खबर
Top News

मुनाफे के लिए शहर को बारूद के ढेर पर बैठा रहे पटाखा कारोबारी: अवैध कारोबार से सुरक्षा को खतरा; टैक्स को चूना!

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 नवंबर 2026, 2:25 pm
शेयर करें:
मुनाफे के लिए शहर को बारूद के ढेर पर बैठा रहे पटाखा कारोबारी

बिना लाइसेंस दुकानें क्षमता से अधिक भंडारण और रिहायशी इलाकों में गोदामों का खुलासा

चार थाना क्षेत्रों में कार्रवाई लाखों के पटाखे जब्त, अब सवाल- अवैध माल बेचने वाले थोक कारोबारियों पर कब होगी कार्रवाई?

अंकित शाह 99264-99912 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दीपावली पर मोटा मुनाफा कमाने की होड़ में पटाखा कारोबार के खतरनाक चेहरे का खुलासा हुआ है। जिला प्रशासन और पुलिस की लगातार कार्रवाई में बिना लाइसेंस पटाखों का विक्रय, क्षमता से अधिक भंडारण और रिहायशी इलाकों में अवैध गोदामों का खुलासा हो रहा है।

जिम्मेदार सिर्फ वे दुकानदार नहीं, जिनसे पटाखे जब्त हो रहे हैं, बल्कि थोक कारोबारी भी है, जो इन दुकानों तक विस्फोटक पहुंचा रहे हैं। आखिर शहर के अलग-अलग इलाकों में लाखों रुपए के पटाखे बिना लाइसेंस कैसे पहुंच रहे हैं? क्या इनकी खरीद-बिक्री का हिसाब रखा जा रहा है? जीएसटी के बिल जारी किए जा रहे हैं या फिर नकद कारोबार के जरिए कर चोरी भी की जा रही है? मुनाफे के लिए नियमों को ताक पर रखने वाले कारोबारी शहर के घनी आबादी वाले क्षेत्रों को बारूद के ढेर पर खड़ा कर रहे हैं।

पहले भी पकड़े जा चुके हैं अवैध गोदाम, फिर भी नहीं थमा कारोबार... यह पहला मामला नहीं है। पहले नंदबाग, कुशवाहा नगर और ग्राम भौंरासला में बिना लाइसेंस विक्रय और भंडारण पर करीब डेढ़ लाख रुपये से अधिक के पटाखे जब्त हुए थे।

आनंद विहार कॉलोनी में अवैध गोदाम से 197 कार्टून पटाखे जब्त हुए थे, जिनकी कीमत करीब 2 लाख 62 हजार रुपए बताई गई थी। लगातार खुलासों से स्पष्ट है अवैध पटाखा कारोबार एक-दो दुकानों तक सीमित नहीं है। इसके पीछे आपूर्ति और वितरण का नेटवर्क होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। लेकिन कार्रवाई का दायरा अभी मुख्यतः दुकानदारों और भंडारण स्थलों तक ही दिखाई दे रहा है।

कागजों में लाइसेंस, कारोबार में जीएसटी और आयकर का हिसाब कहां?... पटाखा कारोबार में लाइसेंस के साथ कर संबंधी नियमों का पालन अनिवार्य है। आतिशबाजी पर एचएसएन कोड 3604 के तहत 18 प्रतिशत जीएसटी लागू है। अस्थायी स्टॉल लगाने वाले ऐसे कारोबारियों को भी, जिनका संबंधित राज्य में स्थायी व्यावसायिक स्थान नहीं है, नियमानुसार आकस्मिक कर योग्य व्यक्ति के रूप में पंजीयन कराना और अग्रिम कर जमा करना होता है।

इसके अलावा आयकर कानून के तहत कारोबार की प्राप्तियों और आय का हिसाब रखना जरूरी है। एक व्यक्ति से एक दिन में दो लाख रुपये या उससे अधिक नकद प्राप्त करने पर आयकर अधिनियम की धारा 269ST के प्रतिबंध लागू होते हैं।

ऐसे में प्रशासन को जांचना चाहिए जब्त पटाखों की खरीद कहां से हुई, कितने बिल जारी किए गए, जीएसटी जमा हुआ या नहीं और कारोबार की वास्तविक बिक्री कितनी है। केवल विस्फोटक जब्ती से अवैध कारोबार की पूरी कड़ी का खुलासा नहीं होगा।

अस्थायी व्यापारियों से नियम पालन कराने की जिम्मेदारी किसकी?... कलेक्टर शिवम वर्मा ने दीपावली के लिए अस्थायी पटाखा दुकानों के स्थल निर्धारित किए हैं। एक मैदान में 50 से अधिक अस्थायी लाइसेंस जारी न करने, लाइसेंसधारियों के फोटो सत्यापित करने और एसडीएम के माध्यम से नियमित व आकस्मिक निरीक्षण कराने के निर्देश दिए हैं लेकिन दशहरा सहित अन्य मैदानों में 150 अस्थायी लाइसेंस जारी किए गए हैं, उतनी ही दुकानों का निर्माण हुआ, जो नियम विरुद्ध हैं।

विस्फोटक नियम-2008 के तहत लाइसेंस, निर्धारित भंडारण क्षमता, सुरक्षित शेड और अग्नि सुरक्षा के प्रावधानों का पालन अनिवार्य है। नए अग्नि सुरक्षा प्रावधानों के अनुरूप भी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करना होगा। इसके विपरीत अस्थाई पटाखा बाजार निर्माण निजी हाथों में सौंप दिया गया, जिसमें करोड़ो रुपए का भ्रष्टाचार हुआ।

थोक कारोबारियों की जांच जरूरी... सबसे बड़ा सवाल है बिना लाइसेंस पटाखे बेचने वाले दुकानदारों को माल उपलब्ध कौन करा रहा है? क्या थोक विक्रेताओं के स्टॉक रजिस्टर, खरीद-बिक्री के बिल, लाइसेंस और जीएसटी रिकॉर्ड की जांच होगी?

जिन कारोबारियों से पटाखे जब्त हुए हैं, उनकी सप्लाई चेन खंगाली जाएगी या कार्रवाई केवल छोटे विक्रेताओं तक सीमित रहेगी? मुनाफा कारोबारियों की जेब में और हादसे का खतरा आम जनता के हिस्से में- यह व्यवस्था कब तक चलेगी?

चार थाना क्षेत्रों में लाखों के पटाखे जब्त
5 नवंबर को जोन-2 पुलिस ने परदेसीपुरा, विजय नगर, लसूड़िया और खजराना थाना क्षेत्रों में अवैध पटाखा विक्रय-भंडारण पकड़ा

परदेसीपुरा के जनता क्वार्टर में ओमप्रकाश पाठक की दुकान पर लाइसेंस नहीं होने से सामग्री जब्त कर विस्फोटक अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया

विजय नगर: स्कीम नंबर 54 स्थित कृष्णा फायर वर्क्स पर बिना लाइसेंस पटाखों का विक्रय और भंडारण मिला। पुलिस ने करीब 2 लाख रुपये मूल्य के आठ बॉक्स जब्त किए। मृदुल अहूजा के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।

लसूड़िया की स्कीम नंबर 78 में सुदीप साहू और सिंगापुर टाउनशिप में रवि जैन के यहां से भी विस्फोटक सामग्री जब्त कर कार्रवाई की गई

खजराना में रॉबर्ट चौराहे पर मयंक चौरसिया और मनोज चौरसिया की दुकान से पटाखे जब्त किए गए

नियमों के उल्लंघन में पीछे नहीं

जिला प्रशासन की कार्रवाई में लाइसेंसधारी कारोबारियों की लापरवाही का भी खुलासा हुआ है।

पिगडंबर में सर्वे नंबर 350 स्थित जितेश बांगेचा के पटाखा परिसर में आने-जाने के रास्ते पर सामग्री मिली। इससे अग्निशमन वाहनों की आवाजाही बाधित थी। सुरक्षा इंतजामों में कमी और विस्फोटक नियमों के उल्लंघन पर कलेक्टर शिवम वर्मा ने लाइसेंस निरस्त कर दिया गया था।

राऊ में भारत फायर वर्क्स के नाम से इमरान नूर द्वारा संचालित दुकान/गोदाम में क्षमता से अधिक पटाखे और अग्नि सुरक्षा प्रबंधन में लापरवाही मिलने पर परिसर सील कर दिया गया।

ये मामले बताते हैं केवल लाइसेंस होना ही सुरक्षा की गारंटी नहीं है। लाइसेंस की शर्तों और निर्धारित भंडारण क्षमता का पालन भी उतना ही जरूरी है।

संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, अयोध्या में दीपोत्सव का नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी
Top News

देखिये वीडियो, अयोध्या में दीपोत्सव का नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी:56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाए जा रहे; राम की पैड़ी पर उमड़ा जनसैलाब

about 5 hours ago
नई बुलेट लेकर लौट रहे युवक की मौत
Top News

नई बुलेट लेकर लौट रहे युवक की मौत:निर्माणाधीन ब्रिज के पास ट्रक से टकराई बाइक; साला गंभीर घायल

about 5 hours ago
गाय चोरी के शक में दो लोगों को बेरहमी से पीटा
Top News

गाय चोरी के शक में दो लोगों को बेरहमी से पीटा:ढाबे पर ले जाकर बंधक बनाया; एक की मौत, 3 आरोपी हिरासत में

about 5 hours ago
नकली नोटों के नेटवर्क का खुलासा
Top News

नकली नोटों के नेटवर्क का खुलासा:लाखों की जाली करेंसी के साथ 5 गिरफ्तार; प्रिंटर और बाइक जब्त

about 6 hours ago
मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान
Top News

मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान:दो साल में MP को दूध उत्पादन में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य; खेती के साथ पशुपालन से बढ़ेगी किसानों की आय

about 6 hours ago
एमपी के इन शहरों की बदलेगी तस्वीर
Top News

एमपी के इन शहरों की बदलेगी तस्वीर:63 हजार करोड़ से बनेंगे 5 नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर

about 6 hours ago
घर के बाहर जलेगा यमराज के नाम चौमुखा दीप
Top News

घर के बाहर जलेगा यमराज के नाम चौमुखा दीप:अकाल मृत्यु से रक्षा और लंबी आयु की कामना का है विधान

about 7 hours ago
नवदंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Top News

नवदंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:पति फंदे पर मिला; 6 माह की गर्भवती पत्नी बेड पर मृत मिली, 7 महीने पहले हुई थी दोनों की शादी

about 7 hours ago
दीपावली पर फूड विभाग की जांच
Top News

दीपावली पर फूड विभाग की जांच:600 किलो मिठाई और मावे को बेचने से रोका; बाजार में 10 मावा दुकानों की रैपिड टेस्टिंग

about 7 hours ago
देखिये वीडियो, रामराजा के दरबार में पहुंचे मुख्यमंत्री
Top News

देखिये वीडियो, रामराजा के दरबार में पहुंचे मुख्यमंत्री:झांझर बजाई और जमीन पर बैठकर सुने भजन; पी कुल्हड़ वाली चाय

about 7 hours ago
गोवर्धन पूजा की तैयारियों का जायजा लेने आशापुरा गोशाला पहुंचे कलेक्टर शिवम वर्मा
Top News

गोवर्धन पूजा की तैयारियों का जायजा लेने आशापुरा गोशाला पहुंचे कलेक्टर शिवम वर्मा:प्रदेशव्यापी आयोजन के तहत 9 नवंबर को मनेगा पर्व

about 7 hours ago
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त

about 7 hours ago
डेली कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का हुआ अनावरण
Top News

डेली कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का हुआ अनावरण:संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक के समापन पर डॉ. मोहन भागवत और दत्तात्रेय होसबाले से की सौजन्य भेंट; अखंड भारत का छायाचित्र दिया

about 7 hours ago
25 लाख के चेक बाउंस में राजपाल यादव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट
Top News

25 लाख के चेक बाउंस में राजपाल यादव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

about 8 hours ago
अलवर का बॉक्सिंग कोच बना लॉरेंस गैंग का बड़ा चेहरा
Top News

अलवर का बॉक्सिंग कोच बना लॉरेंस गैंग का बड़ा चेहरा:अमेरिका में गिरफ्तार हुआ हैरी बॉक्सर पिछले साल गोलीबारी में बाल-बाल बचा था; भारत में कारोबारियों से करोड़ों की रंगदारी मांगने के आरोप

about 8 hours ago
गोरा होने की चाहत पड़ सकती है भारी
Top News

गोरा होने की चाहत पड़ सकती है भारी:पाकिस्तानी क्रीम से खराब हो रही किडनी; महाराष्ट्र में प्रतिबंधित, MP में धड़ल्ले से बिक रही

about 8 hours ago
24 घंटे शराब ब्लैक का खेल
Top News

24 घंटे शराब ब्लैक का खेल:खाकी के संरक्षण में फल-फूल रहा अवैध कारोबार; जेल से छूटते ही ब्लैकरों ने फिर संभाला धंधा

about 8 hours ago
फर्जी एडवाइजरी कंपनी पर पुलिस का छापा
Top News

फर्जी एडवाइजरी कंपनी पर पुलिस का छापा:युवती सहित आठ पर केस दर्ज; एक महीने में विजय नगर पुलिस की दूसरी बड़ी कार्रवाई, जांच में कंपनी के नाम और दस्तावेजों में मिली गड़बड़ी

about 8 hours ago
दीपावली से पहले ही हवा में घुल गया जहर
Top News

दीपावली से पहले ही हवा में घुल गया जहर:AQI 348 तक पहुंचा; शहर भी प्रदूषण की चपेट में, रीजनल पार्क में सबसे साफ हवा

about 8 hours ago
अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस का महाप्रहार
Top News

अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस का महाप्रहार:पांच जगह छापे; 1.80 लाख के पटाखे जब्त, पांच आरोपी शिकंजे में

about 8 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!