खबर
Top News

बाबा महाकाल की दिनचर्या में बदलाव: अब होली तक गर्म जल से होगा स्नान; दीपावली पर अन्नकूट का लगेगा भोग

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 नवंबर 2026, 2:24 pm
शेयर करें:
बाबा महाकाल की दिनचर्या में बदलाव

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में रूप चौदस से भगवान महाकाल की दिनचर्या में विशेष बदलाव होने जा रहा है। बदलते मौसम के साथ बाबा महाकाल को अब फाल्गुन पूर्णिमा यानी होली तक प्रतिदिन भस्म आरती के दौरान गर्म जल से स्नान कराया जाएगा। इसके साथ ही रूप चतुर्दशी पर भगवान का विशेष अभिषेक और श्रृंगार भी किया जाएगा। इस दौरान पुजारी परिवार की महिलाएं बाबा को सुगंधित उबटन लगाएंगी।

ऋतु परिवर्तन के साथ बदलती है बाबा की दिनचर्या
महाकाल मंदिर में भगवान की दिनचर्या मौसम के अनुसार साल में दो बार बदली जाती है। मंदिर के पुजारी महेश पुजारी के अनुसार, ठंड का मौसम शुरू होने पर कार्तिक माह में और गर्मी का मौसम शुरू होने पर फाल्गुन मास में बाबा महाकाल की आरतियों के समय और स्नान की व्यवस्था में बदलाव किया जाता है।

इसी परंपरा के तहत रूप चौदस से भगवान को गर्म जल से स्नान कराने की शुरुआत होगी। यह व्यवस्था फाल्गुन पूर्णिमा तक जारी रहेगी।

पुजारी परिवार की महिलाएं करेंगी उबटन अर्पित
रूप चौदस पर भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। पुजारी परिवार की महिलाएं भगवान को गर्म जल से स्नान कराकर सुगंधित उबटन लगाएंगी। इसके लिए केसर और चंदन का इस्तेमाल किया जाएगा। उबटन अर्पित करने के बाद भगवान को गर्म जल से स्नान कराया जाएगा। इसके बाद नए वस्त्र धारण कराकर सोने-चांदी के आभूषणों से राजसी श्रृंगार किया जाएगा।

दीपावली पर होगा विशेष श्रृंगार, अन्नकूट का लगेगा भोग
दीपावली के अवसर पर भी बाबा महाकाल की भस्म आरती में विशेष पूजा-अर्चना होगी। सबसे पहले भगवान को गर्म जल से स्नान कराया जाएगा। इसके बाद भांग, चंदन और आभूषणों से विशेष श्रृंगार कर नए वस्त्र पहनाए जाएंगे।

पूजन के बाद बाबा महाकाल को अन्नकूट का भोग अर्पित किया जाएगा। एक फुलझड़ी से आरती कर मंदिर में दीपावली का उत्सव मनाया जाएगा। ऋतु परिवर्तन के साथ बाबा महाकाल की इस विशेष सेवा और श्रृंगार की परंपरा श्रद्धालुओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखती है।

संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, अयोध्या में दीपोत्सव का नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी
Top News

देखिये वीडियो, अयोध्या में दीपोत्सव का नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी:56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाए जा रहे; राम की पैड़ी पर उमड़ा जनसैलाब

about 5 hours ago
नई बुलेट लेकर लौट रहे युवक की मौत
Top News

नई बुलेट लेकर लौट रहे युवक की मौत:निर्माणाधीन ब्रिज के पास ट्रक से टकराई बाइक; साला गंभीर घायल

about 5 hours ago
गाय चोरी के शक में दो लोगों को बेरहमी से पीटा
Top News

गाय चोरी के शक में दो लोगों को बेरहमी से पीटा:ढाबे पर ले जाकर बंधक बनाया; एक की मौत, 3 आरोपी हिरासत में

about 5 hours ago
नकली नोटों के नेटवर्क का खुलासा
Top News

नकली नोटों के नेटवर्क का खुलासा:लाखों की जाली करेंसी के साथ 5 गिरफ्तार; प्रिंटर और बाइक जब्त

about 6 hours ago
मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान
Top News

मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान:दो साल में MP को दूध उत्पादन में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य; खेती के साथ पशुपालन से बढ़ेगी किसानों की आय

about 6 hours ago
एमपी के इन शहरों की बदलेगी तस्वीर
Top News

एमपी के इन शहरों की बदलेगी तस्वीर:63 हजार करोड़ से बनेंगे 5 नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर

about 6 hours ago
घर के बाहर जलेगा यमराज के नाम चौमुखा दीप
Top News

घर के बाहर जलेगा यमराज के नाम चौमुखा दीप:अकाल मृत्यु से रक्षा और लंबी आयु की कामना का है विधान

about 7 hours ago
नवदंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Top News

नवदंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:पति फंदे पर मिला; 6 माह की गर्भवती पत्नी बेड पर मृत मिली, 7 महीने पहले हुई थी दोनों की शादी

about 7 hours ago
दीपावली पर फूड विभाग की जांच
Top News

दीपावली पर फूड विभाग की जांच:600 किलो मिठाई और मावे को बेचने से रोका; बाजार में 10 मावा दुकानों की रैपिड टेस्टिंग

about 7 hours ago
देखिये वीडियो, रामराजा के दरबार में पहुंचे मुख्यमंत्री
Top News

देखिये वीडियो, रामराजा के दरबार में पहुंचे मुख्यमंत्री:झांझर बजाई और जमीन पर बैठकर सुने भजन; पी कुल्हड़ वाली चाय

about 7 hours ago
गोवर्धन पूजा की तैयारियों का जायजा लेने आशापुरा गोशाला पहुंचे कलेक्टर शिवम वर्मा
Top News

गोवर्धन पूजा की तैयारियों का जायजा लेने आशापुरा गोशाला पहुंचे कलेक्टर शिवम वर्मा:प्रदेशव्यापी आयोजन के तहत 9 नवंबर को मनेगा पर्व

about 7 hours ago
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त

about 7 hours ago
डेली कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का हुआ अनावरण
Top News

डेली कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का हुआ अनावरण:संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक के समापन पर डॉ. मोहन भागवत और दत्तात्रेय होसबाले से की सौजन्य भेंट; अखंड भारत का छायाचित्र दिया

about 7 hours ago
25 लाख के चेक बाउंस में राजपाल यादव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट
Top News

25 लाख के चेक बाउंस में राजपाल यादव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

about 8 hours ago
अलवर का बॉक्सिंग कोच बना लॉरेंस गैंग का बड़ा चेहरा
Top News

अलवर का बॉक्सिंग कोच बना लॉरेंस गैंग का बड़ा चेहरा:अमेरिका में गिरफ्तार हुआ हैरी बॉक्सर पिछले साल गोलीबारी में बाल-बाल बचा था; भारत में कारोबारियों से करोड़ों की रंगदारी मांगने के आरोप

about 8 hours ago
गोरा होने की चाहत पड़ सकती है भारी
Top News

गोरा होने की चाहत पड़ सकती है भारी:पाकिस्तानी क्रीम से खराब हो रही किडनी; महाराष्ट्र में प्रतिबंधित, MP में धड़ल्ले से बिक रही

about 8 hours ago
24 घंटे शराब ब्लैक का खेल
Top News

24 घंटे शराब ब्लैक का खेल:खाकी के संरक्षण में फल-फूल रहा अवैध कारोबार; जेल से छूटते ही ब्लैकरों ने फिर संभाला धंधा

about 8 hours ago
फर्जी एडवाइजरी कंपनी पर पुलिस का छापा
Top News

फर्जी एडवाइजरी कंपनी पर पुलिस का छापा:युवती सहित आठ पर केस दर्ज; एक महीने में विजय नगर पुलिस की दूसरी बड़ी कार्रवाई, जांच में कंपनी के नाम और दस्तावेजों में मिली गड़बड़ी

about 8 hours ago
दीपावली से पहले ही हवा में घुल गया जहर
Top News

दीपावली से पहले ही हवा में घुल गया जहर:AQI 348 तक पहुंचा; शहर भी प्रदूषण की चपेट में, रीजनल पार्क में सबसे साफ हवा

about 8 hours ago
अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस का महाप्रहार
Top News

अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस का महाप्रहार:पांच जगह छापे; 1.80 लाख के पटाखे जब्त, पांच आरोपी शिकंजे में

about 8 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!