स्वच्छता संवाद, डॉक्टरों व सीए ने दिए शहर को बेहतर बनाने के सुझाव: ट्रैफिक सुधार; सोलर एनर्जी और नशामुक्ति के लिए महापौर के साथ विशेषज्ञों की खास चर्चा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भविष्य के इंदौर को और अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित व आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सिटी बस कार्यालय के सभागार में स्वच्छता संवाद का आयोजन किया गया।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में हुए इस संवाद में शहर के प्रबुद्ध डॉक्टरों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने यातायात सुधार, सौर ऊर्जा, पर्यटन और नशामुक्ति जैसे गंभीर विषयों पर ठोस प्रस्ताव रखे।
विशेषज्ञों ने कहा कि शहरहित में अब प्रशासन को कुछ कठोर निर्णय लेने की आवश्यकता है।
आयोजन के दौरान विशेषज्ञों ने एक सुर में कहा कि इंदौर ने स्वच्छता में जो मानक स्थापित किए हैं, उन्हें अब ट्रैफिक अनुशासन और शहरी सौंदर्यीकरण में भी दोहराना होगा।
डॉक्टरों ने स्वास्थ्य और पर्यावरण की दृष्टि से साइकिलिंग और पैदल चलने को बढ़ावा देने की बात कही, वहीं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने नगर निगम के वित्तीय ढांचे को मजबूत करने और बुनियादी ढांचे के विस्तार पर जोर दिया।
विशेषज्ञों ने दिए ये सुझाव...
हर रविवार हो वॉकिंग व साइकिलिंग-डे
नागरिकों को वॉकिंग और साइकिलिंग के प्रति प्रेरित किया जाना चाहिए। इसके लिए प्रत्येक रविवार को ‘वॉकिंग एवं साइकिलिंग-डे’ के रूप में मनाया जा सकता है। - डॉ. अरुण अग्रवाल
यातायात जागरूकता बढ़े
यातायात अनुशासन को सुदृढ़ करने, यातायात नियमों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और फुटपाथों को अतिक्रमणमुक्त करने की सख्त आवश्यकता है। - डॉ. शिवाजीराव
यातायात व्यवस्था में हो सुधार
शहर में लगातार विकास हो रहा है, लेकिन यातायात व्यवस्था को लेकर अब कुछ कड़े व ठोस कदम उठाने की जरूरत है। - डॉ. सतीश लाहोटी
यातायात को लेकर बनें सख्त नियम
इंदौर में बढ़ते यातायात के दबाव को देखते हुए अब सख्त नियम बनाए जाना अत्यंत आवश्यक है। - डॉ. महेश राठी
शराबी व नाबालिग वाहन चालकों पर हो सख्ती
ड्रिंक एंड ड्राइव के मामलों में लगातार वृद्धि चिंताजनक है। शराब पीकर वाहन चलाने व नाबालिग वाहन चालकों पर प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। - डॉ. दीपक जाजू
लेफ्ट टर्न को लेकर जनजागरूकता नहीं
लेफ्ट टर्न चौड़ीकरण सराहनीय है, लेकिन इसके प्रभावी उपयोग के लिए नागरिकों को जागरूक करना जरूरी है। साथ ही निर्माण कार्यों के बाद सड़कों की समय पर मरम्मत भी सुनिश्चित हो। - डॉ. रायसिंघानी
सोलर पैनल को मिले बढ़ावा
बड़े संस्थानों और अस्पतालों में बिजली बचत के लिए सोलर पैनल तथा सोलर पार्किंग को अनिवार्य रूप से बढ़ावा दिया जाना चाहिए। - डॉ. रवि वर्मा
स्मार्ट स्ट्रीट लाइट के लिए निगम की प्रणाली पारदर्शी हो
स्मार्ट स्ट्रीट लाइट के लिए लागू सीसीएमएस प्रणाली बेहतर है, लेकिन नगर निगम को अपनी दस्तावेजी सत्यापन और निगरानी प्रणाली को और अधिक पारदर्शी व मजबूत बनाना होगा। - एसएन गोयल, चार्टर्ड अकाउंटेंट
चर्चा के दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने नगर निगम के वित्तीय स्वावलंबन की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा इंदौर राजस्व संग्रह बढ़ाकर आत्मनिर्भर मॉडल की ओर अग्रसर है। उन्होंने घोषणा की कि नर्मदा नदी के चौथे चरण की योजना से इंदौर को वर्ष 2040 तक की पेयजल जरूरतों के लिए पर्याप्त जल मिलेगा।
महापौर ने आह्वान किया कि जिस जनभागीदारी से इंदौर आठ बार नंबर वन बना है, उसी संकल्प के साथ हमें आगे भी शहर की कमान संभालनी है। प्रबुद्ध वर्ग के ये सुझाव भविष्य के इंदौर की नींव बनेंगे।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!