कांग्रेस के पूर्व मंत्री के भतीजे का कोकीन तस्करी में आया नाम: मर्सिडीज और मोबाइल से होगा हाई प्रोफाइल नेटवर्क का खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मर्सिडीज में बैठकर कोकीन लेने निकले कल्प काकरिया को शायद अंदाजा भी नहीं था कि जिस संपर्क के भरोसे वह नशा लेने पहुंच रहा है, वही पुलिस के हाथ लग जाएगा। जूनी इंदौर पुलिस ने उसे 2.20 ग्राम कोकीन के साथ पकड़ा था।
जब्त कोकीन की कीमत करीब 30 हजार रुपए बताई गई। 25 वर्षीय कल्प पिता ललित काकरिया निवासी शांति निकेतन, बिचौली हप्सी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। लेकिन इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस के सामने कोकीन के नए नेटवर्क का खुलासा होने लगा है।
पूछताछ में कान्हा गर्ग और कांग्रेस सरकार में पूर्व मंत्री रहे सज्जन सिंह वर्मा के भतीजे टोनी वर्मा के नाम का खुलासा हुआ है। अब पुलिस इन दोनों के संपर्कों से लेकर ओमैक्स सिटी में होने वाली रेव पार्टियों तक की पड़ताल कर रही है।
पूछताछ में सामने आए घटनाक्रम के मुताबिक कल्प ने सबसे पहले कान्हा गर्ग से संपर्क किया था। बताया जा रहा है कि कान्हा ने उसे टोनी वर्मा का मोबाइल नंबर दिया। इसके बाद कल्प ने टोनी से संपर्क कर कोकीन की मांग की। टोनी की ओर से उसे एक लोकेशन भेजी गई। कल्प उसी लोकेशन पर पहुंचा था, जहां जूनी इंदौर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इस कार्रवाई में उसके पास से 2.20 ग्राम कोकीन और मर्सिडीज भी जब्त की गई।
जिस मर्सिडीज में घूम रहा था, वह कान्हा की: इस मामले में एक और दिलचस्प पहलू मर्सिडीज को लेकर सामने आया है। जब्त गाड़ी कान्हा गर्ग की बताई जा रही है। कान्हा गुलमोहर कॉलोनी का निवासी है और उसके पिता बड़े कारोबारी बताए जाते हैं।
पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि मर्सिडीज कल्प के पास कैसे पहुंची और वह किन परिस्थितियों में उसका इस्तेमाल कर रहा था। कान्हा और कल्प के बीच गाड़ी के इस्तेमाल के अलावा नशे को लेकर क्या बातचीत होती थी, यह भी जांच का हिस्सा है।
टोनी के जरिये दोस्तों के लिए नशे का इंतजाम?
जांच में सामने आए बयानों के मुताबिक कान्हा अपने दोस्तों के लिए टोनी वर्मा के जरिये नशे की व्यवस्था कराता था। टोनी की भूमिका को लेकर पुलिस जानकारी जुटा रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि टोनी तक कोकीन कहां से पहुंचती थी और वह किन लोगों को इसकी सप्लाई करता था। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि कल्प अकेले अपने इस्तेमाल के लिए कोकीन मंगवा रहा था या दोस्तों के लिए भी व्यवस्था करता था।
ओमैक्स सिटी की पार्टियों में कौन-कौन पहुंचता था?: पुलिस की जांच अब ओमैक्स सिटी में होने वाली पार्टियों तक भी पहुंच रही है। इन नशीली महफिलों में कौन-कौन शामिल होता था, ड्रग्स का इंतजाम किसके जरिये से किया जाता था, टोनी व कान्हा की इनमें क्या भूमिका थी, इन सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं।
पुलिस कल्प के मोबाइल की कॉल डिटेल रिकॉर्ड, वाट्सएप चैट, संपर्क नंबर और लोकेशन की जानकारी खंगाल रही है। खास तौर पर टोनी और कान्हा से हुई बातचीत का मिलान किया जा रहा है। गिरफ्तारी से पहले टोनी से हुई बातचीत में कोकीन की मांग के अलावा क्या चर्चा हुई थी, यह भी महत्वपूर्ण जांच का विषय है।
अब मोबाइल करेगा कनेक्शन का खुलासा: फिलहाल पुलिस के सामने तीन अहम कड़ियां हैं। पहली, टोनी वर्मा तक कोकीन कहां से पहुंचती थी। दूसरी, कान्हा गर्ग के जरिये किन लोगों तक नशे की व्यवस्था होती थी। तीसरी, ओमैक्स सिटी की पार्टियों में शामिल लोगों और इस संभावित सप्लाई नेटवर्क के बीच क्या संबंध था।
कल्प जेल पहुंच चुका है, लेकिन उसके मोबाइल में दर्ज संपर्क और डिजिटल साक्ष्य अब जांच का अहम आधार बनेंगे। पुलिस की पड़ताल का असली मकसद यह जानना है कि 2.20 ग्राम कोकीन के साथ पकड़ा गया कल्प केवल एक ग्राहक था या उसके संपर्कों के जरिये शहर के किसी बड़े नशे के नेटवर्क की कड़ियां भी जुड़ती हैं।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, अयोध्या में दीपोत्सव का नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी:56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाए जा रहे; राम की पैड़ी पर उमड़ा जनसैलाब

नई बुलेट लेकर लौट रहे युवक की मौत:निर्माणाधीन ब्रिज के पास ट्रक से टकराई बाइक; साला गंभीर घायल

गाय चोरी के शक में दो लोगों को बेरहमी से पीटा:ढाबे पर ले जाकर बंधक बनाया; एक की मौत, 3 आरोपी हिरासत में

नकली नोटों के नेटवर्क का खुलासा:लाखों की जाली करेंसी के साथ 5 गिरफ्तार; प्रिंटर और बाइक जब्त

मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान:दो साल में MP को दूध उत्पादन में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य; खेती के साथ पशुपालन से बढ़ेगी किसानों की आय

एमपी के इन शहरों की बदलेगी तस्वीर:63 हजार करोड़ से बनेंगे 5 नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर

घर के बाहर जलेगा यमराज के नाम चौमुखा दीप:अकाल मृत्यु से रक्षा और लंबी आयु की कामना का है विधान

नवदंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:पति फंदे पर मिला; 6 माह की गर्भवती पत्नी बेड पर मृत मिली, 7 महीने पहले हुई थी दोनों की शादी

दीपावली पर फूड विभाग की जांच:600 किलो मिठाई और मावे को बेचने से रोका; बाजार में 10 मावा दुकानों की रैपिड टेस्टिंग

देखिये वीडियो, रामराजा के दरबार में पहुंचे मुख्यमंत्री:झांझर बजाई और जमीन पर बैठकर सुने भजन; पी कुल्हड़ वाली चाय

गोवर्धन पूजा की तैयारियों का जायजा लेने आशापुरा गोशाला पहुंचे कलेक्टर शिवम वर्मा:प्रदेशव्यापी आयोजन के तहत 9 नवंबर को मनेगा पर्व

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त

डेली कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का हुआ अनावरण:संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक के समापन पर डॉ. मोहन भागवत और दत्तात्रेय होसबाले से की सौजन्य भेंट; अखंड भारत का छायाचित्र दिया

25 लाख के चेक बाउंस में राजपाल यादव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

अलवर का बॉक्सिंग कोच बना लॉरेंस गैंग का बड़ा चेहरा:अमेरिका में गिरफ्तार हुआ हैरी बॉक्सर पिछले साल गोलीबारी में बाल-बाल बचा था; भारत में कारोबारियों से करोड़ों की रंगदारी मांगने के आरोप

गोरा होने की चाहत पड़ सकती है भारी:पाकिस्तानी क्रीम से खराब हो रही किडनी; महाराष्ट्र में प्रतिबंधित, MP में धड़ल्ले से बिक रही

24 घंटे शराब ब्लैक का खेल:खाकी के संरक्षण में फल-फूल रहा अवैध कारोबार; जेल से छूटते ही ब्लैकरों ने फिर संभाला धंधा

फर्जी एडवाइजरी कंपनी पर पुलिस का छापा:युवती सहित आठ पर केस दर्ज; एक महीने में विजय नगर पुलिस की दूसरी बड़ी कार्रवाई, जांच में कंपनी के नाम और दस्तावेजों में मिली गड़बड़ी

दीपावली से पहले ही हवा में घुल गया जहर:AQI 348 तक पहुंचा; शहर भी प्रदूषण की चपेट में, रीजनल पार्क में सबसे साफ हवा

अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस का महाप्रहार:पांच जगह छापे; 1.80 लाख के पटाखे जब्त, पांच आरोपी शिकंजे में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!