एक ही दिन नोटिस और बर्खास्तगी: हाईकोर्ट की किस खंडपीठ ने की सख्त टिप्पणी; कितने वर्ष सेवा देने वाला कांस्टेबल होगा तत्काल बहाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सख्त टिप्पणी करते हुए 25 वर्ष की सेवा देने वाले एक कांस्टेबल की बर्खास्तगी को अवैध करार दिया है। कोर्ट ने बिना सुनवाई सेवा से हटाए गए कांस्टेबल को तत्काल बहाल करने के आदेश दिए हैं।
क्या है मामला
कांस्टेबल रतन कोल्हे, जो करीब 25 साल पहले पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे, को जुलाई 2021 में अवैध खनन से जुड़े एक वाहन जब्ती प्रकरण की शिकायत के आधार पर निलंबित किया गया था। आरोप है कि जिस दिन एसपी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया, उसी दिन बिना जवाब का अवसर दिए सेवा से बर्खास्त करने का आदेश भी जारी कर दिया गया।
की थी विभागीय अपील
रतन कोल्हे ने इस कार्रवाई के खिलाफ विभागीय अपील की, लेकिन उसे भी खारिज कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने एडवोकेट प्रसन्ना आर. भटनागर के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दायर की।
हाईकोर्ट का फैसला
मामले की सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति जयकुमार पिल्लई की एकल पीठ ने कहा कि विभाग ने प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का उल्लंघन किया है। बिना विभागीय जांच और बिना पक्ष रखने का अवसर दिए सेवा समाप्त करना कानूनन गलत है।
तत्काल बहाल करने के निर्देश
कोर्ट ने एसपी द्वारा जारी बर्खास्तगी आदेश निरस्त करते हुए कांस्टेबल को 50% पिछला वेतन और अन्य सेवा लाभों सहित तत्काल बहाल करने के निर्देश दिए। हालांकि, कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि विभाग चाहे तो विधि अनुसार नियमित विभागीय जांच प्रक्रिया शुरू कर सकता है, लेकिन बिना सुनवाई इस तरह की कार्रवाई स्वीकार्य नहीं है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!