लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गैंगस्टर हैरी बॉक्सर गिरफ्तार: यहां से पुलिस ने दबोचा; बॉलीवुड सितारों से लेकर कारोबारियों तक को धमकाने का आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका में हिरासत में लिए जाने की खबर सामने आई है। अमेरिकी एजेंसी ICE ने उसे कैलिफोर्निया में पकड़ा है।
बॉलीवुड सितारों को दे चुका धमकियां
बताया जा रहा है कि वह अमेरिका में रहकर गैंग की आपराधिक गतिविधियों को संचालित कर रहा था। उस पर हत्या, रंगदारी और धमकी देने जैसे कई गंभीर आरोप हैं।
हैरी बॉक्सर का नाम बॉलीवुड और पंजाबी मनोरंजन जगत की कई चर्चित हस्तियों को धमकी देने के मामलों में सामने आ चुका है।
उस पर अभिनेता सलमान खान, रणवीर सिंह, कॉमेडियन कपिल शर्मा और पंजाबी गायक गुरु रंधावा को धमकाने के आरोप हैं।
रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा
हैरी बॉक्सर ने फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा किया था।
इसके अलावा सलमान खान को धमकी देने के मामलों में भी उसका नाम सामने आया है।
हालांकि, इन सभी मामलों में उसकी भूमिका की पुष्टि जांच और संबंधित एजेंसियों के निष्कर्षों के आधार पर ही होगी।
रणवीर सिंह के मैनेजर से मांगे थे 10 करोड़
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हैरी बॉक्सर पर अभिनेता रणवीर सिंह के मैनेजर को वॉइस नोट भेजकर 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने का आरोप है।
रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा को भी धमकी मिलने का मामला सामने आया था।
एक वायरल ऑडियो में सलमान खान से उनकी नजदीकियों का हवाला देते हुए दिल्ली स्थित उनके जिम पर फायरिंग कराने की बात कही गई थी।
वहीं, कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे पर भी फायरिंग की घटना हो चुकी है।
इन घटनाओं के बाद मनोरंजन जगत में गैंगस्टरों की धमकियों को लेकर चिंता बढ़ी थी।
3 नवंबर को तुषार कपूर से मांगे गए थे 5 करोड़
हैरी बॉक्सर का नाम हाल ही में अभिनेता तुषार कपूर को मिली फिरौती की धमकी के मामले में भी सामने आया था।
3 नवंबर को उन्हें फोन कर 5 करोड़ रुपए मांगने की बात सामने आई थी। न्यूज एजेंसी IANS के मुताबिक, तुषार कपूर ने मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
इसके बाद मामला एंटी-एक्सटॉर्शन सेल और क्राइम ब्रांच को सौंपा गया।
हालांकि, क्राइम ब्रांच की टेक्निकल टीम ने फोन कॉल की रिकॉर्डिंग का हैरी बॉक्सर के आधिकारिक ऑडियो सैंपल से मिलान किया।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, दोनों आवाजों में समानता नहीं मिली। ऐसे में इस धमकी में हैरी की भूमिका की पुष्टि नहीं हुई है।
हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया भी अमेरिका में पकड़े गए
इससे पहले गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया को भी अमेरिका में हिरासत में लिए जाने की खबरें सामने आई थीं।
दोनों भारत में कई आपराधिक मामलों में वांछित बताए जाते हैं। हैरी बॉक्सर की हिरासत की खबर के बाद अब भारतीय जांच एजेंसियों की आगे की कार्रवाई पर नजर रहेगी।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, अयोध्या में दीपोत्सव का नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी:56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाए जा रहे; राम की पैड़ी पर उमड़ा जनसैलाब

नई बुलेट लेकर लौट रहे युवक की मौत:निर्माणाधीन ब्रिज के पास ट्रक से टकराई बाइक; साला गंभीर घायल

गाय चोरी के शक में दो लोगों को बेरहमी से पीटा:ढाबे पर ले जाकर बंधक बनाया; एक की मौत, 3 आरोपी हिरासत में

नकली नोटों के नेटवर्क का खुलासा:लाखों की जाली करेंसी के साथ 5 गिरफ्तार; प्रिंटर और बाइक जब्त

मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान:दो साल में MP को दूध उत्पादन में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य; खेती के साथ पशुपालन से बढ़ेगी किसानों की आय

एमपी के इन शहरों की बदलेगी तस्वीर:63 हजार करोड़ से बनेंगे 5 नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर

घर के बाहर जलेगा यमराज के नाम चौमुखा दीप:अकाल मृत्यु से रक्षा और लंबी आयु की कामना का है विधान

नवदंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:पति फंदे पर मिला; 6 माह की गर्भवती पत्नी बेड पर मृत मिली, 7 महीने पहले हुई थी दोनों की शादी

दीपावली पर फूड विभाग की जांच:600 किलो मिठाई और मावे को बेचने से रोका; बाजार में 10 मावा दुकानों की रैपिड टेस्टिंग

देखिये वीडियो, रामराजा के दरबार में पहुंचे मुख्यमंत्री:झांझर बजाई और जमीन पर बैठकर सुने भजन; पी कुल्हड़ वाली चाय

गोवर्धन पूजा की तैयारियों का जायजा लेने आशापुरा गोशाला पहुंचे कलेक्टर शिवम वर्मा:प्रदेशव्यापी आयोजन के तहत 9 नवंबर को मनेगा पर्व

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त

डेली कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का हुआ अनावरण:संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक के समापन पर डॉ. मोहन भागवत और दत्तात्रेय होसबाले से की सौजन्य भेंट; अखंड भारत का छायाचित्र दिया

25 लाख के चेक बाउंस में राजपाल यादव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

अलवर का बॉक्सिंग कोच बना लॉरेंस गैंग का बड़ा चेहरा:अमेरिका में गिरफ्तार हुआ हैरी बॉक्सर पिछले साल गोलीबारी में बाल-बाल बचा था; भारत में कारोबारियों से करोड़ों की रंगदारी मांगने के आरोप

गोरा होने की चाहत पड़ सकती है भारी:पाकिस्तानी क्रीम से खराब हो रही किडनी; महाराष्ट्र में प्रतिबंधित, MP में धड़ल्ले से बिक रही

24 घंटे शराब ब्लैक का खेल:खाकी के संरक्षण में फल-फूल रहा अवैध कारोबार; जेल से छूटते ही ब्लैकरों ने फिर संभाला धंधा

फर्जी एडवाइजरी कंपनी पर पुलिस का छापा:युवती सहित आठ पर केस दर्ज; एक महीने में विजय नगर पुलिस की दूसरी बड़ी कार्रवाई, जांच में कंपनी के नाम और दस्तावेजों में मिली गड़बड़ी

दीपावली से पहले ही हवा में घुल गया जहर:AQI 348 तक पहुंचा; शहर भी प्रदूषण की चपेट में, रीजनल पार्क में सबसे साफ हवा

अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस का महाप्रहार:पांच जगह छापे; 1.80 लाख के पटाखे जब्त, पांच आरोपी शिकंजे में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!