खबर
Top News

रूप निखरा, मन महका: केवल काया का नहीं; आत्मिक सौंदर्य और आत्मविश्वास का अनोखा पर्व

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 नवंबर 2026, 1:13 pm
शेयर करें:
रूप निखरा, मन महका

धनतेरस पर आभूषण की दमक व बर्तन की खनक से रात 2 बजे तक गुलजार रहे बाजार

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ऐसा रूप निखरेगा कि आज चांद भी पुराना-सा महसूस होगा। कृष्ण पक्ष में नीलगगन पर तो चांद नजर नहीं आएगा। वह भी आज उत्सव मनाने जमीन पर उतर आएगा। घर-घर में दमकेगा। हर चेहरे की सुंदरता बढ़ाएगा। हर चेहरे को चटक चांदनी-सा चमकाएगा।

कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी का चांद आज पूर्णिमा के सुंदर चांद-से मुखड़े की उपमा पाएगा। पांच दिवसीय दीप पर्व में मातृशक्ति से जुड़ा रूप चतुर्दशी का त्योहार जो आ गया। आज एक बार फिर घर-घर ‘नईनवेली नार’ का नजारा होगा। करवा चौथ के बाद महापर्व में नारी शक्ति के नाम का एक पूरा दिन।

एक दिन और आएगा- सुहाग पड़वा। आज बनाव-शृंगार का दिन। रूप निखारने का दिन। महीनेभर की घर की साज-संवार की सतत मेहनत के बाद नारी के सौंदर्य को समर्पित दिन। घर-गृहस्थी की दीपावली से जुड़ी हर तैयारी के बाद आज स्त्री शक्ति के ‘तैयार’ होने का दिन है। हर तरफ आज छलकेगा रूप, सौंदर्य और लावण्य।

बनाव-शृंगार के इस पर्व पर कहीं अभ्यंग स्नान है, तो कहीं उबटन के संग शीतल जल की धारा से स्नान होगा। हल्दी-चंदन का लेप भी तैयार किया गया है, तो बेसन-तेल का उबटन भी। नींबू, हल्दी, शहद, मलाई की भरमार भी रहना ही है।

यही नहीं जी... पपीता, खीरा, संतरा भी रूप लावण्य बढ़ाने और निखारने के काम आएंगे। उसके बाद वो रूप और सौंदर्य निखरकर आएगा कि दर्पण में समा नहीं पाएगा। ये कहानी हर घर में दोहराई जाएगी। इसमें शहर के 5 हजार से ज्यादा छोटे-बड़े सौंदर्य प्रसाधन केंद्रों की भी अहम भूमिका रहेगी, लेकिन नैसर्गिक सौंदर्य को इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी। उसे निसर्ग का साथ मिला है। वह कृत्रिमता का मोहताज नहीं। वह यूं ही दमकेगा, जैसे पूरनमासी का चांद।

उबटन की महक और परंपरा का उल्लास
रूप चतुर्दशी… भारतीय संस्कृति में यह इकलौता ऐसा त्योहार है, जो पूरी तरह से मानवीय काया के कायाकल्प, शुचिता और सौंदर्य को समर्पित है। इस दिन महिलाओं का पारंपरिक सोलह शृंगार न केवल उनके बाह्य रूप को महकाता है, बल्कि उनके भीतर के आत्मविश्वास और आत्मिक सौंदर्य को भी प्रज्ज्वलित करता है।

कार्तिक मास की इस चतुर्दशी को ‘सौंदर्य का उत्सव’ भी कहा जाता है। आज सूर्योदय से पूर्व महिलाओं ने दिव्य स्नान किया। चंदन, हल्दी, बेसन, गुलाब जल और केसर से बने पारंपरिक उबटन लगाकर रूप को निखारने की सदियों पुरानी परंपरा आज भी हर घर में जीवंत उठी।

माना जाता है कि आज के दिन किया गया यह दिव्य स्नान न केवल त्वचा को कांति प्रदान करता है, बल्कि नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर तन-मन को नई ताजगी से भर देता है।

धन्वंतरि देव की पूजा हुई, रात 2 बजे तक बाजार में रौनक... धनतेरस पर आधी रात तक ऐसा नजारा था मानों अहिल्या नगरी में धनवर्षा हुई हो। रात 11 बजे के बाद भी मुख्य बाजारों के रास्तों पर बैरिकेड्स लगे थे और परिवार सहित लोग पैदल ही आ-जा रहे थे।

जवाहर मार्ग पर मालगंज व नृसंह बाजार, तो एमजी रोड पर मल्हारगंज थाने के पास से वाहनों पर रोक लगी थी। यशवंत रोड तक आने के लिए भी वाहन मच्छी बाजार चौराहा पर रोक दिए गए थे। रीगल तिराहा से हाई कोर्ट तक का रास्ता भी रात 12 बजे तक जाम था।

मध्य शहर के बाजार रात 2 बजे बाद तक गुलजार थे। सराफा और बर्तन बाजार में तो ऐसी भीड़ उमड़ी कि पैदल चलना भी दुष्कर हो चला था। बर्तन बाजार की सजावट देखने वालों की भी कमी नहीं थी। सराफा का रेड कॉरपेट ग्राहकों से ढंक चुका था।

एमजी रोड के बड़े शोरूम्स और मॉल्स में भी रात 2 बजे तक व्यापार होता रहा। ऑटोमोबाइल से लेकर ज्वेलरी और रेडीमेड से लेकर इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद का बाजार ऊंचाई तक पहुंचा। आंकड़े तो आते रहेंगे, लेकिन ये तय है कि इस बार बिजनेस के इन चार सेक्टर में जमकर धनवर्षा हुई।

आरोग्य और स्वास्थ्य को भी धन के रूप में पूजा गया। इसके लिए आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि का पूजन-अर्चन भी हुआ। आड़ा बाजार स्थित मंदिर में आयुर्वेद के जनक के रूप में भगवान को पूजा गया और कई दिव्य जड़ी-बूटियों का भोग लगाया गया।

नारी और सौंदर्य... जैसे एक-दूजे के पूरक नहीं, पर्यायवाची हैं। निःसर्ग-सा नैसर्गिक सौंदर्य! ये सौंदर्य सिर्फ तन का नहीं, मन का भी जरूरी है। रूप-रंग के संग-संग मन की सुंदरता ही चेहरे के सौंदर्य की संपूर्णता है। आज शनिवार को उसी संपूर्णता को हमारी मातृशक्ति जीयेगी।

रूप चौदस का पर्व जो आया है। सजने-संवरने का दिन। बनाव-शृंगार के पल छिन। फिर हर तरफ छलकेगा रूप लावण्य। सुहागिनों का शृंगार देखते ही बनेगा। सोलह शृंगार से शृंगारित देहयष्टि पिया का मन मोह लेगी।

युवतियों और तरुणियों के तो कहने ही क्या? अल्हड़ तरुणियों का रूप भी निखरकर सामने आएगा। मातृशक्ति का ऐसा रूप दमकेगा कि चांद भी उनके सामने पुराना-सा नजर आएगा। सजने-संवरने, बनाव-शृंगार का पर्व रूप चौदस जो आज है।

संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, अयोध्या में दीपोत्सव का नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी
Top News

देखिये वीडियो, अयोध्या में दीपोत्सव का नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी:56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाए जा रहे; राम की पैड़ी पर उमड़ा जनसैलाब

about 5 hours ago
नई बुलेट लेकर लौट रहे युवक की मौत
Top News

नई बुलेट लेकर लौट रहे युवक की मौत:निर्माणाधीन ब्रिज के पास ट्रक से टकराई बाइक; साला गंभीर घायल

about 5 hours ago
गाय चोरी के शक में दो लोगों को बेरहमी से पीटा
Top News

गाय चोरी के शक में दो लोगों को बेरहमी से पीटा:ढाबे पर ले जाकर बंधक बनाया; एक की मौत, 3 आरोपी हिरासत में

about 5 hours ago
नकली नोटों के नेटवर्क का खुलासा
Top News

नकली नोटों के नेटवर्क का खुलासा:लाखों की जाली करेंसी के साथ 5 गिरफ्तार; प्रिंटर और बाइक जब्त

about 6 hours ago
मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान
Top News

मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान:दो साल में MP को दूध उत्पादन में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य; खेती के साथ पशुपालन से बढ़ेगी किसानों की आय

about 6 hours ago
एमपी के इन शहरों की बदलेगी तस्वीर
Top News

एमपी के इन शहरों की बदलेगी तस्वीर:63 हजार करोड़ से बनेंगे 5 नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर

about 6 hours ago
घर के बाहर जलेगा यमराज के नाम चौमुखा दीप
Top News

घर के बाहर जलेगा यमराज के नाम चौमुखा दीप:अकाल मृत्यु से रक्षा और लंबी आयु की कामना का है विधान

about 7 hours ago
नवदंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Top News

नवदंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:पति फंदे पर मिला; 6 माह की गर्भवती पत्नी बेड पर मृत मिली, 7 महीने पहले हुई थी दोनों की शादी

about 7 hours ago
दीपावली पर फूड विभाग की जांच
Top News

दीपावली पर फूड विभाग की जांच:600 किलो मिठाई और मावे को बेचने से रोका; बाजार में 10 मावा दुकानों की रैपिड टेस्टिंग

about 7 hours ago
देखिये वीडियो, रामराजा के दरबार में पहुंचे मुख्यमंत्री
Top News

देखिये वीडियो, रामराजा के दरबार में पहुंचे मुख्यमंत्री:झांझर बजाई और जमीन पर बैठकर सुने भजन; पी कुल्हड़ वाली चाय

about 7 hours ago
गोवर्धन पूजा की तैयारियों का जायजा लेने आशापुरा गोशाला पहुंचे कलेक्टर शिवम वर्मा
Top News

गोवर्धन पूजा की तैयारियों का जायजा लेने आशापुरा गोशाला पहुंचे कलेक्टर शिवम वर्मा:प्रदेशव्यापी आयोजन के तहत 9 नवंबर को मनेगा पर्व

about 7 hours ago
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त

about 7 hours ago
डेली कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का हुआ अनावरण
Top News

डेली कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का हुआ अनावरण:संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक के समापन पर डॉ. मोहन भागवत और दत्तात्रेय होसबाले से की सौजन्य भेंट; अखंड भारत का छायाचित्र दिया

about 7 hours ago
25 लाख के चेक बाउंस में राजपाल यादव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट
Top News

25 लाख के चेक बाउंस में राजपाल यादव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

about 8 hours ago
अलवर का बॉक्सिंग कोच बना लॉरेंस गैंग का बड़ा चेहरा
Top News

अलवर का बॉक्सिंग कोच बना लॉरेंस गैंग का बड़ा चेहरा:अमेरिका में गिरफ्तार हुआ हैरी बॉक्सर पिछले साल गोलीबारी में बाल-बाल बचा था; भारत में कारोबारियों से करोड़ों की रंगदारी मांगने के आरोप

about 8 hours ago
गोरा होने की चाहत पड़ सकती है भारी
Top News

गोरा होने की चाहत पड़ सकती है भारी:पाकिस्तानी क्रीम से खराब हो रही किडनी; महाराष्ट्र में प्रतिबंधित, MP में धड़ल्ले से बिक रही

about 8 hours ago
24 घंटे शराब ब्लैक का खेल
Top News

24 घंटे शराब ब्लैक का खेल:खाकी के संरक्षण में फल-फूल रहा अवैध कारोबार; जेल से छूटते ही ब्लैकरों ने फिर संभाला धंधा

about 8 hours ago
फर्जी एडवाइजरी कंपनी पर पुलिस का छापा
Top News

फर्जी एडवाइजरी कंपनी पर पुलिस का छापा:युवती सहित आठ पर केस दर्ज; एक महीने में विजय नगर पुलिस की दूसरी बड़ी कार्रवाई, जांच में कंपनी के नाम और दस्तावेजों में मिली गड़बड़ी

about 8 hours ago
दीपावली से पहले ही हवा में घुल गया जहर
Top News

दीपावली से पहले ही हवा में घुल गया जहर:AQI 348 तक पहुंचा; शहर भी प्रदूषण की चपेट में, रीजनल पार्क में सबसे साफ हवा

about 8 hours ago
अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस का महाप्रहार
Top News

अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस का महाप्रहार:पांच जगह छापे; 1.80 लाख के पटाखे जब्त, पांच आरोपी शिकंजे में

about 8 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!