नशे के लिए पैसे देने से इनकार करने वाले मैकेनिक को मारा चाकू: थाने से भगाया घायल को; टीआई के नहीं होने का दिया हवाला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह का गुंडे-बदमाशों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस का आदेश बाणगंगा पुलिस के लिए अहमियत नहीं रखता। इस इलाके में बदमाश बेखौफ नशे के लिए वसूली कर रहे हैं। रुपए नहीं देने पर लोगों को रास्ते में रोककर ब्लेड से हमला और लाठी-डंडों से पिटाई कर रहे हैं।
इस पर लगाम लगाने के बजाय पुलिस का रवैया फरियादियों को ही हतोत्साहित करने वाला है। एक मैकेनिक ब्लेड के हमले से लहूलुहान होकर थाने पहुंचा, उसकी रिपोर्ट दर्ज करना तो दूर, मेडिकल तक नहीं कराया। टीआई साहब थाने पर नहीं हैं, उनके आने पर आना कहकर घायल को चलता कर दिया। सवाल है बदमाशों को कानून का डर नहीं और थाने में घायल के लिए सुनवाई का इंतजाम नहीं, आखिर जीरो टॉलरेंस आदेश जमीन पर कहां लागू हो रहा हैं?
घायल नटवर पिता एलकर सिंह निवासी गणेशधाम कॉलोनी साथी अंशुल के साथ गैस संयंत्र स्थित गैराज से काम कर रात करीब 8.30 बजे घर लौट रहा था। भवानी नगर में जयगोपाल बिल्डिंग के पास बदमाश पिंटू, कुलदीप और रवि नायक ने रास्ता रोक लिया। गाली-गलौज कर तलाशी लेना शुरू कर दिया। नटवर ने विरोध किया और कारण पूछा तो मारपीट पर उतर आए।
शराब पीने के लिए रुपए मांगे और धमकाया पैसे नहीं दिए तो यहीं मार देंगे। डरकर नटवर चुपचाप रहा और बदमाश उसकी तलाशी लेते रहे। बदमाशों को उसके पास कुछ नहीं मिला तो लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
एक बदमाश ने ब्लेड से नटवर की आंख के पास वार कर दिया। बीच-बचाव करने आए अंशुल को भी पीटा। नटवर खून से लथपथ हालत में बाणगंगा थाने पहुंचा।
उम्मीद थी पुलिस तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों पर कार्रवाई करेगी, लेकिन निराशा हाथ लगी। नटवर के अनुसार पुलिस ने शिकायत सुनने और मेडिकल कराने की जगह कहा टीआई साहब नहीं हैं। आएंगे तब रिपोर्ट लिखवाने आना, अभी घर जाओ।
घायल करीब 2 घंटा थाने के बाहर बैठा रहा, लेकिन उसे मेडिकल के लिए भी नहीं भेजा गया। वहां बार बार रिपोर्ट करवाने की गुहार लगाने लगा तो पुलिसकर्मियों ने जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया। आखिरकार घंटों इंतजार के बाद घायल युवक घर चला गया।
आज बुलाया है थाने
नटवर ने बताया आज थाने बुलाया है। 12 बजे तक पहुंचूंगा। कार्रवाई नहीं हुई तो कमिश्नर से शिकायत करूंगा। टीआई सियाराम गुर्जर से घटनाक्रम की जानकारी लेने के लिए कॉल किया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, अयोध्या में दीपोत्सव का नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी:56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाए जा रहे; राम की पैड़ी पर उमड़ा जनसैलाब

नई बुलेट लेकर लौट रहे युवक की मौत:निर्माणाधीन ब्रिज के पास ट्रक से टकराई बाइक; साला गंभीर घायल

गाय चोरी के शक में दो लोगों को बेरहमी से पीटा:ढाबे पर ले जाकर बंधक बनाया; एक की मौत, 3 आरोपी हिरासत में

नकली नोटों के नेटवर्क का खुलासा:लाखों की जाली करेंसी के साथ 5 गिरफ्तार; प्रिंटर और बाइक जब्त

मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान:दो साल में MP को दूध उत्पादन में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य; खेती के साथ पशुपालन से बढ़ेगी किसानों की आय

एमपी के इन शहरों की बदलेगी तस्वीर:63 हजार करोड़ से बनेंगे 5 नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर

घर के बाहर जलेगा यमराज के नाम चौमुखा दीप:अकाल मृत्यु से रक्षा और लंबी आयु की कामना का है विधान

नवदंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:पति फंदे पर मिला; 6 माह की गर्भवती पत्नी बेड पर मृत मिली, 7 महीने पहले हुई थी दोनों की शादी

दीपावली पर फूड विभाग की जांच:600 किलो मिठाई और मावे को बेचने से रोका; बाजार में 10 मावा दुकानों की रैपिड टेस्टिंग

देखिये वीडियो, रामराजा के दरबार में पहुंचे मुख्यमंत्री:झांझर बजाई और जमीन पर बैठकर सुने भजन; पी कुल्हड़ वाली चाय

गोवर्धन पूजा की तैयारियों का जायजा लेने आशापुरा गोशाला पहुंचे कलेक्टर शिवम वर्मा:प्रदेशव्यापी आयोजन के तहत 9 नवंबर को मनेगा पर्व

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त

डेली कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का हुआ अनावरण:संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक के समापन पर डॉ. मोहन भागवत और दत्तात्रेय होसबाले से की सौजन्य भेंट; अखंड भारत का छायाचित्र दिया

25 लाख के चेक बाउंस में राजपाल यादव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

अलवर का बॉक्सिंग कोच बना लॉरेंस गैंग का बड़ा चेहरा:अमेरिका में गिरफ्तार हुआ हैरी बॉक्सर पिछले साल गोलीबारी में बाल-बाल बचा था; भारत में कारोबारियों से करोड़ों की रंगदारी मांगने के आरोप

गोरा होने की चाहत पड़ सकती है भारी:पाकिस्तानी क्रीम से खराब हो रही किडनी; महाराष्ट्र में प्रतिबंधित, MP में धड़ल्ले से बिक रही

24 घंटे शराब ब्लैक का खेल:खाकी के संरक्षण में फल-फूल रहा अवैध कारोबार; जेल से छूटते ही ब्लैकरों ने फिर संभाला धंधा

फर्जी एडवाइजरी कंपनी पर पुलिस का छापा:युवती सहित आठ पर केस दर्ज; एक महीने में विजय नगर पुलिस की दूसरी बड़ी कार्रवाई, जांच में कंपनी के नाम और दस्तावेजों में मिली गड़बड़ी

दीपावली से पहले ही हवा में घुल गया जहर:AQI 348 तक पहुंचा; शहर भी प्रदूषण की चपेट में, रीजनल पार्क में सबसे साफ हवा

अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस का महाप्रहार:पांच जगह छापे; 1.80 लाख के पटाखे जब्त, पांच आरोपी शिकंजे में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!