टीआई हत्याकांड मामले में बड़ी कार्रवाई: लाखों की नकदी और डायरियां जब्त; अब ट्रक का FASTag डेटा खंगाल रही पुलिस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच अब एक बड़े अवैध शराब नेटवर्क तक पहुंच गई है।
पुलिस की तफ्तीश में शराब तस्करी, करोड़ों के संभावित वित्तीय लेन-देन और नेटवर्क से जुड़े लोगों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।
लाखों की नकदी और डायरियां जब्त
इसी सिलसिले में देवास पुलिस ने हरदा और टिमरनी में शराब दुकानों से जुड़े कार्यालयों पर लगातार दो दिन छापेमारी की।
कार्रवाई में लाखों रुपए की नकदी, बिक्री और टैक्स के रिकॉर्ड के साथ मुनाफे के बंटवारे का हिसाब रखने वाली डायरियां जब्त की गई हैं।
खंगाला जा रहा नेटवर्क
पुलिस को उस विशेष बैच नंबर की शराब से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं, जो हत्याकांड से जुड़े ट्रक में बरामद हुई थी।
अब जांच का दायरा केवल आरोपियों तक सीमित नहीं है, बल्कि शराब की सप्लाई चेन और उसके पीछे मौजूद लोगों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
हरदा-टिमरनी में शराब कारोबार के दफ्तरों पर छापे
एसपी आदित्य मिश्रा के मुताबिक, मामले में पहले से हिरासत में लिए गए पांच आरोपियों में से दो अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि तीन पुलिस रिमांड पर हैं।
इसी बीच टिमरनी शराब दुकान के एरिया मैनेजर भूपेंद्र राणा को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस टीमों ने शराब कारोबार से जुड़े कार्यालयों की तलाशी लेकर नकदी, टैक्स संबंधी दस्तावेज, बिक्री का हिसाब और पार्टनरों के बीच मुनाफे के बंटवारे की डायरियां बरामद की हैं।
इन दस्तावेजों से शराब कारोबार में शामिल लोगों के आर्थिक संबंधों की जानकारी जुटाई जा रही है।
पत्नी के कियोस्क खाते से भर रहा था ट्रक की किस्त
जांच में वित्तीय लेन-देन को लेकर भी अहम जानकारी सामने आई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी केरम सिंह ने अवैध शराब परिवहन में इस्तेमाल किए गए ट्रक की फाइनेंस किस्तों का भुगतान अपनी पत्नी के कियोस्क बैंक खाते से किया था।
अब पुलिस इस खाते के ट्रांजेक्शन की विस्तृत जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि ट्रक की फाइनेंसिंग और शराब तस्करी के कारोबार में किन लोगों का पैसा लगा था।
6 महीने का FASTag डेटा खंगाल रही पुलिस
गुजरात तक अवैध शराब पहुंचाने के नेटवर्क का पता लगाने के लिए पुलिस ट्रक के पिछले छह महीनों के FASTag रिकॉर्ड की जांच कर रही है।
शुरुआती जांच में महू, पीथमपुर और आलीराजपुर के रास्ते ट्रक के आवागमन की जानकारी मिली है।
इसके अलावा ट्रक की बॉडी में मॉडिफिकेशन करने वाले व्यक्ति की पहचान कर उससे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ट्रक में शराब छिपाकर ले जाने के लिए किस तरह बदलाव किए गए थे और इसमें किन लोगों की मदद ली गई।
राहुल जायसवाल से जुड़ी बसें जब्त, संपत्तियों की जांच
पुलिस अब आरोपियों की संपत्तियों और कारोबारी निवेश की भी पड़ताल कर रही है।
आरोपी राहुल जायसवाल ने पूछताछ में खुद को पार्टनर बताते हुए बसों और पेट्रोल पंपों के संचालन से जुड़े होने का दावा किया था।
हालांकि, जांच में पेट्रोल पंप के दस्तावेज आरोपियों के नाम पर नहीं मिले।
पुलिस चल-अचल संपत्तियों और संभावित बेनामी लेन-देन की जानकारी जुटा रही है। इसी कार्रवाई के तहत राहुल जायसवाल से जुड़ी कुछ बसें जब्त की गई हैं।
फरार आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम
एसपी आदित्य मिश्रा के अनुसार, मामले में चार से पांच आरोपी अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रत्येक पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है।
पुलिस की विशेष टीमें इंदौर, अहमदाबाद और अन्य संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में अब शराब की सप्लाई, ट्रक की आवाजाही, आर्थिक लेन-देन और कारोबार से जुड़े लोगों के बीच संबंधों की अहम भूमिका सामने आ रही है।
पुलिस को जब्त दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच से इस पूरे नेटवर्क के बारे में और जानकारी मिलने की उम्मीद है।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, अयोध्या में दीपोत्सव का नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी:56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाए जा रहे; राम की पैड़ी पर उमड़ा जनसैलाब

नई बुलेट लेकर लौट रहे युवक की मौत:निर्माणाधीन ब्रिज के पास ट्रक से टकराई बाइक; साला गंभीर घायल

गाय चोरी के शक में दो लोगों को बेरहमी से पीटा:ढाबे पर ले जाकर बंधक बनाया; एक की मौत, 3 आरोपी हिरासत में

नकली नोटों के नेटवर्क का खुलासा:लाखों की जाली करेंसी के साथ 5 गिरफ्तार; प्रिंटर और बाइक जब्त

मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान:दो साल में MP को दूध उत्पादन में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य; खेती के साथ पशुपालन से बढ़ेगी किसानों की आय

एमपी के इन शहरों की बदलेगी तस्वीर:63 हजार करोड़ से बनेंगे 5 नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर

घर के बाहर जलेगा यमराज के नाम चौमुखा दीप:अकाल मृत्यु से रक्षा और लंबी आयु की कामना का है विधान

नवदंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:पति फंदे पर मिला; 6 माह की गर्भवती पत्नी बेड पर मृत मिली, 7 महीने पहले हुई थी दोनों की शादी

दीपावली पर फूड विभाग की जांच:600 किलो मिठाई और मावे को बेचने से रोका; बाजार में 10 मावा दुकानों की रैपिड टेस्टिंग

देखिये वीडियो, रामराजा के दरबार में पहुंचे मुख्यमंत्री:झांझर बजाई और जमीन पर बैठकर सुने भजन; पी कुल्हड़ वाली चाय

गोवर्धन पूजा की तैयारियों का जायजा लेने आशापुरा गोशाला पहुंचे कलेक्टर शिवम वर्मा:प्रदेशव्यापी आयोजन के तहत 9 नवंबर को मनेगा पर्व

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त

डेली कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का हुआ अनावरण:संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक के समापन पर डॉ. मोहन भागवत और दत्तात्रेय होसबाले से की सौजन्य भेंट; अखंड भारत का छायाचित्र दिया

25 लाख के चेक बाउंस में राजपाल यादव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

अलवर का बॉक्सिंग कोच बना लॉरेंस गैंग का बड़ा चेहरा:अमेरिका में गिरफ्तार हुआ हैरी बॉक्सर पिछले साल गोलीबारी में बाल-बाल बचा था; भारत में कारोबारियों से करोड़ों की रंगदारी मांगने के आरोप

गोरा होने की चाहत पड़ सकती है भारी:पाकिस्तानी क्रीम से खराब हो रही किडनी; महाराष्ट्र में प्रतिबंधित, MP में धड़ल्ले से बिक रही

24 घंटे शराब ब्लैक का खेल:खाकी के संरक्षण में फल-फूल रहा अवैध कारोबार; जेल से छूटते ही ब्लैकरों ने फिर संभाला धंधा

फर्जी एडवाइजरी कंपनी पर पुलिस का छापा:युवती सहित आठ पर केस दर्ज; एक महीने में विजय नगर पुलिस की दूसरी बड़ी कार्रवाई, जांच में कंपनी के नाम और दस्तावेजों में मिली गड़बड़ी

दीपावली से पहले ही हवा में घुल गया जहर:AQI 348 तक पहुंचा; शहर भी प्रदूषण की चपेट में, रीजनल पार्क में सबसे साफ हवा

अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस का महाप्रहार:पांच जगह छापे; 1.80 लाख के पटाखे जब्त, पांच आरोपी शिकंजे में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!