खबर
Top News

डॉक्टर का नंबर गूगल पर सर्च करना पड़ा भारी: लिंक भेजकर मोबाइल किया मिरर; खाते से उड़ाए रुपए

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

09 अगस्त 2026, 1:53 pm
शेयर करें:
डॉक्टर का नंबर गूगल पर सर्च करना पड़ा भारी

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
डॉक्टर का नंबर इंटरनेट पर सर्च करना जबलपुर के दो लोगों को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने डॉक्टर बनकर पीड़ितों से संपर्क किया और अपॉइंटमेंट के नाम पर लिंक भेज दिया।

जांच शुरू
लिंक पर क्लिक करते ही आरोपियों ने मोबाइल की मिररिंग कर ली और दोनों के बैंक खातों से कुल 82,594 रुपए दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दिए। मामले की शिकायत के बाद गोरखपुर और भेड़ाघाट पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

बेटी के इलाज के लिए डॉक्टर का नंबर खोज रही थी महिला
पहला मामला गोरखपुर थाना क्षेत्र की हाथीताल लक्ष्मी कॉलोनी का है। यहां रहने वाली सपना विश्वकर्मा (34) की बेटी की तबीयत खराब थी। डॉक्टर का नंबर तलाशते समय उन्हें इंटरनेट पर एक मोबाइल नंबर मिला।

लिंक पर क्लिक करवाया
सपना ने उस नंबर पर कॉल किया तो सामने वाले ने खुद को डॉक्टर बताया। आरोपी ने उन्हें एक लिंक भेजा और कुछ जानकारी भरने के लिए कहा।

इसके बाद पांच रुपए ऑनलाइन जमा करने के लिए भी लिंक पर क्लिक करवाया गया। कुछ दिन बाद सपना ने बैंक खाते का बैलेंस चेक किया तो उनके होश उड़ गए। खाते से 32,595 रुपए गायब थे।

चर्म रोग विशेषज्ञ का नंबर खोज रहे बुजुर्ग भी बने शिकार
दूसरा मामला भेड़ाघाट थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाले कालूराम साहू (64) चर्म रोग विशेषज्ञ का मोबाइल नंबर इंटरनेट पर खोज रहे थे। ऑनलाइन मिले नंबर पर कॉल करने के बाद ठग ने अपॉइंटमेंट के नाम पर उन्हें एक लिंक भेजा।

कालूराम ने जैसे ही लिंक पर क्लिक किया, उनके मोबाइल की मिररिंग के जरिए साइबर ठगों ने खाते तक पहुंच बना ली। कुछ ही समय में उनके बैंक खाते से 49,999 रुपए दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दिए गए।

एक लिंक ने कर दिया मोबाइल का एक्सेस
दोनों मामलों में ठगी का तरीका लगभग एक जैसा सामने आया है। साइबर ठग इंटरनेट पर डॉक्टरों के नाम से उपलब्ध नंबरों का फायदा उठाकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं। इसके बाद अपॉइंटमेंट या मामूली ऑनलाइन भुगतान के बहाने लिंक भेजकर क्लिक करवाया जा रहा है।

लिंक पर क्लिक करने के बाद मोबाइल की गतिविधियों तक पहुंच हासिल कर बैंक खाते से रकम ट्रांसफर करने का आरोप है।

पुलिस ने शुरू की जांच
कालूराम साहू ने ठगी के तुरंत बाद नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। दोनों मामलों की जानकारी पुलिस तक पहुंचने के बाद गोरखपुर और भेड़ाघाट पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अब बैंक खातों में हुए ट्रांजैक्शन, रकम जिन खातों में गई उनकी जानकारी और आरोपियों द्वारा इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबरों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।

साइबर ठगी से बचने के लिए सावधानी जरूरी
डॉक्टर या किसी अन्य सेवा का मोबाइल नंबर इंटरनेट पर सर्च करते समय उसकी आधिकारिक वेबसाइट या सत्यापित स्रोत से पुष्टि करना जरूरी है। अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक करने और मामूली रकम के भुगतान के नाम पर ऐप या लिंक के जरिए एक्सेस देने से बचना चाहिए।

संबंधित समाचार

देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:सड़क किनारे बेहोश मिली गर्भवती महिला; पुलिस की सूझबूझ से समय पर मिली मदद, टीम को 10 हजार रुपए का नकद इनाम

14 minutes ago
डोल ग्यारस की रात क्राइम ब्रांच का पहरा
Top News

डोल ग्यारस की रात क्राइम ब्रांच का पहरा:200 वाहनों की चेकिंग; शराबी और बिना नंबर की बाइकें पकड़ी

18 minutes ago
एशियन गेम्स में MP के खिलाड़ी ने रचा इतिहास
Top News

एशियन गेम्स में MP के खिलाड़ी ने रचा इतिहास:सॉफ्ट टेनिस में जय मीणा ने भारत को दिलाया पहला मेडल

20 minutes ago
सराफा थाना से निराश
Top News

सराफा थाना से निराश:व्यापारी पहुंचे कमिश्नर के दरबार

33 minutes ago
‘छात्रों की गूंज’ के बाद यूथ कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ के बाद यूथ कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान:पास और व्यवस्थाओं को लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष ने उठाए सवाल

40 minutes ago
25 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
Top News

25 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार:दूसरे शहर तक जुड़ी सप्लाई चेन

about 1 hour ago
वकील से मारपीट मामले में एक्शन
Top News

वकील से मारपीट मामले में एक्शन:थाना प्रभारी सहित 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड; वकीलों ने रात 3 बजे तक किया प्रदर्शन

about 1 hour ago
एक्सटेसी कांड
Top News

एक्सटेसी कांड:अब शहर के पार्टी ड्रग्स नेटवर्क की तलाश

about 1 hour ago
प्रसिद्ध मंदिर के मुख्य द्वार पर साधु वेशधारियों का हंगामा
Top News

प्रसिद्ध मंदिर के मुख्य द्वार पर साधु वेशधारियों का हंगामा:पुलिस से भी हुआ विवाद

about 1 hour ago
जल जीवन मिशन के काम में गड़बड़ी का खुलासा
Top News

जल जीवन मिशन के काम में गड़बड़ी का खुलासा:करोड़ों के भुगतान मामले में EOW का एक्शन; 3 इंजीनियर और ठेकेदार पर केस दर्ज

about 1 hour ago
सजल नयनों से होगी बप्पा की विदाई
Top News

सजल नयनों से होगी बप्पा की विदाई:आस्था के रंगों में रंगा शहर; गूंज रहा ‘गणपति बप्पा मोरया'

about 1 hour ago
उद्योग और शैक्षणिक समूह के संस्थापक का निधन
Top News

उद्योग और शैक्षणिक समूह के संस्थापक का निधन:95 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

about 1 hour ago
मृत्यु के तीन साल बाद भी ट्रेजरी अधिकारी की भ्रष्टाचार की सजा बरकरार
Top News

मृत्यु के तीन साल बाद भी ट्रेजरी अधिकारी की भ्रष्टाचार की सजा बरकरार:हाईकोर्ट ने खारिज की अपील

about 2 hours ago
कलयुगी बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या
Top News

कलयुगी बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या:फावड़े से वार कर उतारा मौत के घाट

about 2 hours ago
कोई मामला लंबित नहीं है
Top News

कोई मामला लंबित नहीं है:कोर्ट में केस चल रहा था; शपथ-पत्र देकर कहा

about 2 hours ago
चाय की टपरी के पास मजदूर का शव मिला
Top News

चाय की टपरी के पास मजदूर का शव मिला:सिर पर चोट के निशान; दोस्तों से पूछताछ

about 2 hours ago
फिर नोट बोलेगा
Top News

फिर नोट बोलेगा:डिजिटल का 66% नकदी में बदल सकता है

about 2 hours ago
एशियन गेम्स में मीराबाई चानू ने रचा इतिहास
Top News

एशियन गेम्स में मीराबाई चानू ने रचा इतिहास:28 साल बाद भारत को दिलाया वेटलिफ्टिंग में मेडल; मनु भाकर चूकीं

about 2 hours ago
नकद नारायण की जय-जय
Top News

नकद नारायण की जय-जय:इंदौर में आज नो यूपीआई-डे; कैश में होगा कारोबार

about 2 hours ago
डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में सख्ती
Top News

डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में सख्ती:रैगिंग और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों पर मांगी 24 घंटे में रिपोर्ट

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!