अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और सुरक्षाकर्मियों के बीच विवाद ने पकड़ा तूल: अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने अमित शाह को लिखा पत्र; धार्मिक परंपराओं की समझ रखने वाले अधिकारी की नियुक्ति की मांग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के दौरान अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी महाराज और सुरक्षाकर्मियों के बीच हुआ विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है।
संतों के साथ कथित अभद्रता और मंदिर प्रशासन की कार्रवाई से नाराज रवींद्र पुरी महाराज ने मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक को हटाने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उज्जैन संभागायुक्त आशीष सिंह को पत्र लिखा है।
दर्शन के दौरान चेकिंग को लेकर हुआ था विवाद
जानकारी के अनुसार, 5 नवंबर को रवींद्र पुरी महाराज भगवान महाकाल के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे थे। इस दौरान जल द्वार के पास चेकिंग को लेकर सुरक्षाकर्मियों से उनका विवाद हो गया। महाराज का आरोप है कि उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और अनावश्यक रोक-टोक कर दर्शन व्यवस्था में व्यवधान पैदा किया गया।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रोटोकॉल के तहत तैनात सहायक प्रशासक निर्धारित समय पर मौजूद नहीं थे। वहीं, सुरक्षाकर्मियों ने कथित तौर पर प्रशासक के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि कोई भी साधु-संत बिना चेकिंग के दर्शन नहीं कर सकता।
निरीक्षक को ड्यूटी से हटाया, लेकिन संत कार्रवाई से असंतुष्ट
घटना के बाद जल द्वार निरीक्षक जगदीश गोड को वहां की ड्यूटी से हटा दिया गया और उनकी जगह निरीक्षक राजू मालवीय को तैनात किया गया। हालांकि, रवींद्र पुरी महाराज संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई चाहते थे। उनका कहना है कि केवल ड्यूटी बदलने से मामला खत्म नहीं होता। इसी नाराजगी के चलते उन्होंने मंदिर प्रशासक को पद से हटाने की मांग उठाई है।
पत्र में लिखा- साधु-संतों के साथ हो रहा अपमानजनक व्यवहार
केंद्रीय गृह मंत्री और संभागायुक्त को भेजे पत्र में रवींद्र पुरी महाराज ने आरोप लगाया है कि मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक के अधीनस्थ कर्मचारी लंबे समय से साधु-संतों के साथ अपमानजनक व्यवहार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं धार्मिक परंपराओं और संत समाज की गरिमा के अनुरूप नहीं हैं।
उन्होंने मांग की है कि प्रशासक प्रथम कौशिक को तत्काल पद से हटाया जाए और उनकी जगह धार्मिक परंपराओं की समझ रखने वाले अनुभवी एवं संवेदनशील अधिकारी की नियुक्ति की जाए।
सिंहस्थ 2028 का हवाला देकर जताई नाराजगी
रवींद्र पुरी महाराज ने अपने पत्र में आगामी सिंहस्थ-2028 का भी उल्लेख किया है। उनका कहना है कि सिंहस्थ में देशभर से बड़ी संख्या में साधु-संत और श्रद्धालु उज्जैन पहुंचेंगे। ऐसे में यदि मंदिर प्रशासन का व्यवहार इसी तरह रहा तो धार्मिक भावनाओं और सनातन परंपराओं की प्रतिष्ठा प्रभावित हो सकती है।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि संतों के अपमान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंदिर में आगे इस तरह का विवाद हुआ तो स्थिति गंभीर हो सकती है।
दिल्ली रवाना हुए रवींद्र पुरी महाराज
शुक्रवार शाम रवींद्र पुरी महाराज दिल्ली के लिए रवाना हुए। बताया जा रहा है कि वे वहां भी इस मामले में अपनी शिकायत दर्ज कराएंगे। फिलहाल इस विवाद ने महाकाल मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्था और संतों के सम्मान को लेकर नई बहस छेड़ दी है।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, अयोध्या में दीपोत्सव का नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी:56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाए जा रहे; राम की पैड़ी पर उमड़ा जनसैलाब

नई बुलेट लेकर लौट रहे युवक की मौत:निर्माणाधीन ब्रिज के पास ट्रक से टकराई बाइक; साला गंभीर घायल

गाय चोरी के शक में दो लोगों को बेरहमी से पीटा:ढाबे पर ले जाकर बंधक बनाया; एक की मौत, 3 आरोपी हिरासत में

नकली नोटों के नेटवर्क का खुलासा:लाखों की जाली करेंसी के साथ 5 गिरफ्तार; प्रिंटर और बाइक जब्त

मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान:दो साल में MP को दूध उत्पादन में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य; खेती के साथ पशुपालन से बढ़ेगी किसानों की आय

एमपी के इन शहरों की बदलेगी तस्वीर:63 हजार करोड़ से बनेंगे 5 नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर

घर के बाहर जलेगा यमराज के नाम चौमुखा दीप:अकाल मृत्यु से रक्षा और लंबी आयु की कामना का है विधान

नवदंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:पति फंदे पर मिला; 6 माह की गर्भवती पत्नी बेड पर मृत मिली, 7 महीने पहले हुई थी दोनों की शादी

दीपावली पर फूड विभाग की जांच:600 किलो मिठाई और मावे को बेचने से रोका; बाजार में 10 मावा दुकानों की रैपिड टेस्टिंग

देखिये वीडियो, रामराजा के दरबार में पहुंचे मुख्यमंत्री:झांझर बजाई और जमीन पर बैठकर सुने भजन; पी कुल्हड़ वाली चाय

गोवर्धन पूजा की तैयारियों का जायजा लेने आशापुरा गोशाला पहुंचे कलेक्टर शिवम वर्मा:प्रदेशव्यापी आयोजन के तहत 9 नवंबर को मनेगा पर्व

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त

डेली कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का हुआ अनावरण:संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक के समापन पर डॉ. मोहन भागवत और दत्तात्रेय होसबाले से की सौजन्य भेंट; अखंड भारत का छायाचित्र दिया

25 लाख के चेक बाउंस में राजपाल यादव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

अलवर का बॉक्सिंग कोच बना लॉरेंस गैंग का बड़ा चेहरा:अमेरिका में गिरफ्तार हुआ हैरी बॉक्सर पिछले साल गोलीबारी में बाल-बाल बचा था; भारत में कारोबारियों से करोड़ों की रंगदारी मांगने के आरोप

गोरा होने की चाहत पड़ सकती है भारी:पाकिस्तानी क्रीम से खराब हो रही किडनी; महाराष्ट्र में प्रतिबंधित, MP में धड़ल्ले से बिक रही

24 घंटे शराब ब्लैक का खेल:खाकी के संरक्षण में फल-फूल रहा अवैध कारोबार; जेल से छूटते ही ब्लैकरों ने फिर संभाला धंधा

फर्जी एडवाइजरी कंपनी पर पुलिस का छापा:युवती सहित आठ पर केस दर्ज; एक महीने में विजय नगर पुलिस की दूसरी बड़ी कार्रवाई, जांच में कंपनी के नाम और दस्तावेजों में मिली गड़बड़ी

दीपावली से पहले ही हवा में घुल गया जहर:AQI 348 तक पहुंचा; शहर भी प्रदूषण की चपेट में, रीजनल पार्क में सबसे साफ हवा

अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस का महाप्रहार:पांच जगह छापे; 1.80 लाख के पटाखे जब्त, पांच आरोपी शिकंजे में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!