सर्च ऑपरेशन: दबिश पड़ते ही पैग छोड़कर भागे शराबी
KHULASA FIRST
संवाददाता

हीरा नगर-बाणगंगा में एक साथ मारे छापे, ग्राहकों को बैठाकर शराब पिलाने वालों पर केस
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पुलिस ने शनिवार रात कांबिंग एंड सर्च ऑपरेशन के तहत ऐसा एक्शन लिया कि ढाबों पर बैठे शराबी पैग छोड़कर भागते नजर आए। हीरा नगर और बाणगंगा क्षेत्र में पुलिस ने एक साथ कई होटल-ढाबों पर दबिश देकर अवैध गतिविधियों पर सख्ती दिखाई।
कार्रवाई के दौरान पुलिस की टीम जैसे ही ढाबों पर पहुंची वहां बैठे कई लोग हड़बड़ी में भाग खड़े हुए। कुछ तो अपने गिलास और बोतलें तक वहीं छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर स्थिति संभालते हुए ढाबा संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की।
जानकारी के मुताबिक परसों रात एडीसीपी रामस्नेही मिश्रा, एसीपी रूबीना मिजबानी ने पहले टीम को ब्रीफिंग की, फिर बाणगंगा और हीरानगर थाना क्षेत्र के दाऊ डा ढाबा, गुरु ढाबा, एमके ढाबा, द हट्टी, बुंदेलखंडी ढाबा और बंबइया ढाबा को चिह्नित किया और टीम के साथ एक-एक कर सभी जगह दबिश दी।
टीम ने जैसे ही दबिश मारी शराब पी रहे युवक दौड़ लगाकर भागने लगे। यहां ग्राहकों को बैठाकर शराब पिलाने की शिकायतें लंबे समय से मिल रही थीं। पुलिस ने सभी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
संदिग्धों को रोककर जांच की- ढाबों पर कार्रवाई के बाद पुलिस टीम गौरी नगर, जाम का बगीचा और रूप नगर क्षेत्रों में पैदल गश्त के लिए निकली। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर उनकी जांच और पूछताछ भी की गई।
पुलिस ने इलाके में मौजूद लोगों की गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखी, जिससे अपराधियों में हड़कंप मच गया।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!