top News

‘रण’ जीत लिया ‘रणदिवे’ने:चैलेंज, इनोवेशन और क्राइसिस मैनेजमेंट के नए योद्धा गौरव

1 minute ago
प्रसिद्ध मंदिर में बदले नियम
Top News

प्रसिद्ध मंदिर में बदले नियम:इस समय के बाद नहीं होगा हवन-यज्ञ; उल्लंघन करने पर कार्रवाई

8 minutes ago
मालवा’ में कांग्रेस
Top News

मालवा’ में कांग्रेस:बरसों से जो शहर भाजपा का गढ़; वहीं कांग्रेस ने रचा इतिहास

11 minutes ago
हाईकोर्ट में नया रोस्टर लागू
Top News

हाईकोर्ट में नया रोस्टर लागू:डिवीजन बेंच-1 में जनहित; पर्यावरण और क्रिमिनल मामलों की सुनवाई

17 minutes ago
क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

23 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:पड़ोसी देशों में बढ़ा तनाव; एयरस्ट्राइक में इतने आतंकियों के मारे जाने का दावा, तीन नागरिकों की मौत

44 minutes ago
हिंदू राष्ट्र की मांग को लेकर फिर यात्रा पर निकलेंगे ये संत
Top News

हिंदू राष्ट्र की मांग को लेकर फिर यात्रा पर निकलेंगे ये संत:सैकड़ों किलाेमीटर का सफर करेंगे

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:अनंत चतुर्दशी की तैयारियां तेज; झांकी मार्ग का निरीक्षण करने निकला सरकारी अमला

about 1 hour ago
इंदौर पहुंचे BJYM अध्यक्ष
Top News

इंदौर पहुंचे BJYM अध्यक्ष:सेवा संकल्प यात्रा को लेकर बताया पूरा प्लान; राहुल गांधी पर साधा निशाना

about 1 hour ago
सीमेंटेड सड़क धंसी
Top News

सीमेंटेड सड़क धंसी:10 फीट से ज्यादा गहरा हुआ गड्ढा; जांच में जुटी निगम की टीम

about 2 hours ago
रिहायशी इलाके में तेंदुए की दस्तक
Top News

रिहायशी इलाके में तेंदुए की दस्तक:फार्म विला कॉलोनी के सीसीटीवी में हुआ कैद; रहवासियों में दहशत, वन विभाग ने शुरू की तलाश

about 2 hours ago
महिला इंस्पेक्टर की हत्या
Top News

महिला इंस्पेक्टर की हत्या:हथौड़े से वार कर उतारा मौत के घाट; आरोपी ने भी फांसी लगाकर दी जान

about 2 hours ago
भस्म आरती के नाम पर साइबर ठगी
Top News

भस्म आरती के नाम पर साइबर ठगी:12 श्रद्धालुओं से ऐंठे 30 हजार; थमाया फर्जी VIP पास

about 3 hours ago
छात्रों की गूंज के बाद फीडबैक फॉर्म में दर्ज हुई स्टूडेंट्स की आवाज
Top News

छात्रों की गूंज के बाद फीडबैक फॉर्म में दर्ज हुई स्टूडेंट्स की आवाज:नौकरी; भर्ती परीक्षा, शिक्षा, स्कॉलरशिप और हॉस्टल जैसे मुद्दों का किया जिक्र

about 3 hours ago
8 साल के बच्चे से बेरहमी से मारपीट
Top News

8 साल के बच्चे से बेरहमी से मारपीट:नशे में पिता ने की; 3 दिन कमरे में बंद रखा, आंख-कान पर आई गंभीर चोट

about 3 hours ago
अवैध होर्डिंग-पोस्टर के खिलाफ अनिश्चितकालीन उपवास
Top News

अवैध होर्डिंग-पोस्टर के खिलाफ अनिश्चितकालीन उपवास:गांधी प्रतिमा के नीचे बैठे सामाजिक कार्यकर्ता; बोले- शहर से हटने तक जारी रहेगा

about 4 hours ago
छात्रों की गूंज पर मुख्यमंत्री का पलटवार
Top News

छात्रों की गूंज पर मुख्यमंत्री का पलटवार:कहा- यह झूठ की गूंज है; महत्वपूर्ण मुद्दों पर तथ्यों के साथ संवाद होना चाहिए

about 20 hours ago
देखिये वीडियो, बियर की बोतल में दिखे कीड़े
Top News

देखिये वीडियो, बियर की बोतल में दिखे कीड़े:कहीं आप भी तो नहीं पी रहे कीड़े वाली शराब; वीडियो ने मचाया हड़कंप

about 21 hours ago
सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज
Top News

सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज:मुख्यमंत्री ने किया मार्ग का औचक निरीक्षण; कहा- जनता के सहयोग से आसान हो रहा विकास का काम

about 21 hours ago
आरएसएस का शाखा संगम
Top News

आरएसएस का शाखा संगम:लाल परेड ग्राउंड में जुटे 30 हजार स्वयंसेवक; शारीरिक प्रदर्शन और घोष वादन भी

about 22 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!