सफाई कर्मचारियों ने 3 दिन बाद खत्म की हड़ताल: मुख्यमंत्री से बातचीत के बाद काम पर लौटे; 10 हजार की जगह 25 हजार रुपये वेतन और नियमितीकरण की मांग उठाई
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पिछले तीन दिनों से जारी नगर निगम सफाई कर्मचारियों की हड़ताल आखिरकार खत्म हो गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ बातचीत के बाद कर्मचारियों ने अपना आंदोलन वापस लेने और काम पर लौटने का फैसला किया। 6 नवंबर को सफाई कर्मचारियों ने दोबारा काम शुरू कर दिया।
स्वच्छता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मगन झांझोट के मुताबिक, कर्मचारियों ने 3 नवंबर से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल शुरू की थी। इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया और काम बंद कर दिया था। मांगों को लेकर मंत्री कृष्णा गौर, महापौर मालती राय, जिलाधिकारी और नगर निगम आयुक्त सहित प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पिछले दो-तीन दिनों से बातचीत चल रही थी।
10 हजार रुपये में परिवार चलाना मुश्किल, 25 हजार वेतन की मांग
मगन झांझोट ने बताया कि सफाई कर्मचारियों की प्रमुख मांग वेतन बढ़ाने की थी। उनका कहना था कि 10 हजार रुपये में परिवार का खर्च चलाना मुश्किल है। संगठन की ओर से वेतन बढ़ाकर 25 हजार रुपये करने की मांग मुख्यमंत्री के सामने रखी गई। इसके अलावा कर्मचारियों को नियमितीकरण का लाभ देने की मांग भी उठाई गई।
मुख्यमंत्री ने बनाई कमेटी, एक महीने में शुरू होगी कार्रवाई
संगठन प्रदेश अध्यक्ष के अनुसार, मुख्यमंत्री के साथ चर्चा के बाद कर्मचारियों की मांगों पर विचार करने के लिए एक कमेटी गठित की गई है। इस कमेटी में संगठन के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री की ओर से एक महीने का समय देते हुए इस अवधि में मांगों पर कार्रवाई शुरू करने की बात कही गई है।
बातचीत के बाद संगठन ने हड़ताल समाप्त करने का ऐलान किया। मगन झांझोट ने मुख्यमंत्री, मंत्री, महापौर और शासन-प्रशासन के अधिकारियों का आभार जताया।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, अयोध्या में दीपोत्सव का नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी:56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाए जा रहे; राम की पैड़ी पर उमड़ा जनसैलाब

नई बुलेट लेकर लौट रहे युवक की मौत:निर्माणाधीन ब्रिज के पास ट्रक से टकराई बाइक; साला गंभीर घायल

गाय चोरी के शक में दो लोगों को बेरहमी से पीटा:ढाबे पर ले जाकर बंधक बनाया; एक की मौत, 3 आरोपी हिरासत में

नकली नोटों के नेटवर्क का खुलासा:लाखों की जाली करेंसी के साथ 5 गिरफ्तार; प्रिंटर और बाइक जब्त

मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान:दो साल में MP को दूध उत्पादन में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य; खेती के साथ पशुपालन से बढ़ेगी किसानों की आय

एमपी के इन शहरों की बदलेगी तस्वीर:63 हजार करोड़ से बनेंगे 5 नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर

घर के बाहर जलेगा यमराज के नाम चौमुखा दीप:अकाल मृत्यु से रक्षा और लंबी आयु की कामना का है विधान

नवदंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:पति फंदे पर मिला; 6 माह की गर्भवती पत्नी बेड पर मृत मिली, 7 महीने पहले हुई थी दोनों की शादी

दीपावली पर फूड विभाग की जांच:600 किलो मिठाई और मावे को बेचने से रोका; बाजार में 10 मावा दुकानों की रैपिड टेस्टिंग

देखिये वीडियो, रामराजा के दरबार में पहुंचे मुख्यमंत्री:झांझर बजाई और जमीन पर बैठकर सुने भजन; पी कुल्हड़ वाली चाय

गोवर्धन पूजा की तैयारियों का जायजा लेने आशापुरा गोशाला पहुंचे कलेक्टर शिवम वर्मा:प्रदेशव्यापी आयोजन के तहत 9 नवंबर को मनेगा पर्व

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त

डेली कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का हुआ अनावरण:संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक के समापन पर डॉ. मोहन भागवत और दत्तात्रेय होसबाले से की सौजन्य भेंट; अखंड भारत का छायाचित्र दिया

25 लाख के चेक बाउंस में राजपाल यादव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

अलवर का बॉक्सिंग कोच बना लॉरेंस गैंग का बड़ा चेहरा:अमेरिका में गिरफ्तार हुआ हैरी बॉक्सर पिछले साल गोलीबारी में बाल-बाल बचा था; भारत में कारोबारियों से करोड़ों की रंगदारी मांगने के आरोप

गोरा होने की चाहत पड़ सकती है भारी:पाकिस्तानी क्रीम से खराब हो रही किडनी; महाराष्ट्र में प्रतिबंधित, MP में धड़ल्ले से बिक रही

24 घंटे शराब ब्लैक का खेल:खाकी के संरक्षण में फल-फूल रहा अवैध कारोबार; जेल से छूटते ही ब्लैकरों ने फिर संभाला धंधा

फर्जी एडवाइजरी कंपनी पर पुलिस का छापा:युवती सहित आठ पर केस दर्ज; एक महीने में विजय नगर पुलिस की दूसरी बड़ी कार्रवाई, जांच में कंपनी के नाम और दस्तावेजों में मिली गड़बड़ी

दीपावली से पहले ही हवा में घुल गया जहर:AQI 348 तक पहुंचा; शहर भी प्रदूषण की चपेट में, रीजनल पार्क में सबसे साफ हवा

अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस का महाप्रहार:पांच जगह छापे; 1.80 लाख के पटाखे जब्त, पांच आरोपी शिकंजे में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!